MP में बड़ा हादसा : रतनगढ़ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पुल से पलटी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 19 घायल

Sandeep Kumar | Jun 14, 2024, 09:55 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-14T102520.620.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-14T102520.620.jpg

दतिया के ग्राम विसवार से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे, तभी बागपुरा गांव में ये भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं...

मध्य प्रदेश के दतिया में आज यानी 14 जून दिन शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दुसरडा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 19 श्रद्धालु घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालु ग्राम विसवार से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे। तभी बागपुरा गांव में हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

स्टेरिंग फेल होने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का स्टेरिंग फेल हो जाने से यह हादसा हुआ है। मृतकों में सोनम, क्रांति, सीमा, कामिनी और विनीता की मौत हो गई। इधर दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया में पलटी

जानकारी के मुताबिक, ट्रॉली में सवार लोग गांव विसवार से रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। गांव से 7 ट्रैक्टर एक साथ मंदिर के लिए निकले थे। एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से 15 फीट नीचे जा गिरा और पलट गया। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। 19 घायलों को दतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

इस दर्दनाक हादसे की सूचना के बाद एसपी वीरेंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर हादसे के बारे में जाना। हादसे में दीसवार निवासी नवल किशोर की पत्नी और दो बेटियों की मौत हो गई।

दतिया के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसे का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि एक गंभीर रुप से घायल लड़की को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है और दूसरी को झांसी ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का इलाज जिले में ही चल रहा है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दतिया के बागपुरा गांव में हादसा
  • हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत
  • ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई
  • दतिया के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि