कथावाचक राधा यादव का विवाद एमपी पहुंचा, यादव को मना कर ब्राह्मण से कराई कथा

Amresh Kushwaha | Jul 23, 2025, 16:08 IST
Share
controversy-of-radha-yadav-pushes-mp-rejects
controversy-of-radha-yadav-pushes-mp-rejects

उत्तर प्रदेश के कथावाचक राधा यादव के साथ हुए विवाद का असर अब मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। यहां यादव को मना कर ब्राह्मण से कथा कराई गई। जानें क्या है पूरा मामला...

उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक के साथ हुई जातिगत घटना का असर अब मध्यप्रदेश के भिंड जिले तक पहुंच चुका है। मौ कस्बे में यादव समाज में इस विवाद को लेकर गुस्सा है। कारण- बड़ैरा गांव में कथावाचन के दौरान यादव समाज की कथावाचक राधा यादव को बुलाने के बाद अंतिम समय में एक ब्राह्मण से कथा कराई गई। यह स्थिति तब बनी, जब पुजारी ने राधा यादव को कथा वाचन से मना कर दिया।

यदि कथा होती है तो अनिष्ट हो जाएगा

कथावाचक राधा यादव के पिता रोशन सिंह का कहना है कि हम कथा करने के लिए गांव पहुंचे थे, लेकिन ऐन वक्त पर पुजारी बाबा हरि गिरिनाथ ने यह कहकर मना कर दिया कि यदि कथा होती है तो अनिष्ट हो जाएगा। इसके बाद हमें वापस लौटना पड़ा।
90bb9fb6-053
90bb9fb6-053

ये खबर भी पढ़िए...शादी के लिए यूपी गए अतिथि शिक्षक की हत्या, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से पूछ था सवाल- शादी कब होगी

उत्तर प्रदेश में कथावाचन पर विवाद की शुरुआत

दरअसल यह विवाद असल में उत्तर प्रदेश के इटावा से शुरू हुआ था। 21 जून को इटावा में एक भागवत कथा के दौरान जब यह पता चला कि कथावाचक ब्राह्मण नहीं, बल्कि यादव हैं, तो वहां हंगामा हो गया था। कथावाचक को बेरहमी से पीटा गया, उनकी चोटी काट दी गई और सिर भी मुंडवा दिया गया। महिला कथावाचक के पैरों में नाक रगड़वाने का वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद एक ब्राह्मण कथावाचक को बुलाया गया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

मध्यप्रदेश में यादव समाज ने इस घटना का विरोध किया। भिंड जिले में समाज के लोगों ने फैसला किया कि अब ब्राह्मणों से कोई धार्मिक कार्य नहीं कराया जाएगा। अगर कोई यादव परिवार ब्राह्मणों से पूजा कराएगा तो उसे समाज से बहिष्कृत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...कथावाचक पं धीरेंद्र शास्त्री बोले- सोनम जैसी घटनाओं से डरने लगे हैं हम जैसे अविवाहित

भिंड के बड़ैरा गांव में कथावाचन विवाद

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के बड़ैरा गांव में यह विवाद और बढ़ा। जून के अंत में बड़ैरा गांव में कथावाचन की तारीख 4 जुलाई तय हुई थी। शास्त्री राधा यादव को बुलाया गया था, लेकिन ठीक पांच दिन पहले बाबा हरि देव गिरि ने कथावाचन के लिए एक और शास्त्री को बुला लिया। इस पर राधा यादव ने बाबा से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने उन्हें कथा करने से मना कर दिया और दूसरी जगह से कथा कराने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद राधा यादव ने वापस लौटने का फैसला लिया।

4 जुलाई को गांव में भागवत कथा का आयोजन हुआ और 10 जुलाई को पूर्णाहूति के साथ कथा का समापन हुआ। इस बीच, समाज के लोगों ने यह तय किया कि ब्राह्मणों से अब कोई धार्मिक कार्य नहीं कराया जाएगा, और अगर कोई यादव समाज का सदस्य ऐसा करता है तो उसका बहिष्कार किया जाएगा।

समाज के आक्रोश का केंद्र बिंदु

👉13 जुलाई को मौ कस्बे में यादव समाज की पंचायत हुई, जिसमें राधा यादव को कथा करने से मना करने पर नाराजगी जाहिर की गई। पंचायत ने यह निर्णय लिया कि अब समाज के युवा ही कर्मकांड करेंगे और ब्राह्मणों से कोई धार्मिक कार्य नहीं कराएंगे।

👉14 जुलाई को बड़ैरा गांव के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने राधा यादव के पिता से संपर्क किया और राधा से क्षमा मांगते हुए उसे शॉल, श्रीफल और 11 हजार रुपए भेंट दिए।

👉15 जुलाई को यादव समाज के लोग कमल यादव के घर पहुंचे, जहां 16 जुलाई को त्रयोदशी का आयोजन था। यहां समाज के लोगों ने ब्राह्मणों को न बुलाने की बात की। जब कमल यादव ने विरोध किया, तो समाज ने त्रयोदशी का बहिष्कार कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए...कथावाचक प्रदीप मिश्रा के विवादित बोल, हिंदू सांसदों को बताया कलंक, बोले- इन्हें घाटी को सौंप दो

मां ब्राह्मणों को देवताओं की तरह पूजती थीं

कमल यादव ने कहा, मेरी मां 102 साल की थीं और हमेशा ब्राह्मणों को देवताओं की तरह पूजती थीं। उनकी त्रयोदशी के दौरान समाज के लोग दबाव बना रहे थे कि ब्राह्मणों से पूजा न कराई जाए। लेकिन मैंने सबको भोजन कराया, और सभी को सम्मान दिया।

विवाद की गहरी जड़ें

इस पूरे विवाद की जड़ें उत्तर प्रदेश की घटना से जुड़ी हैं, जहां यादव समाज ने कथावाचक राधा यादव को अपमानित किए जाने के बाद यह निर्णय लिया कि ब्राह्मणों से कोई धार्मिक कार्य नहीं कराएंगे। लोहरपुरा में भी समाज के कई लोगों ने इस निर्णय का समर्थन किया और यह ऐलान किया कि अगर कोई ब्राह्मण से पूजा कराएगा तो उसे समाज से बाहर किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...कथावाचक ने भक्तों से कहा- एक दिन सभी को जाना है, इसी दिन सोते समय आया साइलेंट अटैक

लोकल ब्राह्मणों का पक्ष

बड़ैरा गांव के ब्राह्मण ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा हरि गिरिनाथ का निर्णय गलत था। उन्होंने बताया कि राधा यादव की जगह ब्राह्मण हरिकृष्ण शास्त्री को कथा करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन गांव में किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया था। केवल मंदिर के पुजारी की मानसिक स्थिति के कारण यह विवाद खड़ा हुआ।

यादव समाज के वकील का बयान

लोहरपुरा में यादव समाज के वकील ने कहा, उत्तर प्रदेश में यादव समाज के कथावाचक के साथ जो हुआ, वह भिंड में भी दिखा। समाज ने यह निर्णय लिया कि अब ब्राह्मणों से कोई धार्मिक कार्य नहीं कराएंगे। कमल यादव ने ब्राह्मण से पूजा कराई, इसलिए उनकी त्रयोदशी भोज में यादव समाज के लोग शामिल नहीं हुए।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

MP News आक्रोश में यादव समाज

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भिंड
  • उत्तर प्रदेश
  • आक्रोश में यादव समाज
  • कथावाचक राधा यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती