छात्र संघ चुनाव की मांग पर DAVV में हंगामा, गेट तोड़ा, पुलिस ने की FIR
Sanjay Gupta | Aug 19, 2026, 16:39 IST
छात्र संघ चुनाव की मांग पर DAVV में हंगामा
इंदौर में छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग को लेकर हंगामा हो गया। बुधवार 19 अगस्त को आईपीएस एकेडमी के छात्रों ने रैली निकाली। फिर यूनिवर्सिटी के परिसर में पहुंचे, यहां गेट तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया।
INDORE. हाईकोर्ट जबलपुर के आदेश से मध्य प्रदेश में सितंबर माह में छात्र संघ चुनाव होना है। इसे लेकर विभिन्न छात्र संगठन प्रत्यक्ष प्रणाली के चुनाव की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को आईपीएस एकेडमी राजेंद्रनगर के छात्रों ने साइकिल रैली का आयोजन किया। फिर वह डीएवीवी के नालंदा परिसर में पहुंचे। यहां हंगामा हो गया।
छात्र रैली निकालकर आरएनटी रोड स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के नालंदा परिसर में पहुंचे। यहां पर काफी देर यह नारेबाजी करते रहे और ज्ञापन देने के लिए अड़े रहे। इस दौरान मुख्य गेट बंद कर दिया गया। इस पर बाद में छात्रों ने गेट पर धक्का दिया, जिससे यह गिर गया।
![छात्र संघ चुनाव की मांग पर DAVV में हंगामा]()
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने इस हंगामे की शिकायत छोटी ग्वालटोली थाने में कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह यात्रा बिना मंजूरी के निकाली गई। शिकायत के आधार पर 10 छात्रों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें बिना मंजूरी प्रदर्शन, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली धाराएं हैं।
![davv-student-union-election-protest-fir]()
वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वीरेंद्र गुर्जर दूधिया ने कहा कि विविध मांगों को लेकर हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। हम लंबे समय से ज्ञापन देने की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने गेट बंद कर रखा था। वह गेट पहले ही कमजोर था और केवल टिका हुआ था, जब हमने धक्का दिया तो वह गिर गया। हमने ही इस गेट को संभाला भी। हमारी मांग है कि छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से हो और जल्द तारीख घोषित की जाए।
![davv-student-union-election]()
इंदौर स्मार्ट सिटी और धोखाधड़ी में फंसी कंपनी तीर्थ गोपीकॉन की दोस्ती में धंसी 40 करोड़ की सड़क
सरकारी लोन से स्टार्टअप में पिछड़े इंदौर-भोपाल, छोटे जिले निकल रहे आगे
इंदौर निगम में नोटिस का खेल, हाईकोर्ट से भवन अधिकारी पल्लवी पाल की जांच के आदेश
MIC सदस्य राजेंद्र राठौर बोले स्मार्ट सिटी के नाम पर इंदौर में अधिकारियों ने 1000 करोड़ का चूना लगाया
डीएवीवी का गेट तोड़ा
छात्र संघ चुनाव की मांग पर DAVV में हंगामा
यूनिवर्सिटी ने की शिकायत
davv-student-union-election-protest-fir
प्रदर्शनकारी यह बोले
davv-student-union-election
ये भी पढ़ें...
सरकारी लोन से स्टार्टअप में पिछड़े इंदौर-भोपाल, छोटे जिले निकल रहे आगे
इंदौर निगम में नोटिस का खेल, हाईकोर्ट से भवन अधिकारी पल्लवी पाल की जांच के आदेश
MIC सदस्य राजेंद्र राठौर बोले स्मार्ट सिटी के नाम पर इंदौर में अधिकारियों ने 1000 करोड़ का चूना लगाया
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA