प्रिया इवेंट पर GST छापे में मिली सरकारी कामों में हेराफेरी
Sanjay Gupta | Nov 19, 2024, 13:54 IST
PRIYA_COMPANY
इंदौर नगर निगम के नेताजी की चहेती प्रिया इवेंट कंपनी पर स्टेट जीएसटी के छापे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। कंपनी के मालिक निमेश पितलिया हैं। कंपनी का मुंबई में भी ऑफिस है।
इंदौर नगर निगम के नेताजी की प्रिय, प्रिया इवेंट कंपनी पर स्टेट जीएसटी के छापे में चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। कंपनी पर कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। स्टेट जीएसटी द्वारा दो माह के अंतराल के बाद की जा रही छापे की कार्रवाई प्रिया इवेंट पर होने से ही मामला गंभीर दिख रहा था। प्रारंभिक जांच के बाद इससे कई अहम दस्तावेज विभाग को मिले हैं। मंगलवार को भी एंटी एवेजन विंग ए द्वारा कंपनी के दोनों दफ्तरों पर जांच जारी है। कंपनी के मालिक निमेष पिटालिया है। कंपनी का मुंबई में भी ऑफिस है।
प्रिया इवेंट पर GST छापा, इसको मिल रहा था निगम की इमेज सुधारने का ठेका
स्टेट जीएसटी की टीम सोमवार शाम को मौके पर पहुंची थी, रात होने के बाद जांच रुक गई। मंगलवार सुबह फिर अपनी सर्च को आगे बढ़ाया। कागजों की जांच की जा रही है। आखिर टीम वहां क्यों पहुंची है और कितनी बड़ी टैक्स चोरी में कंपनी की भूमिका है इसका खुलासा विभाग ने औपचारिक तौर पर नहीं किया है।
हाल के समय में प्रिया इवेंट कंपनी सरकारी विभागों में तेजी से आई और ठेके लेने का काम किया गया है। कंपनी एक महीने पहले उस समय खासी चर्चा में आई जब इसे निगम की इमेज सुधारने के लिए और सोशल मीडिया हैंडलिंगके लिए 3.18 करोड़ रुपए का तीन साल का कांट्रेक्ट दिया गया। हालांकि एमआईसी मेंबर की आपत्ति के बाद इसे अप्रूवल अभी नहीं दिया गया है। हर माह केवल इमेज सुधारने के लिए 10 लाख रुपए की राशि दिए जाना किसी के गले में नहीं उतर रही है, वह भी तब तक निगम की माली हालत मजबूत नहीं है। वहीं अब खुद कंपनी की ही इमेज बिगड़ गई है और टैक्स चोर के रुप में कंपनी सामने आई है। ऐसे में अब निगम द्वारा इसे टेंडर अप्रूवल दी जाती है तो इस पर भी सवाल उठेंगे।
इंदौर निगम से प्रिया इवेंट को मिलने वाली 3 करोड़ की रेवड़ी पर आई आपत्ति
प्रिया इवेंट इंदौर निगम के एक नेताजी की प्रिय कंपनी बताई जाती है। रेवती रेंज पर पौधारोपण कार्यक्रम का भी ठेका कंपनी को देने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन गलती से भोपाल की एक कंपनी का ठेका हो गया। प्रिया को यह ठेका नहीं मिलने से नेताजी नाराज हुए और नतीजतन काम तो करा लिया गया लेकिन वर्क आर्डर ही जारी नहीं किया गया। यह वर्क आर्डर इवेंट के बाद अगस्त में जारी हुआ, जो तकनीकी तौर से गलत था, इसके चलते भोपाल की कंपनी का भुगतान अटक गया।
दो करोड़ से ज्यादा का खेल
प्रिया इवेंट कंपनी सरकारी इवेंट में बहुत ज्यादा जुड़ी हुई है। मप्र सरकार के लाड़ली बहना जैसे आयोजनों के साथ ही कई अन्य आयोजनों के ठेके लिए गए हैं। इसमें सामने आया है कि कंपनी द्वारा आईटीसी क्लेम में गड़बड़ी की है, साथ ही बोगस बिलिंग का मामला भी नजर आया है। सरकार को जो सेवा सप्लाई ही नहीं की है, उसकी भी बिलिंग हुई है। प्रारंभिक तौर पर ही दो करोड़ से अधिक के टैक्स का मुद्दा इसमें नजर आया है। कंपनी के खिलाफ वेंडर्स की राशि नहीं दिए जाने का मामला भी सामने आया है।
कितनी बड़ी टैक्स चोरी अभी इसका खुलासा नहीं
नगर निगम इसी को दे रही इमेज सुधार का ठेका
इंदौर निगम से प्रिया इवेंट को मिलने वाली 3 करोड़ की रेवड़ी पर आई आपत्ति
नेताजी चाहते हैं मिले ठेका
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari