भीख वाले बयान पर बीजेपी नेताओं को कटोरे भेजेगी कांग्रेस, कहा- जनता को कीड़ा-मकोड़ा समझते हैं प्रहलाद पटेल

Manish Kumar | Mar 05, 2025, 19:29 IST
Share
congress-to-send-bowls-to-bjp
Photograph: (the sootr)

मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिए गए 'भीख' वाले बयान के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें पार्टी के नेताओं ने हाथ में कटोरा लिया और पटेल के बयान पर जमकर हमला बोला।

भोपाल. राजगढ़ जिले के सुठालिया में पिछले शनिवार को पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिए गए 'भीख' वाले बयान को लेकर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बयान के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें पार्टी के नेताओं ने हाथ में कटोरा लिया और पटेल के बयान पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा, "प्रहलाद पटेल, जो जनता को जनार्दन और लोकतंत्र में भगवान मानते हैं, उन्हें अब भिखारी कहने लगे हैं। वे आम जनता को कीड़ा-मकोड़ा समझते हैं, जो पूरी तरह से गलत है।" नायक ने यह भी याद दिलाया कि जनता ने ही पटेल को लोकसभा और विधानसभा में भेजा, और उनकी वजह से ही वे केंद्रीय और राज्य मंत्री बने।

सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने साफ किया कि इस मुद्दे पर वे चुप नहीं बैठेंगे। पार्टी ने घोषणा की कि 6 से 8 मार्च तक सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद 10 मार्च को भोपाल में किसान कांग्रेस के नेतृत्व में एक विशाल प्रदर्शन होगा, जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बीजेपी नेताओं को ऑनलाइन कटोरे भेजने की योजना

कांग्रेस ने यह भी ऐलान किया कि 11 से 15 मार्च तक पार्टी के मोर्चा विभाग के अध्यक्ष संबंधित विभागीय मंत्रियों को ज्ञापन देंगे। साथ ही बीजेपी नेताओं को ऑनलाइन कटोरे भेजने की भी योजना बनाई है।

यह खबर भी पढ़े... 'भीख मांगने की आदत' वाले बयान पर कायम मंत्री प्रह्लाद पटेल, बोले- आगे भी ऐसा कहूंगा

लोकतंत्र के लिए गंभीर हैं पटेल की गलतियां

कांग्रेस नेताओं ने पटेल की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह से मुंह मोड़ लिया है। मुकेश नायक ने कहा, "केंद्र में कैबिनेट मंत्री रहे पटेल को जब राज्य मंत्री बनाया गया, तो यह साफ था कि वे अपनी भूमिका निभाने में असमर्थ थे। आज वे जो गलतियां कर रहे हैं, वह लोकतंत्र के लिए गंभीर हैं।"

यह खबर भी पढ़े... उज्जैन सड़कों के विवाद पर मंत्री प्रह्लाद पटेल बोले- कैबिनेट में अंगूठा लगाने का काम नहीं, चर्चा होती है

पटेल ने किया जनता का अपमान- कांग्रेस प्रवक्ता

कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने आरोप लगाया कि पटेल ने जनता का अपमान किया है और अब बचकानी सफाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "पहले चुनाव के समय यह लोग कहते थे कि जनता की समस्याएं हल नहीं हुईं तो वे सड़क पर उतरेंगे, लेकिन अब जब वे सरकार में हैं, तो जनता की जायज मांगों को नजरअंदाज कर 'भीख' जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।"

यह खबर भी पढ़े... जातिगत जनगणना पर बोले मप्र के मंत्री प्रह्लाद पटेल- जाति और परिवार आधारित पार्टी चलाने वाले गिरेबां में झांकें

ऑनलाइन कटोरे भेजने का इसलिए लिया फैसला

कांग्रेस ने अपने विरोध का स्वर तेज करते हुए बीजेपी नेताओं को कटोरे भेजने का फैसला किया है, हालांकि यह कटोरे वे ऑनलाइन भेजेंगे क्योंकि भोपाल में कटोरे लेकर जाना अपराध माना जाता है। यह मामला राजनीतिक माहौल में गरमी बढ़ा रहा है और यह देखने वाली बात होगी कि सरकार और मंत्री प्रहलाद पटेल इस पर किस तरह का कदम उठाते हैं।

यह खबर भी पढ़े... दिल्ली पहुंचा प्रहलाद पटेल का 'भीख' वाले बयान का विवाद, नड्डा को टैग कर डिलीट किया पोस्ट

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • प्रहलाद पटेल
  • Online
  • prahalad singh patel
  • कांग्रेस कटोरा प्रदर्शन
  • mp news hindi
  • bhikhari
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती