इंदौर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में जमकर प्लेसमेंट, अधिकतम पैकेज 72 लाख, औसत 5.3 लाख मिला

Sanjay Gupta | Apr 22, 2026, 22:04 IST
Share
devi ahilya university
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (DAVV) ने एकेडमिक ईयर 2024-25 की प्लेसमेंट रिपोर्ट बुधवार 22अप्रैल को जारी कर दी। इसमें बीते साल से नौकरी में इजाफा हुआ है। पैकेज भी बढ़ गया है। अधिकतम पैकेज 72 लाख रुपए प्रति साल का गया है।

इंदौर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के छात्रों को इस साल भी जमकर प्लेसमेंट मिला है। कंपनियों की संख्या से लेकर औसत पैकेज में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल जैसी कंपनियों ने भी आफ कैंपस में यहां के छात्रों को बड़े पैकेज में लिया है।

खासकर साइंस एंड टेक सेक्टर में अधिक पैकेज मिला है और मैनेजमेंट में इससे थोड़ा काम पैकेज पर प्लेसमेंट हुआ। कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई ने इस रिपोर्ट की जानकारी दी। उनके साथ कुलसचिव प्रजज्वल खरे, प्लेसमेंट आफिसर अवनीश व्यास व अन्य फैकल्टी मौजूद थी।

devi ahilya university (2)
devi ahilya university (2)

इस तरह रहा प्लेसमेंट...

  • कुल नौकरी 1091 छात्रों को मिली है
  • कुल 271 कंपनियों ने कैंपस विजिट किया
  • औसत पैकेज 5.3 लाख रुपए प्रति साल रहा है
  • अधिकतम पैकेज 72 लाख रुपए रहा
  • कुल प्लेसमेंट में 56 फीसदी मेल और 44 फीसदी फीमेल छात्र है
  • सबसे ज्यादा नौकरी आईईटी विभाग से
इंजीनियर और टेक्नोलॉजी सेक्टर के विभागों में अधिक नौकरी और औसत पैकेज देखा गया है। आईईटी में सबसे ज्यादा 421 को नौकरी मिली है और औसत पैकेज भी सबसे ज्यादा 7.74 लाख रहा है।

  • आईआईपीएस में औसत पैकेज 7.50 लाख रहा और एससीएसआईटी में 6.1 लाख का पैकेज रहा है।
  • वहीं मैनेजमेंट सेक्टर में आईएमएस विभाग के 312 को नौकरी मिली है और उनका औसत पैकेज 6.84 लाख रहा है। वहीं आईआईपीएस में 96 को 6.72 लाख औसत पैकेज पर नौकरी मिली है।
devi ahilya university
devi ahilya university

बीते साल से क्या रही स्थिति

वहीं बीते साल 2023-24 में 1039 युवाओं को नौकरी मिली थी और कैंपस में 219 ही कंपनियां आई थी। वहीं औसत पैकेज भी 5.14 लाख था। वहीं इस बार 1091 को नौकरी मिली, कैंपस में 271 कंपनियां आई और औसत पैकेज 5.31 लाख रुपए हो गया है।

लैंग्वेज, कम्यूनिकेशन पर देंगे जोर

वहीं कुलगुरू सिंघई ने बताया कि प्लेसमेंट में जो कंपनियों और छात्रों से बात करने के बाद लैंग्वेज और कम्यूनिकेश स्किल पर अधिक जोर दिया जाएगा। इसके लिए अलग सैल बनाकर काम करने की बात कही गई है। इससे और अधिक प्लेसमेंट हो सकेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में गेंहू खरीदी में घोटाला, बिना स्लॉट बुकिंग नेताजी का 84 लाख का गेंहू तुल गया

इंदौर में स्कूल शिक्षा विभाग में 2.47 करोड़ का घोटाला, अतिथि शिक्षक भी शामिल

इंदौर लोकायुक्त ने चार महीने में 20 भ्रष्ट अधिकारियों को रिश्वत लेते धरा, पीडब्ल्यूडी में भी पांच पकड़ाए

इंदौर में युवक ने टैक्सी में दंपती को बनाया बंधक, पेचकस से हमला, TI की लापरवाही बेनकाब

Tags:
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • इंदौर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी
  • टेक्नोलॉजी
  • गूगल
  • अमेजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा