नरोत्तम मिश्रा का सिंगल नाम दिल्ली भेजा था प्रदेश संगठन ने, ऐनवक्त पर कट गया
Pawan Modiya | Jul 11, 2026, 07:55 IST
ऐसे कटा टिकट
दतिया सीट से आशुतोष तिवारी को टिकट मिलते ही भाजपा में बवाल मच गया। नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने सामूहिक इस्तीफे दे दिए। हाईवे जाम कर दिया। नरोत्तम का नाम पहले तय था, लेकिन आखिरी समय में ऐसा क्या हुआ कि उनका नाम ही कट गया। 'द सूत्र' लाया है इनसाइड स्टोरी...
दतिया उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। यह घोषणा होते ही मध्य प्रदेश भाजपा में घमासान मच गया। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थक इस फैसले से खासे नाराज हैं। समर्थकों का कहना है कि आशुतोष का टिकट काटकर नरोत्तम को उम्मीदवार बनाया जाए। ऐसा क्या हुआ जो आशुतोष की झोली में टिकट आ गया और नरोत्तम हाथ मलते रह गए। इस पूरे मामले की भीतरी कहानी काफी दिलचस्प है।
'द सूत्र' को मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक शुरुआत में दिल्ली हाईकमान के पास सिर्फ नरोत्तम मिश्रा का ही नाम भेजा गया था। प्रदेश संगठन भी उनके नाम पर पूरी तरह सहमत था। एक-दो दिन में ही अचानक स्थिति बदलने लगी। प्रदेश संगठन को दिल्ली से एक फोन आया। इसमें कहा गया कि दतिया सीट के लिए एक-दो नाम और भेजे जाएं। इस एक फोन कॉल ने पूरा राजनीतिक समीकरण बदल दिया।
इधर, नरोत्तम मिश्रा अपने टिकट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हो चुके थे। वे नामांकन फॉर्म खरीदकर ला चुके थे। इतना ही नहीं, पार्टी पदाधिकारियों से शुभ मुहूर्त में नामांकन जमा करने को लेकर भी चर्चा कर रहे थे। लेकिन दिल्ली में चल रही राजनीतिक हलचल के कारण उन्हें रोक दिया गया। इसी उठापटक के बीच पूरा खेल पलट गया। आखिरकार आलाकमान ने 11 जुलाई को आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगा दी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह घटनाक्रम काफी नाटकीय रहा है। सूत्रों के मुताबिक अब आशुतोष तिवारी का टिकट बदले जाने की संभावना बेहद कम है। पार्टी हाईकमान अपने फैसले पर कायम रहने के संकेत दे रहा है। हालांकि नरोत्तम समर्थकों का विरोध अभी थमा नहीं है। दतिया सीट पर उपचुनाव से पहले यह आंतरिक कलह भाजपा की चुनावी रणनीति को प्रभावित कर सकती है।
11 जुलाई की शाम को नरोत्तम का टिकट कटने से नाराज दतिया जिला भाजपा अध्यक्ष रघुवीरसिंह कुशवाहा ने BJP नेतृत्व को खुला पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने अपने साथ कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे की घोषणा की है। उन्होंने लिखा कि जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं। कुशवाहा ने पार्टी नेतृत्व से नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी बनाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर फैसला नहीं बदला गया तो वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद विरोध और तेज किया जाएगा। टिकट बदलाव के विरोध में दतिया में प्रदर्शन भी हुआ। बड़ी संख्या में समर्थक सड़क पर उतर आए। कुछ महिलाएं सड़क पर लेट गईं। प्रदर्शनकारियों के विरोध के चलते ग्वालियर-झांसी हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर तक जाम लग गया।
समर्थकों का आरोप है कि भाजपा नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक करियर खत्म करना चाहती है। जब ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाहा चुनाव हारे थे तो उन्हें लोकसभा का टिकट क्यों दिया गया। वहीं दूसरी तरफ नरोत्तम के चुनाव हारने के बाद उन्हें पूरी तरीके से अलग-थलग कर दिया गया है। उन्होंने राज्यसभा का टिकट मांगा, लेकिन पार्टी ने नहीं दिया। लोकसभा का टिकट मांगा, नहीं दिया। प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया और अब विधानसभा टिकट भी नहीं दिया। यह उनके खिलाफ गहरी साजिश है।
समर्थकों ने शनिवार को दतिया बंद का आह्वान किया है। इस दौरान पूरे जिले में भारतीय जनता पार्टी और आशुतोष तिवारी का भी विरोध किया जाएगा। नरोत्तम दतिया सीट से लंबे समय तक BJP का प्रमुख चेहरा रहे हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि क्षेत्र में उनका संगठन मजबूत है। इसलिए पार्टी को उन्हें ही उम्मीदवार बनाना चाहिए था। वहीं BJP ने आशुतोष तिवारी को टिकट देकर नए चेहरे पर भरोसा जताया है।
बता दें कि नरोत्तम मिश्रा साल 2008 से लगातार दतिया से विधायक रहे हैं। वे मध्य प्रदेश सरकार में गृहमंत्री जैसा अहम पद भी संभाल चुके हैं। साल 2023 के चुनाव में वे कांग्रेस के राजेंद्र भारती से हार गए थे। भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद ही यह उपचुनाव हो रहा है। ऐसे में नरोत्तम समर्थक अपनी पुरानी सीट वापस पाने की उम्मीद लगाए बैठे थे। टिकट न मिलने से उनकी नाराजगी और गहरी हो गई है।
दतिया में टिकट की घोषणा होते ही भाजपा में भूचाल! क्या संगठन के सामने खड़ी हो गई सबसे बड़ी परीक्षा?
दतिया उपचुनाव: प्रचार में जुटे नरोत्तम को झटका, BJP ने आशुतोष तिवारी को दिया टिकट
राजेंद्र भारती केस में सुनवाई पूरी: HC में फैसला सुरक्षित, अब दतिया चुनाव पर नजर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को मिलेगा टिकट या फिर आएगा कोई चौंकाने वाला चेहरा!
'द सूत्र' को मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक शुरुआत में दिल्ली हाईकमान के पास सिर्फ नरोत्तम मिश्रा का ही नाम भेजा गया था। प्रदेश संगठन भी उनके नाम पर पूरी तरह सहमत था। एक-दो दिन में ही अचानक स्थिति बदलने लगी। प्रदेश संगठन को दिल्ली से एक फोन आया। इसमें कहा गया कि दतिया सीट के लिए एक-दो नाम और भेजे जाएं। इस एक फोन कॉल ने पूरा राजनीतिक समीकरण बदल दिया।
शुभ मुहूर्त में नामांकन भरने वाले थे नरोत्तम
अब टिकट बदलने की संभावना कम
जिलाध्यक्ष ने लिखा खुला पत्र
नरोत्तम का करियर खत्म करने की साजिश
आज दतिया बंद का आह्वान
दतिया से नरोत्तम कापुराना नाता
ये खबरें भी पढ़ें...
दतिया उपचुनाव: प्रचार में जुटे नरोत्तम को झटका, BJP ने आशुतोष तिवारी को दिया टिकट
राजेंद्र भारती केस में सुनवाई पूरी: HC में फैसला सुरक्षित, अब दतिया चुनाव पर नजर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को मिलेगा टिकट या फिर आएगा कोई चौंकाने वाला चेहरा!
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman