हीरोगिरी कर रहे टीआई की जिद ने ले ली पीएचडी छात्रा की जान, मौत के बाद लिखी एफआईआर
Aman Vaishnav | May 17, 2026, 09:14 IST
datia phd student suicide case gwalior police negligence
दतिया में जीवाजी यूनिवर्सिटी की पीएचडी छात्रा ने सिस्टम की लापरवाही और पुलिस के खराब बर्ताव से तंग आकर खुदकुशी कर ली। बलात्कार के बाद वह न्याय के लिए भटकती रही, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक बेहद दुखद और झझोंर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक होनहार बेटी आखिरकार हमारे सिस्टम की अनदेखी और पुलिस के खराब बर्ताव के आगे हार गई।
24 साल की एक छात्रा ने शुक्रवार, 15 मई की शाम को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बता दें कि वे जीवाजी यूनिवर्सिटी से PhD कर रही थी। छात्रा दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में रह रही थी और वहीं उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में उसने अपनी मौत के लिए बलात्कार के आरोपी योगेश रावत और उसकी दो बहनों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।
इस घटना के बाद से पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली और उनके दावों पर बहुत बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
![3ab4b264-0b6]()
पीड़ित छात्रा का आरोप था कि ग्वालियर के अलग-अलग होटलों में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया गया था। इस गलत काम की वजह से वह गर्भवती भी हो गई थी।
जब उसे इस बात का पता चला तो वह पुलिस के पास मदद मांगने गई लेकिन उसे वहां से सिर्फ निराशा और प्रताड़ना ही मिली।
![fa7092d5-d3e]()
जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा न्याय पाने के लिए नौ दिनों के अंदर पांच बार पड़ाव थाने और एसपी कार्यालय के चक्कर काटती रही। हर बार जब भी वह थाने जाती पुलिस वाले उसे घंटों थाने में बैठाकर रखते थे।
छात्रा का आरोप था कि पड़ाव थाना प्रभारी (TI) शैलेंद्र भार्गव उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। वह हर बार पीड़ित छात्रा से एक ही बात कहते रहे कि पहले हम आरोपी को पकड़ेंगे उसके बाद ही तुम्हारा केस (FIR) दर्ज होगा।
हैरान करने वाली बात यह है कि इस मामले में एसपी (SP) ने भी निर्देश दिए थे। उनके आदेश के बाद भी पड़ाव थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
लगातार मिल रहे मानसिक दबाव और पुलिस सिस्टम की इस प्रताड़ना से वह अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थी। आखिर में अस्पताल से घर लौटने के बाद उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आम जनता की तो छोड़िए, यहां खुद पुलिस विभाग से जुड़े लोग सुरक्षित नहीं हैं।
मृतका का सगा भाई ग्वालियर पुलिस में ही आरक्षक के पद पर तैनात है। सिर्फ इतना ही नहीं उसका जीजा भी दतिया जिले में आरक्षक पद पर काम कर रहा है।
इसके बावजूद पीड़ित छात्रा को न्याय के लिए पड़ाव थाने और एसपी दफ्तर के लगातार चक्कर काटने पड़े। उसके साथ उसका आरक्षक भाई और पुलिस विभाग से जुड़े दूसरे रिश्तेदार भी अधिकारियों के सामने कार्रवाई की गुहार लगाते रहे। इसके बावजूद पड़ाव थाने की पुलिस के कान पर जूं तक नहीं रेंगी और उन्होंने अपनों की भी नहीं सुनी।
पड़ाव पुलिस की संवेदनहीनता और उनकी जल्दबाजी ने उनके सभी झूठे दावों की पोल खोलकर रख दी है। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे जब युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जैसे ही पुलिस को इस बात की खबर मिली कि छात्रा ने आत्महत्या कर ली है वही टीआई (TI) शैलेंद्र भार्गव जो 9 दिन से पीड़िता को थाने के चक्कर लगवा रहे थे अचानक एक्शन में आ गए।
उन्होंने अपनी गलती छुपाने के लिए उसी रात जल्दबाजी में बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस की लापरवाही और संवेदनहीनता का सबसे हैरान करने वाला चेहरा शनिवार, 16 मई की सुबह देखने को मिला। उस समय मृतका का शव दतिया के पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ था।
पूरा परिवार रो रहा था और अपनी बेटी खोने के गम में डूबा था। तभी पड़ाव थाने की जेएसआई पूनम भदौरिया ने मृतका के आरक्षक भाई को फोन किया।
फोन पर जेएसआई पूनम भदौरिया ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए थाने लेकर आओ। बहन की मौत से टूट चुके भाई ने रोते हुए पुलिस अधिकारी को जवाब दिया कि अब तो उसकी लाश ही लेकर आएंगे।
अश्लीलता, भ्रूण हत्या और महिलाओं से अत्याचार में नंबर एक पर एमपी, एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा
एमपी में आज भी बोझ हैं बेटियां! बच्चों को त्यागने और भ्रूण हत्या के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर
सिंगरौली में महिला मरीज ने डॉक्टर को किया ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 5 लाख
नहीं सुधर रहे SI साहब, बस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, पहले भी लाइन अटैच हो चुके
24 साल की एक छात्रा ने शुक्रवार, 15 मई की शाम को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बता दें कि वे जीवाजी यूनिवर्सिटी से PhD कर रही थी। छात्रा दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में रह रही थी और वहीं उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में उसने अपनी मौत के लिए बलात्कार के आरोपी योगेश रावत और उसकी दो बहनों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।
इस घटना के बाद से पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली और उनके दावों पर बहुत बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
3ab4b264-0b6
क्या था पूरा मामला?
जब उसे इस बात का पता चला तो वह पुलिस के पास मदद मांगने गई लेकिन उसे वहां से सिर्फ निराशा और प्रताड़ना ही मिली।
fa7092d5-d3e
न्याय के लिए 9 दिन में 5 बार थाने
छात्रा का आरोप था कि पड़ाव थाना प्रभारी (TI) शैलेंद्र भार्गव उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। वह हर बार पीड़ित छात्रा से एक ही बात कहते रहे कि पहले हम आरोपी को पकड़ेंगे उसके बाद ही तुम्हारा केस (FIR) दर्ज होगा।
हैरान करने वाली बात यह है कि इस मामले में एसपी (SP) ने भी निर्देश दिए थे। उनके आदेश के बाद भी पड़ाव थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
लगातार मिल रहे मानसिक दबाव और पुलिस सिस्टम की इस प्रताड़ना से वह अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थी। आखिर में अस्पताल से घर लौटने के बाद उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
आरक्षक भाई भी नहीं दिला सका न्याय
मृतका का सगा भाई ग्वालियर पुलिस में ही आरक्षक के पद पर तैनात है। सिर्फ इतना ही नहीं उसका जीजा भी दतिया जिले में आरक्षक पद पर काम कर रहा है।
इसके बावजूद पीड़ित छात्रा को न्याय के लिए पड़ाव थाने और एसपी दफ्तर के लगातार चक्कर काटने पड़े। उसके साथ उसका आरक्षक भाई और पुलिस विभाग से जुड़े दूसरे रिश्तेदार भी अधिकारियों के सामने कार्रवाई की गुहार लगाते रहे। इसके बावजूद पड़ाव थाने की पुलिस के कान पर जूं तक नहीं रेंगी और उन्होंने अपनों की भी नहीं सुनी।
मौत के बाद जागी पुलिस
जैसे ही पुलिस को इस बात की खबर मिली कि छात्रा ने आत्महत्या कर ली है वही टीआई (TI) शैलेंद्र भार्गव जो 9 दिन से पीड़िता को थाने के चक्कर लगवा रहे थे अचानक एक्शन में आ गए।
उन्होंने अपनी गलती छुपाने के लिए उसी रात जल्दबाजी में बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया।
मेडिकल के लिए बुला रही थी पुलिस
पूरा परिवार रो रहा था और अपनी बेटी खोने के गम में डूबा था। तभी पड़ाव थाने की जेएसआई पूनम भदौरिया ने मृतका के आरक्षक भाई को फोन किया।
फोन पर जेएसआई पूनम भदौरिया ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए थाने लेकर आओ। बहन की मौत से टूट चुके भाई ने रोते हुए पुलिस अधिकारी को जवाब दिया कि अब तो उसकी लाश ही लेकर आएंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में आज भी बोझ हैं बेटियां! बच्चों को त्यागने और भ्रूण हत्या के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर
सिंगरौली में महिला मरीज ने डॉक्टर को किया ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 5 लाख
नहीं सुधर रहे SI साहब, बस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, पहले भी लाइन अटैच हो चुके
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari