Rajgarh Fort wall collapsed : दतिया में किले की दीवार गिरी, 7 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर
Deeksha Nandini Mehra | Sept 12, 2024, 08:04 IST
Datia Fort wall collapsed
किले की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग दीवार के मलबे में दबे है। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 2 शव निकाले हैं। मलबे में दबे तीन बच्चों समेत 5 लोगों को निकालने का काम चल रहा है।
Datia Rajgarh Fort wall collapsed : मध्य प्रदेश के दतिया में राजगढ़ किले के नीचे के हिस्से वाली दीवार गुरूवार को गिर गई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 का रेस्क्यू कर लिया गया है। दोनों घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं। बाकी दो लोग परिवार के मुखिया की बहन और बहनोई हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू लगभग सात से आठ घंटे तक चला था लेकिन मलबे में दबे लोगों की जान नहीं बच सकी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दतिया में गुरुवार को राजगढ़ किले की बाहरी दीवार गिरने से 9 लोग दब गए थे, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा पड़ोसियों ने मलबे में से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला। मलबे में दबे तीन बच्चों समेत 5 लोगों को निकालने का काम रेस्क्यू टीम द्वारा किया जा रहा है। मौके पर कलेक्टर संदीप मकीन, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा और एसडीईआरएफ की टीम मौजूद हैं।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह 3 -4 बजे के लगभग बहुत तेज आवाज आई। बाहर निकले तो देखा किले की दीवार गिर गई है। हमने दो लोगों को तत्काल बाहर निकला और हॉस्पिटल भेजा। डॉयल 100 को फोन लगाया तो एक पुलिसकर्मी पहुंचा और लोगों को निकालने में मदद करने लगा।
सीएम मोहन यादव ने दतिया में हए हादसे के मामले में मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपए देने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि दतिया में राजगढ़ किले की पुरानी दीवार ढहने से कई अनमोल जिंदगियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत ही पीड़ादायी है। अथक प्रयासों के बावजूद भी इन अनमोल जिंदगियों को बचाया नहीं जा सका। मृतकों के परिवारजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
हादसे में निरंजन वंशकार, उनकी पत्नी ममता, बेटी राधा, दो बेटे सूरज और शिवम समेत निरंजन की बहन प्रभा और बहनोई किशन पिता पन्ना लाल की मौत हो गई। किशन ग्वालियर का रहने वाला था और करीब 15 साल पहले ससुराल में ही बस गया था। वहीं निरंजन के दूसरे बहनोई मुन्ना पिता खित्ते वंशकार और उनका बेटा आकाश घायल हुए हैं। दोनों के सिर और पैरों में चोट है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू टीम ने बताया कि यहां रास्ता काफी संकरा है, जिसकी वजह से बड़ा वाहन यहां नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। गेट के मुहाने पर दो पोकलेन मशीन और एक जेसीबी आकर खड़ी है। उसे अंदर लाने के लिए बाहरी हिस्से की बांउड्री वॉल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
दतिया विधायक राजेंद्र भारती भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा- ऐसी घटनाएं न घटें, इसकी तैयारी जिला प्रशासन को पहले से करके रखना चाहिए। हालात बिगड़े हुए हैं। दतिया विधायक ने मृतकों और घायलों को मुआवजा देने की मांग की है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दतिया में गुरुवार को राजगढ़ किले की बाहरी दीवार गिरने से 9 लोग दब गए थे, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा पड़ोसियों ने मलबे में से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला। मलबे में दबे तीन बच्चों समेत 5 लोगों को निकालने का काम रेस्क्यू टीम द्वारा किया जा रहा है। मौके पर कलेक्टर संदीप मकीन, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा और एसडीईआरएफ की टीम मौजूद हैं।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह 3 -4 बजे के लगभग बहुत तेज आवाज आई। बाहर निकले तो देखा किले की दीवार गिर गई है। हमने दो लोगों को तत्काल बाहर निकला और हॉस्पिटल भेजा। डॉयल 100 को फोन लगाया तो एक पुलिसकर्मी पहुंचा और लोगों को निकालने में मदद करने लगा।
मृतकों के परिवार को मुवावजे का ऐलान
दतिया में राजगढ़ किले की पुरानी दीवार ढहने से कई अनमोल जिंदगियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत ही पीड़ादायी है। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
घटना की सूचना मिलते ही SDERF तथा जिला प्रशासन की टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था, लेकिन…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 12, 2024
हादसे में इनकी गई जान
रेस्क्यू में परेशानी
विधायक ने कहा- प्रशासन की तैयारी नाकाफी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj