CS अनुराग जैन की चेतावनी, जिला स्तर की शिकायत प्रदेश स्तर तक गई तो...
Raj Singh | Nov 26, 2024, 11:16 IST
cs jaine mp
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में सख्त तेवर दिखाए हैं। जैन ने लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की है।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में सख्त तेवर दिखाए हैं। जैन ने लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की है। साथ ही उन्होंने जन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वालों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्य सचिव की इस कार्रवाई से अफसरों की कार्यप्रणाली में बदलाव आएगा। साथ ही लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अफसरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
दरअसल, कई बार ऐसा देखने में आया है कि जो अधिकारी और कर्मचारी आम आदमी की शिकायत सुनने में आनाकानी करते हैं, वे उन्हें इधर-उधर दौड़ाते रहते हैं। इसी को लेकर जैन सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर जिला स्तर की शिकायतें प्रदेश स्तर पर आई तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इस सिलसिले में सिंगरौली में ऊर्जा के एसई और ग्वालियर में एसई को नोटिस जारी किया गया है। वहीं तीन कर्मचारियों को निलंबित कर सीएमओ की वेतन वृद्धि रोकी गई है। जैन ने उमरिया, शिवपुरी, धार, सिंगरौली, नीमच, राजगढ़, पन्ना, खरगोन, रतलाम और ग्वालियर में छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण में देरी पर नाराजगी जताई। वहीं सीहोर विदिशा में बेहतर काम की तारीफ की। शिकायतों के निराकरण की झूठी रिपोर्ट देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सभी विभागों के एसीएस और प्रमुख सचिवों के अलावा कलेक्टर और एसपी शामिल हुए।
कलेक्टरों की मार्किंग कराएगी सरकार, गड़बड़ की तो जनवरी में होंगे बाहर
MP के नए डीजीपी होंगे कैलाश मकवाना, 1 दिसंबर को लेंगे चार्ज, आदेश जारी
ग्वालियर में हैंडपंप में पानी का स्तर नीचे जाने पर पाइप बढ़ाने की समस्या का निराकरण न करने पर पीएचई के अधीक्षण यंत्री रोशन बघेल को चेतावनी नोटिस भी दिया गया। सीएस ने कहा है कि ये दोनों मामले जिला स्तर पर ही हल हो सकते थे, लेकिन जानबूझकर की गई लापरवाही के कारण ये समाधान ऑनलाइन आ गए। वहीं पन्ना में धान खरीदी में पैसा न मिलने पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को 15 दिन में समस्या का निराकरण करने को कहा गया है। खरगोन के विक्रम सोलंकी को पीएम किसान सम्मान निधि के भुगतान में देरी के दोषी पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। रतलाम की कंकू बाई के दूसरे प्रसव का पैसा देरी से मिलने पर एएनएम को निलंबित कर दिया गया।
दरअसल, कई बार ऐसा देखने में आया है कि जो अधिकारी और कर्मचारी आम आदमी की शिकायत सुनने में आनाकानी करते हैं, वे उन्हें इधर-उधर दौड़ाते रहते हैं। इसी को लेकर जैन सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर जिला स्तर की शिकायतें प्रदेश स्तर पर आई तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इन जिलों के कर्मचारियों पर जैन ने जताई नाराजगी
कलेक्टरों की मार्किंग कराएगी सरकार, गड़बड़ की तो जनवरी में होंगे बाहर
एक्शन मोड में दिखे जैन
उमरिया के बहोरी सिंह को पोर्टल में गलत एंट्री के कारण जमीन के पट्टे के लिए एक साल तक इंतजार करना पड़ा। सीएस ने कलेक्टर और आदिवासी विभाग को जांच के आदेश दिए। धार जिले में एक आवेदक को विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करने में देरी करने वाले स्वास्थ्य विभाग के लिपिक को निलंबित कर दिया गया। ऐसा ही मामला नीमच में भी देखने को मिला। यहां खुशाल पाटीदार का लंबित भुगतान रोकने पर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने और 15 दिन में भुगतान करने के निर्देश दिए। राजगढ़ के विष्णु शर्मा को नल कनेक्शन देने में देरी करने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी की वेतन वृद्धि रोकने और उन पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
इन लोगों पर गिरी गाज
FAQ
- मुख्य सचिव अनुराग जैन की सख्त कार्रवाई का उद्देश्य क्या है?
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अफसरों और कर्मचारियों को जन शिकायतों के समाधान में देरी या गलत कार्यवाही के लिए कार्रवाई की चेतावनी दी है। उनका उद्देश्य अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार लाना है। - किस-किस जिले में मुख्य सचिव ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई है?
मुख्य सचिव ने उमरिया, शिवपुरी, धार, सिंगरौली, नीमच, राजगढ़, पन्ना, खरगोन, रतलाम और ग्वालियर जैसे जिलों में जन शिकायतों के समाधान में देरी पर नाराजगी जताई है। - क्या मुख्य सचिव ने किसी जिले में अधिकारियों की सराहना भी की है?
जी हां, मुख्य सचिव ने सीहोर और विदिशा जिलों में अधिकारियों द्वारा बेहतर काम के लिए सराहना की है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari