कर्मचारियों पर भड़के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला, बोले- लगता है कि...

Raj Singh | Nov 24, 2024, 15:02 IST
Share
rajendra shukala
rajendra shukala

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला कर्मचारियों पर बुरी तरह से भड़के हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी को नौकरी से निकालना होगा, नए लोगों की भर्ती करनी होगी।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला कर्मचारियों पर बुरी तरह से भड़के हैं। डिप्टी सीएम का रीवा में उनके आवास का घेराव करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने कहा कि इन सभी को नौकरी से निकालना होगा, नए लोगों की भर्ती करनी होगी। पहले ये हाथ जोड़कर नौकरी मांगते हैं, फिर धौंस जमाने लगते हैं।

दरअसल, आउटसोर्स कर्मचारी शनिवार दोपहर से डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला से मिलने और विरोध जताने के लिए उनके आवास के बाहर बैठे थे। इसके बाद डिप्टी सीएम उनसे मिलने बाहर आए और काफी नाराज हुए। उन्होंने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी को कर्मचारियों को गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आउटसोर्स और सफाई कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।

सागर में पुलिस से परेशान पूर्व गृह मंत्री ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार

डिप्टी सीएम ने क्या कहा?

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि, ये लोग हाथ जोड़कर नौकरी मांगते हैं, फिर दादागिरी करते हैं। इन सब को निकलवाना है। नए आदमियों को भर्ती करना है, जिन्होंने टोटियां तोड़ी हैं, उन्हें बंद करो। सब को बंद कर दो। हम नगर निगम से सफाई कर्मचारी बुलाकर सफाई करवा लेंगे। जिन्होंने टोटी तोड़ी है और गंदगी फैलाई है, उसे किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। कोई यहां पर फालतू बात नहीं करेगा। अपनी मोबाइल रिकार्डिंग बंद करो। दरअसल, प्रदर्शन के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों पर उनके घर के बाहर तोड़-फोड़ करने और गंदगी फैलाने के आरोप हैं, जिसे लेकर डिप्टी सीएम ने उन पर गुस्सा जताया।
कैबिनेट बैठक में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,ट्वीट कर दी जानकारी

क्या है मामला?

दरअसल आउटसोर्स कर्मचारी 5 दिनों से धरना दे रहे हैं। रीवा के संजय गांधी अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और गांधी स्मारक में आउटसोर्स कर्मचारी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आपको बता दें कि ये कर्मचारी श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। बुधवार रात को इन्होंने कैंडल मार्च भी निकाला है।

वहीं शनिवार दोपहर को सभी कर्मचारी इकट्ठा होकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के आवास पर पहुंच गए और वहीं बैठ गए। सुरक्षा कारणों से मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। इसके बाद डिप्टी सीएम उनसे मिलने बाहर आए और नाराज हो गए।

आउटसोर्स कर्मचारियों की क्या है मांग?

दरअसल, विरोध प्रदर्शन कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की मांग है कि सरकार यूडीएस कंपनी की बकाया राशि मुहैया कराए। साथ ही संस्था के सभी अस्थाई कर्मचारियों को ग्रैचुइटी एक्ट 1972 के तहत लाभ मिले। इसी तरह से संस्था में चल रही अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया की जगह पहले से संस्था में काम कर रहे अस्थाई कर्मचारियों को सही जगह मिले।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला
  • मध्य प्रदेश
  • राजेंद्र शुक्ला
  • रीवा
  • आउटसोर्स कर्मचारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा