daily college election process row indore
इंदौर के डेली कॉलेज में नहीं थम रहा विवाद, बोर्ड चुनाव प्रक्रिया और शेड्यूल के खिलाफ कैंपेनिंग शुरू
Sanjay Gupta | Published:
daily college election process row indore
डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव को लेकर विवाद बढ़ गया है। नया और पुराना संविधान, 30 दिन का शेड्यूल और नामांकन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं विरोधी गुट कैंपेनिंग कर रहा है जबकि चुनाव अधिकारी ने अब तक स्थिति साफ नहीं की है।
News In Short
- डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव को लेकर विवाद अभी भी जारी है।
- नया और पुराना संविधान ही विवाद की वजह बना हुआ है।
- 30 दिन के चुनाव शेड्यूल पर भी सवाल उठ रहे हैं।
- विरोधी गुट ने पोस्टर और कैंपेनिंग शुरू कर दी है।
- नामांकन प्रक्रिया और टाइमलाइन पर भी आपत्ति जताई जा रही है।
News In Detail
नए और पुराने संविधान के बीच में चुनाव उलझ गया है। उधर चुनाव अधिकारी ने इस पर अभी तक स्थिति साफ नहीं की है।
डेली कॉलेज बोर्ड के चुनाव नए संविधान से होंगे या पुराने संविधान से। यदि नया संविधान मंजूर नहीं हुआ है तो फिर चुनाव शेड्यूल नए संविधान के तहत केवल 30 दिन का ही क्यों जारी हुआ। यह दो बड़े सवाल हैं जो अभी डेली कॉलेज में विवाद की वजह बने हुए हैं।
इस पर फर्म एंड सोसायटी असिस्टेंट रजिस्ट्रार द सूत्र से साफ बोल चुके हैं कि नया संविधान अभी मंजूर नहीं हुआ है। अब चुनाव शेड्यूल को लेकर स्थिति साफ मुख्य चुनाव अधिकारी (हाईकोर्ट रिटायर जस्टिस सुशील गुप्ता) को करना है, लेकिन अभी उनकी ओर से कोई बयान नहीं आया है।
बीते चुनाव से तुलना कर पोस्टर, कैंपेनिंग जारी
इसमें खासकर साल 2020 में हुए बोर्ड चुनाव और अब 2026 में जारी चुनाव शेड्यूल की तुलना कर बताया गया है कि, कहां पर खामी और नियमों के परे काम किया गया है।
- साल 2020 चुनाव में चुनाव शेड्यूल 90 दिन का था। अभी 30 दिन का है।
- साल 2020 में मतदाता सूची संशोधन 21 दिन दिए थे। अब केवल 2 दिन दिए गए हैं।
- साल 2020 में नामांकन के लिए 8 दिन दिए थे। इस बार केवल दो दिन 28 व 29 अप्रैल दिए गए हैं।
- साल 2020 में डाक मतपत्र के बाहर जाकर वापस आने के लिए 47 दिन थे। अब केवल 15 दिन हैं।
नामांकन प्रक्रिया पर भी आपत्तियां
वहीं इस बार नामांकन फार्म भरने के बाद ही विड्रॉ करने की प्रक्रिया है और आखिरी में स्क्रूटनी है। इससे असर होगा कि उम्मीदवार बिना स्क्रूटनी की जानकारी लगे ही फार्म पहले विड्रॉ करेगा।
उम्मीदवार को फार्म में कमी पता नहीं चलेगी। इससे अंतिम उम्मीदवार को अप्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित किया जा सकता है।
चुनाव अधिकारी आज से सुनेंगे आपत्तियां
जानकारी के अनुसार इन दो दिन में दोनों ओर के पक्षकार अपनी बात रखेंगे। इसमें एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी होंगी।
इनका निराकरण चुनाव अधिकारी 27 अप्रैल को करेंगे। इसके बाद 28 व 29 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया होगी। नाम वापसी, स्क्रूटनी के बाद 4 से 19 मई तक डाक मतपत्र जारी होंगे, जो 20 मई तक वापस आएंगे। फिर 21 मई को स्थानीय मतदाताओं के लिए वोटिंग का समय होगा। इसी दिन 21 मई की रात में रिजल्ट आएंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर डेली कॉलेज चुनाव 30 और 90 दिन के नोटिफिकेशन में उलझा, चुनाव अधिकारी ही करेंगे तय
मध्यप्रदेश न्यूज: डेली कॉलेज बोर्ड का चुनाव शेड्यूल जारी, विवादित संविधान संशोधन नहीं होगा लागू
डेली कॉलेज को 1.5 करोड़ डायवर्शन टैक्स पर राहत नहीं, याचिका खारिज, पिंटू को स्टे
एमपी न्यूज: ESB में फर्जी डिग्री वाले हो रहे चयनित, नगर निगमों में फर्जी नियुक्ति
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari