भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के काफिले में शामिल लाल बत्ती कार को पुलिस ने किया जप्त

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 14, 2025, 09:41 IST
Share
The sootr
The sootr

"शुक्रवार देर रात देवास की चामुंडा टेकरी पर इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा किया। वह लालबत्ती और हूटर लगी कारों के काफिले के साथ वहां पहुंचा और पुजारी के साथ बदसलूकी व मारपीट की।

धर्मेंद्र योगी @ देवास

शुक्रवार को देर रात देवास में चामुंडा टेकरी पर इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ उत्पात मचाया था। रुद्राक्ष अपने दोस्तों के साथ लालबत्ती और हूटर लगी कारों के काफिले के साथ टेकरी पर पहुंचा और पुजारी के साथ अभद्रता कर मारपीट की। रुद्राक्ष जिन कारों का काफिला लेकर टेकरी पर पहुंचा था, उनमें से एक कार उज्जैन के युवक की निकली।

ये खबर भी पढ़ें : BJP विधायक गोलू के बेटे रुद्राक्ष के लिए देवास एसडीएम ने खुलवाए ताले, पुलिस ने मूंद ली आंखें

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देवास पुलिस ने कार की पहचान की। इनमें से एक कार एमपी 13 जेडडी 0111 उज्जैन के विद्यानगर में रहने वाले लोकेश पिता जवाहर चांदवानी की थी, जिसके आधार पर देवास के कोतवाली थाने से चार पुलिसकर्मियों की टीम रविवार रात 11 बजे उज्जैन में विद्यानगर पहुंची। एक घंटे तक पूछताछ कर बयान लेने के बाद रात 12 बजे देवास पुलिस ने कार जब्त कर ली।

ये खबर भी पढ़ें : दिग्विजय सिंह ने BJP से जुड़े इन 10 लोगों को बताया ISI एजेंट, फिर छिड़ गया विवाद

आरोपी को नोटिस देकर पाबंद

कार जप्त करने पहुंचे सब इंस्पेक्टर ने बताया की जमानती धारा होने के कारण आरोपी लोकेश चांदवानी को मौके पर नोटिस देकर पाबंद किया गया है और कार जब्त की गई है। लोकेश की कार में घटना के समय लालबत्ती और हूटर लगा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें : राजधानी में BJP नेता MIC मेंबर पति ने अफसर को जमकर पीटा...5 साल की जेल

ये खबर भी पढ़ें : Rajendra shukla के बयान पर नहीं थम रहा बवाल | प्रदेशभर में आउटसोर्स कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

वीडियो फुटेज से हुआ खुलासा

घटना के समय चामुंडा टेकरी पर रुद्राक्ष शुक्ला के साथ लोकेश चांदवानी भी वीडियो फुटेज में दिखाई दिया है। लोकेश की फ्रीगंज के एलएम कॉम्पलेक्स में च्वाईस कलेक्शन नाम की कपड़े की दुकान है।

Tags:
  • Indore
  • BJP
  • Dewas
  • madhyapradesh
  • Arrest
  • MLA
  • vidhayak
  • dewas
  • golu shukla mla bjp
  • गोलू शुक्ला
  • bjp mla golu shukla
  • golu shukla bjp
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच