छात्राओं को अकेला देख कंडक्टर ने बंद किए बस के दरवाजे, चलती बस से कूदीं छात्राएं और फिर...
Sourabh Bhatnagar | Feb 11, 2025, 08:14 IST
thesootr
दमोह में दो छात्राओं के साथ बस में छेड़छाड़ की घटना हुई, जिससे परेशान होकर उन्होंने चलती बस से कूदने का फैसला किया। इस घटना में दोनों छात्राएं घायल हो गईं।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दो बहनें, जो स्कूल परीक्षा के लिए बस में सवार हुई थीं, छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियों से तंग आकर चलती बस से कूद गईं। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। छात्राओं को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें अखरोटा-टोरी मार्ग पर स्थित अपने स्कूल में गणित का पेपर देने जा रही थीं। काफी देर तक बस का इंतजार करने के बाद, उन्होंने सामने से आती एक बस को रुकवाकर उसमें सवार हो गईं। यह सफर उनके लिए एक बुरा सपना साबित हुआ, जब बस में उन्हें परेशान करने का सिलसिला शुरू हुआ।
घटना के बाद थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि चार आरोपियों—चालक मोहम्मद आशिक, कंडक्टर बंशीलाल, हुकुम सिंह और माधव असाटी—को भारतीय दंड संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अभी भी एक फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
इस घटना ने एक बार फिर से सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेजगढ़ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने प्रशासन को सक्रिय तो कर दिया है, लेकिन सवाल यह है कि कब तक महिलाओं को इस तरह के खतरों का सामना करना पड़ेगा।
परीक्षा देने जा रही थीं छात्राएं
बस के दरवाजे बंद कर हुई छेड़छाड़
बस में चढ़ने के बाद, कंडक्टर ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दरवाजे बंद कर दिए। बस के अंदर एक व्यक्ति उन्हें घूरते हुए अश्लील कमेंट करने लगा। जब छात्राओं ने बस रुकवाने की कोशिश की, तो बस चालक ने अनसुना कर दिया। खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए, दोनों बहनों ने हिम्मत दिखाते हुए चलती बस से छलांग लगा दी।
4 आरोपी गिरफ्तार
छात्राओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava