दीपक जोशी की नई पत्नी पल्लवी राज सक्सेना का खुलासा- चोरी से नहीं खुल्लम-खुल्ला की है शादी

Anjali Dwivedi | Published:
Share
deepak joshi
deepak joshi

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी और कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी है। पल्लवी ने मीडिया से बात करते हुए शादी की सच्चाई का खुलासा किया।

मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री दीपक जोशी और कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना की शादी, इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जबकि इनकी उम्र में लगभग 20 साल का अंतर है।

इस मामले पर पल्लवी राज सक्सेना ने मीडिया से बात करते हुए अपनी शादी की सच्चाई का खुलासा किया है। पल्लवी ने बताया कि 4 दिसंबर 2025 को भोपाल के नेहरू नगर आर्य समाज मंदिर में हम दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता ने मेरा कन्यादान किया, जबकि दीपक जी के परिवार ने भी हमारी शादी में पूरा सहयोग किया।

यह भी पढ़ें...63 की उम्र में फिर दूल्हा बने BJP के दीपक जोशी, 20 साल छोटी कांग्रेस नेत्री से रचाई शादी

दो और महिलाओं के दावे पर पल्लवी ने दी प्रतिक्रिया

पल्लवी राज सक्सेना ने इस दौरान उन महिलाओं का भी जिक्र किया जो दीपक जोशी (BJP leader Deepak Joshi) की पत्नी होने का दावा कर चुकी हैं। पल्लवी ने कहा कि मुझे पहले कभी इस बारे में जानकारी नहीं थी कि दीपक जी की पहले दो महिलाएं रही हैं।

एक महिला ने 2016 से शादी का दावा किया है, लेकिन मैं जानती हूं कि दीपक जी की पहली पत्नी, विजया दीदी का निधन 2021 में हुआ था। दूसरी महिला ने 21 जनवरी 2025 की तारीख दी, लेकिन मुझे कोई जानकारी नहीं है कि दीपक जी की लाइफ में कोई और महिला थी।"

उन्होंने यह भी कहा कि वह पिछले 11 महीने से दीपक के साथ हैं और उनका रिश्ता बिल्कुल साफ है। पल्लवी ने कहा, "मैंने दीपक जी के साथ बहुत समय बिताया है। हम एक-दूसरे के साथ रहते हैं, यात्रा करते हैं और हमारा संबंध पारदर्शी है।

पल्लवी ने यह भी बताया कि दीपक जोशी पर एक महिला ने कोर्ट में केस दायर किया है, और उनके खिलाफ कुछ आरोप भी लगे हैं। पल्लवी ने यह अनुरोध किया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। "हम दोनों का रिश्ता स्पष्ट है, और हमें यह अधिकार है कि समाज और कानून हमारी शादी को स्वीकार करें," पल्लवी ने कहा।

ये खबरें भी पढ़ें....

एमपी फार्मेसी काउंसलिंग की बढ़ी तारीख, 10 हजार से ज्यादा सीटों पर होगा रजिस्ट्रेशन

इंदौर से रीवा फ्लाइट शुरू, नगरीय प्रशासन मंत्री साथ में 40 कार्यकर्ताओं को लेकर गए

पल्लवी ने क्यों नहीं किया शादी का सार्वजनिक आयोजन?

जब पल्लवी से पूछा गया कि उन्होंने अपनी शादी का रिसेप्शन क्यों नहीं रखा, तो उन्होंने जवाब दिया कि यह हमारी दूसरी शादी है, और हमारी उम्र भी हो चुकी है। हम नहीं चाहते थे कि लोग हमें मजाक बनाएं। यही कारण था कि हमने केवल परिवार के बीच शादी की। उन्होंने यह भी बताया कि शादी के समय उनके पिता गंभीर रूप से बीमार थे, जिसकी वजह से वह शादी के बाद की योजना को टाल नहीं पाई थीं।

यह भी पढ़ें...एमजीएम में रैगिंग रोकने के लिए बड़े दावों का सामने आया सच, फैकल्टी नहीं करती निर्देशों का पालन

पल्लवी ने इस विवाद को सुलझाने की अपील की

पल्लवी ने इस विवाद में एक महत्वपूर्ण बात कही कि वे इस मुद्दे पर दोनों परिवारों के समर्थन से आगे बढ़ रही हैं और उनका उद्देश्य यह है कि भविष्य में उन्हें एक अच्छा और खुशहाल जीवन मिले।

Tags:
  • Deepak Joshi
  • दीपक जोशी
  • BJP leader Deepak Joshi
  • दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की
  • पल्लवी राज सक्सेना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर