डिप्टी डायरेक्टर पर रिवॉल्वर तान चपरासी बोला-सैलरी नहीं आई तो फोटो पर माला चढ़ेगी
Sanjay Dhiman | Jun 04, 2026, 19:19 IST
Photograph: (the sootr)
भृत्य भूरे भदौरिया ने डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ब्रिज किशोर शर्मा पर कार्यालय में रिवॉल्वर तान दी। पांच दिन में कट गई तनख्वाह वापस नहीं मिलने पर धमकी दी। आरोपी को निलंबित कर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पांच पाइंट में समझें पूरा मामला
- चपरासी भूरे सिंह ने अटेंडेंस कम होने से कटी सैलरी पर नाराजगी जताई।
- आरोपी ने गुस्से में पहले दफ्तर के सीसीटीवी कैमरे बंद किए।
- उसने चैंबर में घुसकर डिप्टी डायरेक्टर के सीने पर रिवॉल्वर तानी।
- पांच दिन में सैलरी न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।
- कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी चपरासी को तुरंत सस्पेंड किया।
अचानक अधिकारी पर तान दी रिवॉल्वर
भदौरिया ने कहा कि पांच दिन के अंदर उसकी कट गई तनख्वाह वापस नहीं आई तो डॉ. शर्मा की तस्वीर पर माला चढ़ाई जाएगी।
तनख्वाह कटने से था नाराज
अधिकारियों ने कहा कि भूरे भदौरिया ने तनख्वाह कटने की वजह से नाराज होकर धमकी दी।
पुलिस कार्रवाई और निलंबन
एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस 3 जून शाम को दर्ज किया। मामले की विवेचना चल रही है और आवश्यक धाराओं को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने भी निलंबन को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
आरोपी भृत्य तत्काल प्रभाव से नौकरी से सस्पेंड
निलंबन अवधि के दौरान आरोपी भृत्य को दफ्तर आने से रोक दिया गया है और उसका मुख्यालय भी बदल दिया गया है। इस कड़े एक्शन से साफ है कि सरकारी दफ्तरों में ऐसी रंगदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पूरी घटना ने सरकारी विभागों में काम करने वाले अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। दफ्तर के अन्य बाबू और कर्मचारी भी इस अप्रत्याशित वारदात के बाद से खौफ में नजर आ रहे हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
जीतू पटवारी ने गाली देने पर सीएम को दिया धन्यवाद, 2028 में कांग्रेस सरकार का दावा
बीजेपी ने घोषित की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, MP से तरुण और रजनीश को टिकट
एमपी-सीजी में मोबाइल यूजर्स आठ करोड़ के पार, ट्राई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
आय से अधिक संपत्ति : पूर्व फूड अफसर की बढ़ीं मुश्किलें, चलेगा केस
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari