बीजेपी नेताओं के बीच दरार, देवरी नगर पालिका में राइट टू रिकॉल चुनाव
Sanjay Sharma | Jan 18, 2026, 23:54 IST
Photograph: (the sootr)
देवरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए राइट टू रिकॉल चुनाव मंगलवार को होगा। ये बीजेपी नेताओं के बीच खींचतान की कहानी है। 19 जनवरी को 19 हजार से ज्यादा मतदाता वोट करेंगे।
News in Short
- देवरी सागर जिले की नगर पालिका परिषद हैं जिसमें 2022 में नेहा अलकेश जैन अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।
- कांग्रेस से बीजेपी में आने और विधायक बनने के बाद बृजबिहारी पटेरिया से उनकी पटरी नहीं बैठ पाई थी।
- बुंदेलखंड में खाली कुर्सी-भरी कुर्सी के बीच होने वाले मुकाबले का असर बीजेपी की राजनीति पर भी पड़ा है।
- सोमवार को देवरी के 19 हजार से अधिक मतदाता राइट टू रिकॉल के तहत चुनाव में मतदान करेंगे।
- राजनीतिक खींचतान और शहर में बीजेपी के दो गुटों को देखते हुए पुलिस- प्रशासन ने भी कड़े प्रबंध किए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
बरैया बयान विवाद : दिग्विजय सिंह का खुला समर्थन, बीजेपी पर पलटवार
भागीरथपुरा कांड की जांच के लिए एसीएस जीएडी की अध्यक्षता में हाईलेवल कमेटी
News in Detail
संगठन से लेकर सरकार तक की गई शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है। इसको लेकर विधायक और नपाध्यक्ष खेमों के बीच लंबी कानूनी लड़ाई भी हाईकोर्ट तक चली है। इस चुनावी खींचतान को लेकर देवरी में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं। वहीं संगठन द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के आधार पर निष्कासित निवर्तमान अध्यक्ष विधायक गुट को पटखनी देने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।
तीन साल से चल रही है दोनों गुटों में उठापटक
नगर पालिका क्षेत्र के 15 वार्डों में इस चुनाव के लिए 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। देवरी में विधायक और नपाध्यक्ष नेहा अलकेश जैन के खेमों में जारी राजनीतिक उठापटक के चलते प्रशासन ने भी तगड़े इंतजाम किए हैं। कलेक्टर- एसपी भी इस चुनाव पर लगातार नजर बनाए हुए हैं वहीं एएसपी और अपर कलेक्टर ने देवरी में मोर्चा संभाला हुआ है।
आमने- सामने पुराने प्रतिद्वंद्वी
डेढ़ दशक पहले कांग्रेस विधायक रहे पटेरिया का टिकट काटकर हर्ष ने विधायकी हासिल की थी। उसके बाद से ही पटेरिया राजनीति के नेपथ्य में चले गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की शर्त पर वे बीजेपी में शामिल हुए और फिर विधायक बन गए। अब राइट टू रिकॉल चुनाव के चलते दोनों प्रतिद्वंद्वी फिर आमने- सामने हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
तीसरे अनुपूरक बजट की तैयारी तेज, वित्त विभाग ने कसे नियम, IFMIS से ही भेजने होंगे सभी प्रस्ताव
एमपी में 26 IAS के तबादले, पर्यटन की जिम्मेदारी इलैयाराजा टी संभालेंगे, तरूण कमिश्नर ट्राइबल, धनराजू स्वास्थ्य आयुक्त बने
अब आगे क्या
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman