दिल्ली में सीएम मोहन यादव के कई अहम कार्यक्रम, मंत्रियों संग बजट-योजनाओं पर होगी चर्चा

Ramanand Tiwari | Mar 11, 2026, 20:29 IST
Share
cm mohan yadav
cm mohan yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। वे कृषि, जल शक्ति और वित्त मंत्रालयों पर चर्चा करेंगे। वे एक न्यायाधीश की बेटी की शादी में भी शामिल होंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली पहुंच चुके हैं। अपने इस दौरे में वे केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। एक न्यायाधीश की बेटी की शादी में भी शामिल होंगे। गुरुवार को वे प्रदेश के चार मंत्रियों और अफसरों के साथ कृषि, ग्रामीण विकास, जल शक्ति और वित्त मंत्रालय के केंद्रीय मंत्रियों से बैठक करेंगे। बैठक में मध्य प्रदेश के लिए बजट और विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

दिल्ली दौरे में कई अहम कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का यह दिल्ली दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां वे पहले केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और इसके बाद अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसी कड़ी में वे जज संदीप सचदेवा की बेटी के विवाह समारोह में भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रहने की संभावना है।

युवाओं को मिलेगा ज्ञान और काम, सीएम मोहन यादव रोजगार मेले का करेंगे शुभारंभ

गुरुवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ अहम बैठक

मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने चार मंत्रियों और वरिष्ठ अफसरों की टीम के साथ केंद्रीय मंत्रियों से विस्तृत चर्चा करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से कृषि, ग्रामीण विकास, जल शक्ति और वित्त मंत्रालय से जुड़े विषयों पर बात होगी। इन मंत्रालयों से जुड़े प्रोजेक्ट और योजनाएं मध्य प्रदेश के विकास के लिहाज से काफी अहम मानी जाती हैं।

दतिया में भीम आर्मी-असपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल

इन मुद्दों पर रहेगा मुख्य फोकस

बैठक में प्रदेश के लिए केंद्र से मिलने वाले सहयोग और योजनाओं पर विशेष जोर रहेगा।

संभावित प्रमुख मुद्दे

केंद्र से मिलने वाले बजट में बढ़ोतरी
कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाएं
जल संसाधन और पेयजल परियोजनाएं
लंबित परियोजनाओं के लिए मंजूरी और फंडिंग
मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास रहेगा कि विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र से अधिक सहयोग हासिल किया जा सके।

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जल शक्ति मंत्रालय के एक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। इस कार्यक्रम में भोपाल के बाग मुगलिया के सरपंच को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिलने जा रहा है। ऐसे में इस उपलब्धि को लेकर भी मध्य प्रदेश के लिए यह गौरव का क्षण माना जा रहा है।

जिन IPS पर है महादेव सट्टा एप से जुड़े होने का आरोप, उनमें 4 करोड़पति और एक के पास कौड़ी भी नहीं

भू-जल बचाने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का दिखावा, बिना कोर्स अप्रूव हुए ही बांट रहे सर्टिफिकेट

सियासी हलकों में भी चर्चा तेज

मुख्यमंत्री का यह दौरा पहले से तय बताया जा रहा है। लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के चलते सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात में प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • दिल्ली
  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज