साइबर अपराध का वीभत्स चेहरा, भोली- भाली आदिवासी लड़कियों को बनाया शिकार, 7 लड़कियों से रेप

Shreya Nakade | May 25, 2024, 08:06 IST
Share
आदिवासी छात्राओं से रेप
आदिवासी छात्राओं से रेप

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी लड़कियों से कुछ लड़कों ने महिला की आवाज में बात की। उन्हें अपने जाल में फंसाया और 7 लड़कियों के साथ रेप किया...

मध्य प्रदेश में सात आदिवासी छात्राओं से रेप का मामला सामने आया है ( rape with tribal girls )। साइबर अपराध ( cyber crime ) का वीभत्स चेहरा आदिवासी बहुल सीधी जिले का है। यहां लड़कों की आवाज को लड़की की आवाज में बदलने वाले मैजिक वॉइस ऐप के जरिए तीन आरोपियों ने कॉलेज में पढ़ने वाली सात से ज्यादा छात्राओं को झांसा देकर उनके साथ बलात्कार किया। आरोपी magic voice app से इन लड़कियों के साथ कॉलेज की टीचर बनकर बात करते थे। बातचीत के दौरान छात्राओं को स्कॉलरशिप में कागजों की कमी या इससे संबंधित दस्तावेज मंगवाने के बहाने सुनसान जगह बुलाया जाता था। इसके बाद आरोपी उनसे रेप करते थे।

झांसे में आ जाती थीं छात्राएं


फोन पर बातचीत में छात्राओं को किसी तरह का शक न हो, इसके लिए पहले ही बता देते कि उन्हें तय स्थान पर लेने के लिए एक लड़का बाइक से आएगा, जो उन्हें टीचर के पास पहुंचा देगा। स्कॉलरशिप पाने की चाहत में छात्राएं भी इन लड़कों की बातों में आ जाती थीं।

ये खबर भी पढ़िए...

रेप से जन्मे बेटे ने मां को दिलाया इंसाफ, 30 साल बाद दोषी को सजा

लोकेशन से आरोपी तक पहुंची पुलिस


पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी उन कॉलेज छात्राओं को निशाना बनाते थे, जिन्हें स्कॉलरशिप मिलती है। पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब एक पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू। पीड़िता के बयान और घटनास्थल की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने सर्चिंग शुरू की तो मुख्य आरोपी का पता चला।

ये खबर भी पढ़िए...

कैमरे की रिकॉर्डिंग से उजागर की सगे बाप की करतूत, सात साल से बेटी से रेप कर रहा था वहशी

दोस्तों के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम


पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की तो उसने इस पूरे कांड में दो और लोगों के शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक आरोपियों ने सात छात्राओं से बलात्कार करने की बात कबूल कर ली है। वहीं चार पीड़िताओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि अफसरों के मुताबिक पीड़िताओं की संख्या और भी अधिक हो सकती है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

ये खबर भी पढ़िए...

नाबालिग से रेप करने वाले बेटे को मां ने छिपा लिया था घर में, अब मिली इतनी बड़ी सजा

पुलिस ने 3 आरोपियों को लिया हिरासत में


दिल दहला देने वाले इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति (30) समेत राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को पकड़ा है। ब्रजेश, राहुल और संदीप ने सीधी जिले के एक सरकारी कॉलेज के वॉट्सऐप ग्रुप से छात्राओं के फोन नंबर निकाले थे। इन फोन नंबर पर रंजना मैडम बनकर कई बार कॉल कर उन्हें विश्वास में लेते थे। विश्वास पूरी तरह जम जाने के बाद ये छात्राओं को फोन कर स्कॉलरशिप लेने के लिए जरूरी दस्तावेज तत्काल मंगवाने को कहते थे। साथ में यह भी कहते कि उनका लड़का बाइक से लेने आएगा। स्कॉलरशिप के लिए इनके झांसे में आकर आदिवासी छात्राएं साइबर अपराध और रेप का शिकार हो जाती।

thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Cyber ​​crime
  • साइबर अपराध
  • आदिवासी छात्राओं से रेप
  • rape with tribal girls
  • magic voice app
  • आदिवासी छात्राएं साइबर अपराध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा