डेली कॉलेज के पूर्व छात्र संदीप पारिख, रंजीत, मानवीर, अनुराग को आशंका धाराएं बढ़ाएगी पुलिस

Sanjay Gupta | Published:
Share
daly college
daly college

डेली कॉलेज चुनाव विवाद के बीच पूर्व छात्रों को आशंका है कि पुलिस उनके खिलाफ और गंभीर धाराएं जोड़ सकती है। इसी डर से संदीप पारिख समेत चार लोग अग्रिम जमानत के लिए जिला कोर्ट पहुंचे, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिकाएं निरस्त कर दीं।

News in Short

  • डेली कॉलेज चुनाव को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है।
  • सोशल मीडिया पेज को लेकर चार पूर्व छात्रों पर केस दर्ज हुआ।
  • आरोप है कि कॉलेज की छवि खराब करने वाली पोस्ट डाली गईं।
  • पुलिस द्वारा और धाराएं बढ़ाने की आशंका जताई गई।
  • जिला कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिकाएं निरस्त कर दीं।

News in Detail

Indore: डेली कॉलेज चुनाव 21 मई को होना है। हालांकि इसमें एक पद न्यू डोनर कैटेगरी टू बी टू के लिए ही चुनाव हो रहा है। इसमें हरपाल उर्फ मोनू भाटिया के विरुद्ध पूर्व छात्रों का एक गुट उतरा है। इसका प्रतिनिधित्व राजेश अग्रवाल कर रहे हैं।

वहीं वाइस ऑफ डीसी सोशल मीडिया पेज को लेकर डेली कॉलेज प्रबंधन ने चार पूर्व छात्रों पर केस दर्ज कराया है। इसमें अब आशंका है कि धाराएं बढ़ाई जाएंगी और गिरफ्तारी होगी। इसी को लेकर मामला जिला कोर्ट पहुंचा।

Daly College
Daly College


Daly College
Daly College


यह है मामला

वाइस ऑफ डीसी नाम से एक सोशल मीडिया पेज बनाया गया। आरोप है कि इस पर डेली कॉलेज की प्रतिष्ठा धूमिल करने संबंधी पोस्ट की गईं। इसके लिए अजय खड़िया द्वारा क्राइम ब्रांच इंदौर में शिकायत की गई। जिस पर संदीप पारिख, अनुराग जैन, रंजीत सिंह और मानवीर बायस के खिलाफ बीएनएस धारा 319(2) के तहत केस दर्ज हुआ।

अब इसमें बीएनएस की धारा 79, 336, 336(3)(4), 340 और 342(2) भी बढ़ने की आशंका है। इसके लिए शासकीय अधिवक्ता ने क्राइम ब्रांच को विधिक सलाह दी है। इसी को लेकर अग्रिम जमानत लेने के लिए पूर्व छात्रों ने जिला कोर्ट में आवेदन लगाया।

लेकिन जिला कोर्ट ने निरस्त की याचिकाएं

इस मामले में जिला कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिकाएं निरस्त कर दीं। जिला कोर्ट ने आदेश में कहा कि अभी तक जो केस दर्ज है, उसकी धारा 319(2) जमानती धारा है। वहीं जो धाराएं बढ़ाने के लिए पुलिस को अभिमत मिला है, उस पर अभी कार्रवाई नहीं हुई है।

यह धाराएं भी अधिकतम सात साल के कारावास की हैं। इसमें सुप्रीम कोर्ट के अरनेश कुमार केस में जारी गिरफ्तारी गाइडलाइन का पालन जरूरी है। वहीं याचिकाकर्ताओं को पूर्व में ही हाईकोर्ट से गिरफ्तारी संबंधी मामले में राहत मिल चुकी है और कोर्सिव एक्शन पर रोक लगी हुई है। ऐसे में उन्हें किसी अजमानती अपराध में गिरफ्तारी की आशंका नजर नहीं आती। इसलिए यह आवेदन निरस्त किया जाता है।

ये भी पढ़ें...

डेली कॉलेज चुनाव पर रोक नहीं, सभी याचिकाएं खारिज, 21 मई को वोटिंग और रिजल्ट

इंदौर डेली कॉलेज विवाद: हाईकोर्ट में एक घंटे चली सुनवाई, चुनाव और संविधान पर आएगा फैसला

डेली कॉलेज को लेकर लगी चार याचिकाओं से हाईकोर्ट जस्टिस ने खुद को किया अलग

ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन ने डेली कॉलेज बोर्ड के संविधान संशोधन के खिलाफ पास किया प्रस्ताव



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • डेली कॉलेज
  • जिला कोर्ट
  • सोशल मीडिया
  • डेली कॉलेज बोर्ड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर