63 की उम्र में फिर दूल्हा बने BJP के दीपक जोशी, 20 साल छोटी कांग्रेस नेत्री से रचाई शादी

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
deepak-joshi-new-marriage
deepak-joshi-new-marriage

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि शिवराज सरकार में मंत्री रहे दीपक जोशी ने 63 साल की उम्र में शादी कर ली है। उनकी शादी महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से हुई है।

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री रहे दीपक जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी 63 की उम्र में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से शादी कर ली है। शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दीपक पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते हुए दिख रहे हैं। दीपक जोशी ने अपनी शादी को लेकर एक सोशल मीडिया चैनल पर बयान भी दिया है।

8b2ca04a-ee0
8b2ca04a-ee0


db09dafc-efa
db09dafc-efa


कहा जा रहा है कि ये शादी 4 दिसंबर को भोपाल के आर्य समाज मंदिर में हुई थी। बता दें कि पल्लवी ने अपने सरनेम में सक्सेना के साथ जोशी भी लगा दिया है।

d7efb262-a18
d7efb262-a18


दीपक जोशी ने कितनी शादी की?

दीपक जोशी के बारे में ये खबरें भी हैं कि उन्होंने दो और महिलाओं से शादी की है। इन मामलों में से दो कोर्ट तक भी पहुंचे हैं। इनमें से एक महिला नम्रता जोशी का दावा है कि वह दीपक जोशी की पत्नी हैं। उनके घर में रहती हैं। वहीं, शिखा जोशी (मित्रा) का कहना है कि उन्होंने 2016 में दीपक जोशी से शादी की थी। वे उनकी पत्नी हैं। बता दें कि दीपक की पहली पत्नी विजया का 2021 में कोरोना के कारण निधन हो गया था।

पूर्व मंत्री दीपक जोशी का बयान आया सामने

इस पूरे मामले पर दीपक जोशी ने अभी तक कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने एक मीडिया चैनल को कहा कि “यश और अयश चलता रहता है"। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं से शादी के संबंध में मामला न्यायालय में विचाराधीन है।



उनका कहना है कि उनके खिलाफ दो-तीन मामले अभी अदालत में चल रहे हैं। फिलहाल वे भोपाल से बाहर हैं। दीपक जोशी ने यह भी बताया कि वे 22 दिसंबर के बाद राजधानी लौटेंगे। भोपाल आने के बाद वे अपने वकील से चर्चा करेंगे। उसके बाद ही कोई बयान देंगे।


दीपक जोशी से जुड़ी ये खबरें भी...

जिस विभाग में 100 की सेवाएं समाप्त, वहां सुषमा शुक्ला को कौन बचा रहा: दीपक जोशी

कौन हैं दीपक जोशी

BJP leader Deepak Joshi पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे हैं। उन्होंने 2013 में देवास की हाटपिपल्या सीट से चुनाव जीतकर एमपी सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री का पद संभाला था।

लेकिन 2018 के चुनाव में कांग्रेस के नेता और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मनोज चौधरी ने उन्हें हरा दिया। इसके बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बन गई।

2020 में सिंधिया ने अपने समर्थक 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। इनमें हाटपिपल्या के विधायक मनोज चौधरी भी थे। इसके बाद कांग्रेस के 6 और विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी, और नतीजा ये हुआ कि कमलनाथ सरकार गिर गई। इसके बाद सभी 28 सीटों पर उपचुनाव हुए, जिनमें बीजेपी ने कांग्रेस से आए नेताओं को टिकट दिया।

दीपक जोशी के लिए ये वक्त राजनीतिक मोड़ का था, जब उन्होंने पार्टी से मोहभंग महसूस किया। तीन साल बाद, 2023 में उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली।

फिर की घर वापसी

कांग्रेस ने दीपक जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया था। खातेगांव से टिकट भी दिया था, लेकिन वे इस चुनाव में हार गए थे।

डेढ़ साल बाद, दीपक जोशी फिर से बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में अपनी घर वापसी की।

Tags:
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • Deepak Joshi
  • दीपक जोशी
  • कौन हैं दीपक जोशी
  • BJP leader Deepak Joshi
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर