धार भोजशाला में नया मोड़, मुस्लिम पक्ष ने कहा, मंदिर पूजा के सबूत नहीं, वाग्देवी प्रतिमा परिसर में नहीं मिली

Sanjay Gupta | Apr 18, 2026, 21:52 IST
Share
dhar-bhojshala-case-muslim-side-arguments
Photograph: (the sootr)

धार भोजशाला केस में नया मोड़ आया है। मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में कहा कि यहां मंदिर पूजा के कोई सबूत नहीं हैं और वाग्देवी प्रतिमा परिसर में नहीं मिली। दस्तावेजों पर भी सवाल उठाए गए। मामले की सुनवाई अब सोमवार को फिर होगी।

News in Short

  • भोजशाला केस में मुस्लिम पक्ष के तर्क शुरू।
  • याचिका की मेंटेनेबिलिटी पर सवाल उठाए।
  • मंदिर पूजा के सबूत नहीं होने का दावा।
  • वाग्देवी प्रतिमा परिसर में नहीं मिलने की बात।
  • हाईकोर्ट में सुनवाई सोमवार को जारी रहेगी।

News In Detail

धार भोजशाला में नया मोड़ आ गया है। अभी तक हिंदू पक्ष की ओर से सुनवाई चल रही थी। अब इसमें इंटरवीनर के तौर पर मुस्लिम पक्ष की ओर से भी तर्क रखे जाने शुरू हो गए हैं। आरोप लगाए कि ब्रिटिश म्यूजियम में रखी वाग्देवी प्रतिमा भोजशाला परिसर से मिली ही नहीं और इस संबंध में पेश दस्तावेज कूटरचित हैं।

धार भोजशाला को लेकर चल रही याचिका में शनिवार को भी सुनवाई जारी रही। इसमें सबसे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक चितले ने अपने तर्क जारी रखे। उन्होंने मुख्य तौर पर सामाजिक सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया।

साथ ही मांग की है कि इसके लिए हाईकोर्ट कोई निर्देश जारी करे कि ऐसी व्यवस्था हो कि विवाद, तनाव नहीं हो। वहीं मुस्लिम पक्ष की ओर से भी तर्क रखे जाने शुरू हो गए।

fa82f18a-1dd
fa82f18a-1dd


पहले याचिका के मेंटेनेबिलिटी पर ही सवाल

इसमें इंटरवीनर जिब्रान अंसारी की ओर से अधिवक्ता अजहर वारसी ने तर्क रखे। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका की मेंटेनेबिलिटी पर ही सवाल खड़े किए। वारसी ने कहा कि यह वक्फ संपत्ति घोषित हो चुकी है। ऐसे में यदि अपील होना थी तो वक्फ ट्रिब्यूनल में जाना चाहिए था। वहीं यह संपत्ति के टाइटल का मामला है तो जिला कोर्ट में पक्ष रखना चाहिए। वहां पहले ही केस लगा हुआ है जिसमें 10 मई को सुनवाई है।

63bed541-9d7
63bed541-9d7


d70185fe-613
d70185fe-613


मंदिर पूजा के कोई सबूत नहीं

वहीं अधिवक्ता ने यह भी बात रखी कि यह मंदिर नहीं था। ऐसे कभी भी कोई सबूत नहीं मिले कि यहां पर पूजा होती थी। स्कूल कहना अलग बात है, जैसे हम कोर्ट को न्याय का मंदिर कहते हैं लेकिन वह मंदिर नहीं है। भोजशाला शब्द भी ब्रिटिश समय में ही आया, यह पहले से नहीं था।

वाग्देवी की प्रतिमा तो वहां मिली ही नहीं

वहीं इसमें गंभीर आरोप लगाते हुए याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने कहा कि ब्रिटिश म्यूजियम में रखी वाग्देवी की प्रतिमा कभी भोजशाला परिसर में मिली ही नहीं। याचिकाकर्ताओं द्वारा जो इसमें दस्तावेज ब्रिटिश म्यूजियम के लगाए गए हैं वह कूटरचित हैं।

असली दस्तावेज बताते हुए अधिवक्ता ने ब्रिटिश म्यूजियम की साइट के कुछ रिकॉर्ड भी हाईकोर्ट के सामने रखे। इसमें बताया गया कि वाग्देवी की प्रतिमा धार के सिटी पैलेस एरिया से मिली जो मौजूद परिसर से बाहर है। यानी वाग्देवी की प्रतिमा भोजशाला परिसर में कभी थी ही नहीं।

सोमवार को फिर जारी रहेगी सुनवाई

इस मामले में फिर सोमवार को सुनवाई जारी रहेगी। अधिवक्ता पूर्वी असाटी ने कहा कि अभी कई अहम बिंदुओं पर बहस बाकी है। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी द्वारा इसमें सुनवाई की जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

भोजशाला पर वरिष्ठ अधिवक्ता ने रखी सामाजिक सौहार्द की दलील, कहा ऐसे नियम बनाएं कि विवाद ना हो

हाईकोर्ट में रखे तर्क- भोजशाला संस्कृत सीखने का केंद्र, इसका उज्जैन के महाकाल मंदिर से संबंध

भोजशाला पर हाईकोर्ट बेंच बोली- यह मामला हिंदू-मुस्लिम का नहीं, हिंदू पक्ष के तर्क पूरे

भोजशाला वक्फ संपत्ति नहीं, यहां प्लेसेस ऑफ वरशिप एक्ट नहीं होता लागू, हाईकोर्ट में हिंदू फ्रंट ने रखे तर्क

Tags:
  • हाईकोर्ट
  • धार
  • याचिका
  • भोजशाला
  • हिंदू पक्ष
  • धार भोजशाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा