BJP के डिप्टी सीएम देवड़ा और मंत्री शाह को घेरने इंदौर में कांग्रेस निकालेगी जय हिंद-तिरंगा यात्रा

Vishwanath Singh | May 17, 2025, 19:49 IST
Share
The Sootr
The Sootr

बीजेपी बता रही है कि पाकिस्तान पर यह पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबसे तेज युद्ध जीत है और सेना ने जबरदस्त पराक्रम दिखाया है। उधर कांग्रेस शाह और देवडा का टारगेट कर बताना चाहती है कि बीजेपी के मन में सेना के प्रति सम्मान नहीं है।

पहलगाम आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने दिया है। इससे पूरे देश में देशभक्ति की लहर दौड़ गई है। वहीं, कई नेताओं की जुबान फिसल रही है और वह अनर्गल बयान दे रहे हैं। इसमें पहले मंत्री विजय शाह घिरे तो वहीं अब डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी घिरा गए हैं। बीजेपी तिरंगा यात्रा से डैमेज कंट्रोल में जुटी है और कांग्रेस डैमेज करने के लिए अब इंदौर में जय हिंद-तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है।

कांग्रेस बताना चाहती है बीजेपी नहीं करती सेना का सम्मान

बीजेपी बता रही है कि पाकिस्तान पर यह पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबसे तेज युद्ध जीत है और सेना ने जबरदस्त पराक्रम दिखाया है। उधर कांग्रेस शाह और देवडा का टारगेट कर बताना चाहती है कि बीजेपी के मन में सेना के प्रति सम्मान नहीं है। पहले कांग्रेस ने भोपाल में शाह की नेम प्लेट पर कालिख पोती और अब डिप्टी सीएम देवड़ा के बंगले पर भी प्रदर्शन कर कालिख फेंकी। वहीं अब वह इंदौर में रविवार को अब कांग्रेस जय हिंद-जय तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में हो रही कैबिनेट मीटिंग में सीएम, मंत्रियों को परोसे जाएंगे दाल-बाटी, दही बड़ा, मावा बाटी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने किया आव्हान

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर भारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान को समर्पित "जय हिंद एवं तिरंगा यात्रा" का आयोजन 18 मई 2025 को इंदौर में किया जाएगा। इस भव्य यात्रा का नेतृत्व शहर कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी और नगर निगम पार्षद दल द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें...न्याय के कठोर रक्षक से सुरों के सरताज तक : विदाई समारोह में चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत का अनोखा अंदाज

यह है यात्रा का कार्यक्रम

तारीख: 18 मई 2025 (रविवार)

समय: शाम 4:00 बजे

स्थान: नेहरू प्रतिमा (मधु मिलन टॉकीज) से शुरू होकर अंबेडकर प्रतिमा (गीता भवन चौराहा) तक निकाली जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें...IPL 2025: बचे मैच आज से, बारिश के कारण टॉस में देरी

यात्रा की मुख्य विशेषताएं

यह यात्रा देश की सैन्य शक्ति, एकता और देशभक्ति को समर्पित होगी। यात्रा में तिरंगे झंडे, देशभक्ति के गीत, और नारों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता जन-जागरण करेंगे। देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी बहादुरी को सलाम किया जाएगा।

प्रमुख नेता होंगे शामिल

इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत यात्रा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे:

संजय दत्त – सह प्रभारी, मप्र कांग्रेस

रवि जोशी – शहर प्रभारी

अवनीश भार्गव – ग्रामीण प्रभारी

यह खबर भी पढ़ें...RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बताया क्यों जरूरी है शक्ति, तभी मिलेगी विश्व में जगह

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने साथियों और वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ इस यात्रा में भाग लें और देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

आयोजकों का संदेश

सुरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के वीर सैनिकों के प्रति हमारा सम्मान और आभार है। आज जब देश में राष्ट्रवाद को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा है, तब यह यात्रा एक सच्चे और संवेदनशील राष्ट्रवाद का प्रतीक बनेगी।

यात्रा एक प्रेरणादायक पहल

उन्होंने बताया कि जय हिंद एवं तिरंगा यात्रा" कांग्रेस द्वारा आयोजित एक प्रेरणादायक पहल है, जो देशभक्ति, लोकतंत्र और सामाजिक एकता का संदेश देती है। इंदौरवासी इस यात्रा में भाग लेकर अपने वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

Tags:
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • तिरंगा
  • यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती