DAVV का पेपर लीक जिस आयडलिक इंस्टीट्यूट से हुआ वो अक्षय बम और उनके पिता कांति बम का

Sandeep Kumar | Jun 08, 2024, 08:42 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-08T082602.265.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-08T082602.265.jpg

देवी अहिल्या विश्विद्यालय इंदौर द्वारा 25 मई को M.B.A. I Semester (Full Time) के Quantative Techniques विषय के प्रश्न पत्र आयोजित किए थे। जो कि परीक्षा के पहले ही लीक हो गया।

संजय गुप्ता@ INDORE. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ( DAVV ) में एमबीए के हुए पेपर लीक कांड में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें आयडलिक इंस्टीट्यूट आफ मेनेजमेंट इंदौर के कम्प्यूटर आपरेटर दीपक सोलंकी उम्र 25 साल निवासी रंगवासा रोड़ व उक्त कालेज के दो छात्र शामिल है। और ये कॉलेज किसी और का नहीं बल्कि कांग्रेस से बीजेपी में गए अक्षय बम ( akshay bam ) और उनके पिता कांति बम का है।

इस पद हैं दोनों पिता पुत्र

अक्षय संस्था के चेयरमैन के रूप में पदस्थ है और वही उनके पिता कांति बम ( kaanti bam ) सोसाइटी चेयरमैन के रूप में पदस्थ है। यह कॉलेज की वेबसाइट पर ही प्रदर्शित है।

3d24b39e-751
3d24b39e-751

कंप्यूटर ऑपरेटर ने चुराया था

देवी अहिल्या विश्विद्यालय इंदौर द्वारा 25 मई को M.B.A. I Semester (Full Time) के Quantative Techniques विषय के प्रश्न पत्र आयोजित किए थे। जो कि परीक्षा पूर्व ही लीक हो गया। जांच में आया बम के कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक ने प्रिंसिपल के कमरे से पेपर का बंडल निकाला, स्केल से सील उचकाकर पेपर निकाल मोबाइल से फोटो ली और रख दिया।

2000 में बेचा पेपर

ये पेपर का सौदा कॉलेज छात्र गौरव से 8000 रुपए में हुआ, जो इस पेपर में पहले फेल होने से परेशान था। उसने 2000 रुपए दे दिए। गौरव ने ये एक अन्य छात्र धीरेंद्र को दिया और फिर ये वायरल हो गया।

पुलिस ने वाट्सएप ग्रुप से जुटाई जानकारी

पुलिस ने कई वाट्सएप ग्रुप की जांच कर ये चेन पकड़ी तो छात्र धीरेंद्र तक पहुंची। उससे पूछताछ से गौरव का नाम आया और फिर उसने दीपक का बता दिया।

एक और हुआ था लीक

28 मई को M.B.A. I Semester (Full Time) के Accounting For Managers विषय का प्रश्न पत्र भी लीक हो गया था। अभी इसका खुलासा नहीं हुआ। पेपर लीक कांड जांच में पुलिस उपायुक्त जोन-3 एवं क्राईम ब्रांच में शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया था।

30 मई को को थाना छोटी ग्वालटोली पर अपराध क्रं. 111/2024 धारा 406 भादवि एवं म.प्र.मान्यता प्राप्त परीक्षाएं अधिनियम 1937 की धारा 3a/A पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया। डीसीपी जोन 3 पंकज पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 रामस्नेही मिश्रा एवं सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज तुषार सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली इंदौर द्वारा एक टीम गठित की गई। इनके द्वारा जांच की गई। जांच में टीआई उमेश यादव, बीडी भारती, जयवीर व कैलाश की भूमिका रही।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • davv
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी
  • Akshay Bam
  • अक्षय बम
  • कांति बम
  • आयडलिक इंस्टीट्यूट आफ मेनेजमेंट इंदौर
  • कम्प्यूटर आपरेटर दीपक  सोलंकी
  • kaanti bam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा