तस्वीरें, वीडियो, पुराने दावे और राजनीति- क्यों उलझता जा रहा है दीपक जोशी मामला?

Ramanand Tiwari | Dec 23, 2025, 08:58 IST
Share
deepak joshi
deepak joshi

पूर्व मंत्री दीपक जोशी पर दो महिलाएं पत्नी होने का दावा कर रही हैं, जिससे विवाद बढ़ गया है। मामला सोशल मीडिया से शुरू होकर राजनीति और कानूनी दायरे में पहुंच चुका है। वहीं, अब जांच एजेंसियां कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं।

BHOPAL. पूर्व मंत्री दीपक जोशी एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। निजी जीवन से जुड़ा मामला अब सोशल मीडिया, राजनीति और कानून तीनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन चुका है। दो महिलाएं खुद को दीपक जोशी की पत्नी बताकर सामने आई हैं। इससे विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ बवाल

मामले की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई, जब एक महिला ने दीपक जोशी के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं। इन पोस्ट्स में शादी की तारीखों और निजी जानकारियों का जिक्र भी किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है।

वीडियो के जरिए दूसरी महिला का दावा

इसी बीच शिखा जोशी नाम की महिला का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह खुद को दीपक जोशी की वैध पत्नी बता रही है। वह कहती दिखीं कि वह पूरे मामले में क्राइम ब्रांच से कार्रवाई की मांग करेंगी।

ये भी पढ़ें...दीपक जोशी की नई पत्नी पल्लवी राज सक्सेना का खुलासा- चोरी से नहीं खुल्लम-खुल्ला की है शादी

छह महीने पुरानी बातचीत का हवाला

शिखा जोशी का दावा है कि जब उन्होंने अपनी शादी सार्वजनिक की थी, तब पल्लवी राज सक्सेना ने उन्हें मैसेंजर पर बधाई दी थी। उनका कहना है कि उस समय किसी तरह का विवाद नहीं था, लेकिन अब अचानक नए दावे सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें...63 की उम्र में फिर दूल्हा बने BJP के दीपक जोशी, 20 साल छोटी कांग्रेस नेत्री से रचाई शादी

राजनीति से जुड़ता मामला

वीडियो में शिखा जोशी यह भी कहती हैं कि, वह बीजेपी की बैकग्राउंड वाले परिवार से आती हैं। उनका तर्क है कि इस तरह के आरोप न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पार्टी की छवि को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

शिखा जोशी ने पूछा कि अगर ये दावे सही थे, तो 2023 से पहले इस तरह की बातें सामने क्यों नहीं आईं। उनका आरोप है कि राजनीति में सक्रियता बढ़ने के बाद ही दीपक जोशी को बदनाम करने की कोशिशें शुरू हुईं।

ये भी पढ़ें...MP News: अब रात में भी नौकरी कर सकेंगी महिलाएं, MP Women Night Shift को लेकर नोटिफिकेशन जारी

इंटिमेसी और साजिश के आरोप

वीडियो में यह सवाल भी उठाया गया कि जब दूसरी महिला को शादी की जानकारी थी, तो फिर निजी संबंध क्यों बनाए गए। शिखा जोशी ने पूरे मामले को एक सुनियोजित साजिश बताया है।

दीपक जोशी ने क्या प्रतिक्रिया दी

वायरल हो रहे एक वीडियो में दीपक जोशी कहते दिख रहे हैं कि मनुष्य के जीवन में यश और अपयश दोनों आते हैं। उनका कहना है कि यह मामला साल 2006 से किसी न किसी रूप में मौजूद रहा है। चूंकि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें...एमपी की वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव! 41 लाख नाम कटने की आशंका, 21 फरवरी को आएगी फाइनल सूची

अब कानूनी मोड़ पर मामला

शिखा जोशी ने साफ कर दिया है कि वह सभी संबंधित पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगी। ऐसे में मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर जांच एजेंसियों तक पहुंच चुका है।

मध्य प्रदेश पूर्व मंत्री दीपक जोशी (BJP leader Deepak Joshi) से जुड़ा यह विवाद अब सिर्फ निजी नहीं रहा। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ मामला अब राजनीति और कानून के दायरे में आ चुका है। आने वाले दिनों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई और अदालत का रुख तय करेगा कि इस पूरे विवाद की सच्चाई क्या है।

Tags:
  • MP News
  • Deepak Joshi
  • दीपक जोशी
  • BJP leader Deepak Joshi
  • पल्लवी राज सक्सेना
  • मध्य प्रदेश पूर्व मंत्री दीपक जोशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि