डिप्टी CM शुक्ल ने कहा- दिग्विजय सिंह को कोई गंभीरता से नहीं लेता

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रविवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो लोकसभा सीटें होल्ड हुई हैं उन पर जल्द पार्टी नामों का ऐलान करेगी। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी तंज कसा है।

Advertisment
author-image
BP shrivastava
New Update
thesootr.com

राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर कसा तंज।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रविवार को इंदौर पहुंचे। लोकसभा चुनाव के लिए हाई प्रोफाइल सीटों के होल्ड पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो सीटें होल्ड हुई हैं उन पर जल्द पार्टी नामों का ऐलान करेगी। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी तंज कसा है। इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कई नेता बयानों में कह चुके हैं कि कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की बात को उनकी ही पार्टी गंभीरता से नहीं लेती है।

ये खबर भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जिन्हें उम्मीदवार बनाया, जानिए उनके बारे में

राहुल गांधी की यात्रा की लोगों को जानकारी तक नहीं

दिग्विजय सिंह के बैलेट पेपर से चुनाव जीतने की चुनौती पर डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि दिग्विजय सिंह को कोई अब गंभीरता से नहीं लेता। इसलिए उन पर जवाब देने कि जरूरत नहीं है। राहुल गांधी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्यप्रदेश में प्रभाव पर राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि राहुल गांधी का कोई असर प्रदेश में नहीं है। लोगों को उनकी यात्रा कि जानकारी तक नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें...मंत्री Kailash Vijayvargiya बोले- इंदौर का टिकट दिल्ली वाले तय करेंगे

वीडी ने यह भी कहा था

कुछ दिन पहले पन्ना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को देश का जयचंद करार दिया था। उन्होंने कहा था, वे सोनिया गांधी के करीबी बनने की कोशिश में भारत की संस्कृति पर हमला करने के साथ देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...मालवा-निमाड़ लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा के हिसाब से धार और खरगोन में ही बिगड़े हैं बीजेपी के समीकरण

दिग्विजय के भाई भी साध चुके निशाना

पिछले हफ्ते ही 26 जनवरी को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने भी ईवीएम पर सवाल उठाने के मामले पर घेरा था और दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा कि हार के लिए मशीन नहीं, गलत निर्णय जिम्मेदार है। यह भितरघातियों और दलालों की हरकत है, जिसके इशारों पर वे ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। लक्ष्मण सिंह ने कहा, जो हमारा सर्वमान्य नेता रहा है, उसका राजनीति ने क्या स्तर बना दिया है। हम ईवीएम को दोष देते हैं कुछ मशीनें खराब हो सकती हैं, लेकिन सारी मशीन खराब नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें... Shivraj को लेकर Raghavji ने किया बड़ा खुलासा, CM बनने की बता दी पूरी सच्चाई

दिग्विजय सिंह डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल