ग्वालियर आ रहा था साइबर ठगी का पैसा, बैंक मैनेजर ने बिगाड़ दिया खेल
Kaushiki | Updated:
cyber fraud
ग्वालियर में सिटी यूनियन बैंक की सतर्कता से एक साइबर ठग गिरफ्तार हुआ। पंजाब की महिला से हुई 16.50 लाख की ठगी में आरोपी के खाते में 3 लाख ट्रांसफर हुए थे। जानिए पूरी खबर।
पंजाब के मलेर कोटला की एक महिला के साथ हुई 16.50 लाख रुपए की साइबर ठगी में से 3 लाख रुपए ग्वालियर की सिटी यूनियन बैंक, नया बाजार शाखा में एक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। जब संदिग्ध खाता धारक यह राशि निकालने बैंक पहुँचा, तब बैंक मैनेजर की सतर्कता से पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही ग्वालियर साइबर क्राइम विंग की टीम तत्काल बैंक पहुंची और खाते की जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि उक्त खाते में पंजाब से ट्रांसफर हुई राशि ठगी की थी। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
ये खबर भी पढ़ें...लव जिहाद का घिनौना चेहरा: फरहान ने शादीशुदा महिलाओं को भी बनाया शिकार
साइबर ठगी रोकने के लिए ग्वालियर की साइबर क्राइम विंग ने पहले से ही शहर के सभी बैंकों को निर्देश दिया था कि किसी भी संदिग्ध खाते की सूचना तत्काल दें। इस दिशा में सिटी यूनियन बैंक के प्रबंधक की सजगता ने एक बड़ा अपराध रोकने में मदद की।
ये खबर भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में नई तबादला नीति लागू: सीएम की अनुमति के बिना नहीं होंगे ट्रांसफर
Cyber fraud | cyber fraud call | Cyber Fraud Case | cyber fraud in Gwalior | MP News | Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश न्यूज | एमपी में साइबर क्राइम | ग्वालियर साइबर क्राइम टीम
सूचना मिलते ही ग्वालियर साइबर क्राइम विंग की टीम तत्काल बैंक पहुंची और खाते की जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि उक्त खाते में पंजाब से ट्रांसफर हुई राशि ठगी की थी। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
ये खबर भी पढ़ें...लव जिहाद का घिनौना चेहरा: फरहान ने शादीशुदा महिलाओं को भी बनाया शिकार
साइबर क्राइम विंग की सक्रियता
ये खबर भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में नई तबादला नीति लागू: सीएम की अनुमति के बिना नहीं होंगे ट्रांसफर
पुलिस जांच में सामने आए अहम तथ्य
- महिला से 16.50 लाख रुपए की साइबर ठगी पंजाब के मलेर कोटला में हुई थी।
- आरोपी के खाते में 3 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे।
- पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा कि वह कमीशन पर खाते बेचने और पैसे निकालने का काम करता है।
- मलेर कोटला साइबर थाने की टीम ग्वालियर पहुंची और न्यायालय से ट्रांजिट वारंट प्राप्त कर आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लिया।
सावधानी रखें
- अज्ञात लिंक या कॉल से बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
- OTP/पिन नंबर किसी को न बताएं।
- संदिग्ध लेनदेन पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
FAQ
- ग्वालियर में पकड़ा गया आरोपी किस ठगी से जुड़ा था?
आरोपी पंजाब की एक महिला से हुई 16.50 लाख रुपए की साइबर ठगी से जुड़ा था, जिसमें 3 लाख रुपए उसके खाते में ट्रांसफर हुए थे। - आरोपी को कैसे पकड़ा गया?
बैंक मैनेजर की सतर्कता के चलते खाते के लेनदेन संदिग्ध पाए गए और साइबर पुलिस को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। - क्या आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा हुआ है?
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कमीशन पर फर्जी खाते बेचता है और गिरोह से संबंध की जांच की जा रही है।
Cyber fraud | cyber fraud call | Cyber Fraud Case | cyber fraud in Gwalior | MP News | Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश न्यूज | एमपी में साइबर क्राइम | ग्वालियर साइबर क्राइम टीम
मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी
By Neel Tiwari
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की जिलेवार स्थिति और आंकड़े
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले
By Umeshwari Baghel
5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR
By Ashish Bhardwaj
सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला
By Mukesh Sharma
फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन
By Umeshwari Baghel
एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj