द सूत्र इम्पैक्ट : पाकीजा को तोड़ने का नोटिस, गुरुवार को चलेगा बुलडोजर

Sanjay Gupta | Oct 23, 2024, 14:12 IST
Share
the sootr
the sootr

इंदौर के रीगल तिराहे एमजी रोड पर मौजूद सबसे बड़े और पुराने शोरूम में से एक पाकीजा अब टूटने की कगार पर है। नगर निगम की ओर से 24 घंटे में अवैध निर्माण हटाने का अंतिम मौका दिया गया है।

इंदौर के रीगल तिराहे एमजी रोड पर स्थित सबसे बड़े और पुराने शोरूम में से एक पाकीजा को बचाने के खेल का खुलासा द सूत्र द्वारा करने के बाद पहले पाकीजा नपा और अब टूटने की कगार पर आ गया है। नगर निगम की ओर से 24 घंटे में अवैध निर्माण हटाने का अंतिम मौका दिया गया है। ऐसा नहीं होने पर 24 अक्टूबर गुरुवार को नगर निगम की रिमूवल टीम द्वारा सुबह 7 बजे कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें गया रिमूवल नोटिस

यह नोटिस मंजूर हुसैन गोरी पिता नूर, रुखसाना पति मंजूर हुसैन, मकसूद हुसैन गोरी पिता नूर मोहम्मद, शाहेदा बी पति मकसूद हुसैन, इकबाल हुसैन गोरी पिता अहमद हुसैन, रईसाबी पति इकबाल हुसैन, महबूब हुसैन गोपी पिता नूर मोहम्मद, मेहरूनबी पति मेहबूब हुसैन व अन्य को भेजा गया है।

the sootr
the sootr


निगम ने 10 दिन का दिया था नोटिस

इसके पहले द सूत्र द्वारा पाकीजा के अवैध निर्माण का खुलासा किए जाने के बाद नगर निगमायुक्त शिवम वर्मा ने इसमें सख्ती करते हुए पूरे शोरूम की नपती कराई थी और फिर 11 अक्टूबर को शोरूम संचालकों को सात दिन में पूरा अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस दिया था। साथ ही कहा था कि यह हटाकर दस दिन के भीतर निगम को सूचित करें। यह दस दिन 21 अक्टूबर को खत्म हो गए। इसके बाद नगर निगम द्वारा यह फाइल नोटिस जारी किया है।

द सूत्र इम्पैक्ट : पाकीजा नहीं बचेगा, नगर निगम अनियमितता जांचने के लिए आज करेगा नपती

यह सारी अनियमितता सामने आई थी

  • जोन 11 वार्ड 55 के तहत भूखंड 564 एमजी रोड पर भवन सिटी प्लाजा और सिद्दार्थ प्लाजनिर्मित है। भवन निरीक्षण और नपती के दौरान नक्शा स्वीकृति के विपरीत अवैध निर्माण व अधिभोग पाया गया है।
  • बेसमेंट से छत लेवल तक ओटीएस (ओपन टू स्काय) है, लेकिन मौके पर भूतल पर संपूर्ण बेसमेंट की छत को कंक्रीट स्लैब निर्माण कर ढक दिया गया। इस तरह इसका व्यावसायिक शोरूम बनाकर उपयोग किया जा रहा है।
  • बेसमेंट में सिटी प्लाजा 210 वर्गमीटर एरिया और सिद्दार्थ प्लाजा 288 वर्गमीटर गोदाम उपयोग के लिए स्वीकृत है, लेकिन मौके पर इससे अधिक एरिया उपयोग में हैं और वह भी गोदाम की जगह पर व्यावसायिक उपयोग है।
  • नक्शे के विपरीत आंतरिक परिवर्तन किया गया है और संयुक्तिकरण किया गया है। साथ ही व्यावसायिक गतिविधि शोरूम का संचालन किया जा रहा है।
  • निगम ने चार मंजिला निर्माण की मंजूरी दी थी, लेकिन चौथी मंजिल की छत पर भी बिना मंजूरी के ही निर्माण कर व्यावसायिक संचालन किया जा रहा है।
  • फायर सेफ्टी सिस्टम पर्याप्त नहीं है।
इंदौर में पाकीजा की नपती, बेसमेंट से टॉप फ्लोर तक निकला अवैध निर्माण

इन सभी को भी नोटिस

नगर निगम ने नक्शे के विपरीत निर्माण के साथ ही भारी स्तर पर संपत्तिकर की चोरी पाई है। रीगल तिराहा पाकीजा पर कुल 36 संपत्तिकर खाते पाए गए हैं। यहां बिल्टअप एरिया के हिसाब से ही संपत्ति कर भरा जा रहा है। मौके पर इससे अधिक एरिया निर्मित पाया गया और साथ ही व्यावसायिक उपयोग भी पाया गया। ऐसे में निगम ने संपत्ति कर को भी लेकर मंजूर हुसैन गोरी, मकसूद हुसैन, इकबाल हुसैन और मेहबूब हुसैन, रुकसाना पति मंजूर गोरी, शाहेदा बी पति मकसूद हुसैन, रईसा पति इकबाल हुसैन और मेहरून बी पति मेहबूब हुसैन सभी को नोटिस जारी किया है।

पहले नोटिस पर इस तरह हुआ था बचाने का खेल

जोन 11 में आने वाले पाकीजा शोरूम को बिल्डिंग ऑफिसर ने बेसमेंट के गलत उपयोग को लेकर क्लियर करने का सितंबर माह में भी नोटिस जारी किया। इस नोटिस के खिलाफ पाकीजा ग्रुप के मंजूर हुसैन गोरी, रुखसाना, मकसूद हुसैन गोरी, शाहिदा बी, इकबाल हुसैन गोरी, रईसा बी , महबूब हुसैन गोरी, महरून बी ने हाईकोर्ट में याचिका लगा दी। इसमें इंदौर नगर निगमायुक्त और बिल्डिंग आफिसर जोन 11 को पार्टी बनाया गया।

इस दौरान हाईकोर्ट में खेल हो गया और निगम की ओर से ही इसमें दो बार समय मांग लिया गया, जिससे पाकीजा को एक महीने से ज्यादा की मोहलत पहले ही मिल गई। खुद निगम द्वारा समय मांगने के चलते मामले में सीधे तारीख आगे बढ़ गई और मेरिट पर कोई फैसला नहीं हुआ। द सूत्र ने इस खेल का खुलासा किया और इसके बाद निगमयुक्त शिवम वर्मा के संज्ञान में मामला आया और उन्होंने फाइल बुलाकर इसमें नपती करने का आदेश दिया। इस नपती में भारी अनियमितता सामने आई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • पाकीजा ग्रुप बेसमेंट विवाद
  • पाकीजा ग्रुप का बेसमेंट विवाद
  • इंदौर पाकीजा ग्रुप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा