Road Accident : दमोह बोलेरो हादसे में गई 8 जानें, 2 घायल, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा
Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 22, 2025, 17:58 IST
The sootr
रविवार की सुबह का सूरज शायद कुछ अनहोनी लेकर उगा था। एक बोलेरो जीप, जिसमें सवार थे कुछ परिवारजन, कुछ मुस्कानें, और कुछ सपने अचानक एक पुल से नीचे गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
MP News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। रविवार की सुबह एक बोलेरो जीप के पुल से नीचे गिरने के चलते आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस हृदयविदारकघटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दमोह के कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने गहरा दुख जताया है।
हादसा नोहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनवार चौकी के पास महादेव घाट के पुल पर हुआ। बोलेरो अचानक नियंत्रण खो बैठी और नीचे गहरे खाई में जा गिरी। तेज़ आवाज़ और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े आए, लेकिन तब तक 8 परिवारों की दुनिया उजड़ चुकी थी। घायलों को गंभीर अवस्था में जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने की हर संभव कोशिश कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें : MP Road Accident : दो बाइक की भिड़ंत, हादसे में 3 लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि एक बोलेरो जीप तेज़ गति से आ रही थी। जैसे ही वह महादेव पुल घाट के पास पहुंची, वाहन चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते जीप पुल से नीचे सूखी नदी में जा गिरी। उस मंजर को जिसने भी देखा, दिल दहल गया।
ये खबर भी पढ़ें : Road accident : चेक पोस्ट पर ड्यूटी दे रहे आरक्षक को ट्रक ने कुचला,मौत
सड़क हादसाइतना भयानक था कि बोलेरो जीप पलट गई और उसके सभी पहिए आसमान की ओर उठ गए। दर्दनाक दृश्य यह था कि जीप के नीचे दबकर 8 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही यह दृश्य देखा, तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को भी सूचना दी।
ये खबर भी पढ़ें : Indore Road Accident : पिता-पुत्र सहित एक ही परिवार के तीन पुरुषों की मौत
लोगों ने मिलकर जीप को पलटने की कोशिश की और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पर अफ़सोस, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बोलेरो में सवार 12 लोगों में से 8 की सांसे हमेशा के लिए थम चुकी थीं। बाकी 5 घायलों को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें : Indore Road Accident : खड़े ट्रक में बोलेरो ने मारी टक्कर , 8 की मौके पर ही मौत
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर पीडि़त परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी ताकि उनके इलाज में कोई कमी न रहे।
हादसा नोहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनवार चौकी के पास महादेव घाट के पुल पर हुआ। बोलेरो अचानक नियंत्रण खो बैठी और नीचे गहरे खाई में जा गिरी। तेज़ आवाज़ और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े आए, लेकिन तब तक 8 परिवारों की दुनिया उजड़ चुकी थी। घायलों को गंभीर अवस्था में जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने की हर संभव कोशिश कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें : MP Road Accident : दो बाइक की भिड़ंत, हादसे में 3 लोगों की मौत
रफ़्तार में दौड़ती जिंदगी एक पल में थम गई...
ये खबर भी पढ़ें : Road accident : चेक पोस्ट पर ड्यूटी दे रहे आरक्षक को ट्रक ने कुचला,मौत
बोलेरो के नीचे दबकर दम तोड़ गए आठ सपने...
ये खबर भी पढ़ें : Indore Road Accident : पिता-पुत्र सहित एक ही परिवार के तीन पुरुषों की मौत
मदद के लिए बढ़े हाथ, किस्मत बेरहम निकली...
ये खबर भी पढ़ें : Indore Road Accident : खड़े ट्रक में बोलेरो ने मारी टक्कर , 8 की मौके पर ही मौत
मुख्यमंत्री ने की आर्थिक मदद की घोषणा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग