बेरोजगार, दलित, महिला और किसानों के मुद्दे पर विस घेरेगी कांग्रेस

Sanjay Sharma | Dec 15, 2024, 22:15 IST
Share
Assembly on issue
Assembly on issue

कांग्रेस के विधानसभा घेराव में सोमवार को कांग्रेस विधायकों के अलावा प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने

BHOPAL. शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने विधानसभा के घेराव की तैयारी कर ली है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद पहली बार राजधानी में जंगी प्रदर्शन के मूड में नजर आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं को भोपाल पहुंचने का आव्हान किया है। कांग्रेस शीतकालीन सत्र के पहले दिन दलितों पर अत्याचार, महिला अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भाजपा सरकार को विधानसभा के बाहर भी घेरेगी। कांग्रेस के विधानसभा घेराव में आसपास के जिलों के साथ ही पूरे प्रदेश से 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है।

कांग्रेस के विधानसभा घेराव में सोमवार को कांग्रेस विधायकों के अलावा प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस संबंध में विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की है। वहीं प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हों इसकी जिम्मेदारी विधायकों, जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों को दी गई है।

चुनाव के बाद कांग्रेस का पहला शक्ति प्रदर्शन

शीतकालीन सत्र के पहले दिन होने वाला कांग्रेस का विधानसभा घेराव विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद पहला शक्ति प्रदर्शन होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक, पदाधिकारी सोमवार सुबह जवाहर चौक पर जुटेंगे। यहां से पैदल मार्च करते हुए रंगमहल, रोशनपुरा चौराहा से होते हुए विधानसभा पहुंचेंगे। विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस जातिगत जनगणना की मांग को भी उठाएगी। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस नेता इस मुद्दे को गांव-गांव तक लेकर जाएंगे।

विधानसभा घेराव के ये है मुद्दे

प्रदेश कांग्रेस सोमवार को विधानसभा घेराव के साथ शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। इसके लिए दलित उत्पीड़ने के मामलों के अलावा बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, आमजन और किसानों की परेशानियों के साथ ही चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा किए गए वायदे पूरा न करने के मुद्दे उठाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुसार भाजपा ने चुनाव से पहले संकल्प पत्र में लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए, दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, किसानों को धान के लिए 3100 रुपए और गेहूं के लिए 2700 रुपए एमएसपी देने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद साल बीत गया लेकिन ये वादे पूरे नहीं किए गए हैं। किसान खाद के लिए परेशान हैं। युवा नौकरी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। दलितों पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार को नींद से जगाने के लिए कांग्रेस अपना विपक्ष का धर्म निभा रही है। सरकार की वादाखिलाफी को जनता के बीच लेकर जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • शीतकालीन सत्र
  • विधानसभा सत्र
  • एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र
  • एमपी विधानसभा बीजेपी कांग्रेस
  • एमपी विधानसभा कांग्रेस हंगामा
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई