Damoh News : झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जलीं 3 बच्चियां, 2 की मौत

Siddhi Tamrakar | Updated:
Share
damoh 3 children caught in fire   1
damoh 3 children caught in fire 1

दमोह जिले के बरोदा गांव में खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चियां झुलस गईं। इलाज के दौरान 2 की मौत हो गई है और तीसरी बच्ची की हालत गंभीर है।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा ब्लॉक स्थित बरोदा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां एक खेत में बनी झोपड़ी में अचानक आग लगने से तीन मासूम बच्चियां झुलस गईं, हादसे के बाद बच्चियों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 की मौत हो गई।

खेत में काम कर रहे थे बच्चियों के माता पिता

गोविंद आदिवासी और उनकी पत्नी खेत में काम कर रहे थे, जब उनकी तीन बेटियां- 3 साल की कीर्ति, 4 साल की जाह्नवी और 5 महीने की हीर झोपड़ी में खेल रही थीं। अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठने पर माता-पिता और आसपास के लोग दौड़े, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचे, आग ने विकराल रूप ले लिया था और तीनों बच्चियां बुरी तरह जल चुकी थीं।

इलाज के दौरान दो बच्चियों की मौत

तीनों बच्चियों को तुरंत हटा के सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें दमोह रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान 4 साल की जाह्नवी और 5 महीने की हीर ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीसरी बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

पुलिस कर रही जांच

प्रारंभिक जांच में यह अनुमान जताया जा रहा है कि झोपड़ी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन हटा पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।

सीएम ने की सहायता राशि की घोषणा

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों का असमय निधन और एक बच्ची के गंभीर रूप से जलने की घटना हृदय विदारक है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।” मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चियों के परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग
गोदामों में भरे गैस सिलेंडर, फिर भी नए कनेक्शन पर रोक, 9 महीने से भटक रहे सैकड़ों आवेदक

By Umeshwari Baghel

गोदामों में भरे गैस सिलेंडर, फिर भी नए कनेक्शन पर रोक, 9 महीने से भटक रहे सैकड़ों आवेदक
गांव से शहर आकर बसो, बच्चे पैदा करो, पानी की चिंता मत करो, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में एक बार फिर

By Arohi Raj

गांव से शहर आकर बसो, बच्चे पैदा करो, पानी की चिंता मत करो, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में एक बार फिर
भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...

By Aman Vaishnav

भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...
भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका

By Arohi Raj

भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका
राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्तक, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्तक, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां