मध्य प्रदेश : बच्चों के लिए जानलेवा बनी दवा को और 24 घंटे की मोहलत

Ravi Awasthi | Oct 03, 2025, 20:36 IST
Share
syrup
syrup

जहरीले कफ सिरप से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 9 बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके बाद जागा खाद्य एवं औषधि नियंत्रक विभाग अभी खांसी की दवाओं के कुछ और नमूनों की जांच कराएगा।

भोपाल।
छिंदवाड़ा में बच्चों की जान लेने वाले कफ सिरप पर स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल अंतिम निर्णय टाल दिया है। मौतों का कारण बने ‘कोल्ड्रिफ’ और ‘नेक्सा डीएस’ समेत संदिग्ध दवाओं के दस और नमूने दिल्ली और भोपाल की लैब भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट कल तक आने की संभावना है। तब तक स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों और अभिभावकों से दवाओं के उपयोग में सतर्कता बरतने की अपील की है।

प्रदेशभर से लिए गए दवाओं के सैंपल

प्रदेश के खाद्य एवं औषधि नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने द सूत्र को बताया कि अब तक नौ नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें छह नमूनों की जांच दिल्ली की लैब में हुई। सभी रिपोर्ट में दवा में कोई हानिकारक रसायन नहीं पाया गया। मौर्य ने कहा कि विवादित हुए कफ सिरफ कोल्ड्रिफ (Coldrif) और नेक्सा डीएस (Nexa DS) के अलावा खांसी ठीक करने में उपयोगी अन्य दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं। ये नमूने सिर्फ परासिया ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य स्थानों से भी जुटाए गए।

यह भी पढ़ें.. आम आदमी पर बोझ डालकर मोदी की शाबासी पाने का इरादा, बीजेपी सरकार ने नहीं निभाया बिजली बिल में राहत देने का वादा

यह भी पढ़ें.. एमपी में तीन बाघों की मौत, पीएम रिपोर्ट ने किया चाैंकाने वाला खुलासा, क्यों उठे टाइगर स्टेट पर सवाल

फिलहाल एडवायजरी जारी,बरतें सतर्कता

ड्रग कंट्रोलर ने कहा कि कोल्ड्रिफ और नेक्सा डीएस का विक्रय छिंदवाड़ा जिले में पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है। अन्य स्थानों के लिए भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवायजरी जारी की गई है। चिकित्सकों व बीमार बच्चों के परिजनों को दवाओं के सेवन में सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें.. MP में स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, सीधी में 7 इंच बारिश, जबलपुर समेत 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें.. इंदौर में तेलंगाना विधायक टी राजा ने युवाओं से की अपील, लव जिहाद को ठोकने का नशा करो

अब तक नौ बच्चों की मौत

7 सितंबर से अब तक छिंदवाड़ा जिले में 9 बच्चों की किडनी फेल होने से मौत हो चुकी है। शुरुआती जांच में दवा के नमूनों में हानिकारक तत्व नहीं मिले थे, लेकिन नई जांच में एथिलीन ग्लाइकॉल और डाइएथिलीन ग्लाइकॉल जैसे जहरीले रसायनों के संकेत ने खतरे की घंटी बजा दी है। ये रसायन आमतौर पर वाहनों के कूलेंट में डाले जाते हैं और शरीर में जाने पर किडनी व दिमाग को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं।

Tags:
  • भोपाल
  • छिंदवाड़ा
  • स्वास्थ्य
  • कफ सिरप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती