धार भोजशाल विवाद में आया पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और ब्रिटिश उच्चायुक्त का पत्र

Sanjay Gupta | Published:
Share
dhar bhojshala controversy statue letter evidence
dhar bhojshala controversy statue letter evidence

धार भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट इंदौर में सुनवाई जारी है। इसी दौरान अब कमाल मौलाना पक्षकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने हाईकोर्ट में एक पत्र रखा है। यह पत्र 11 फरवरी 2003 का है

धार भोजशाला को लेकर चल रहे विवाद में अब एक पत्र भी सबूत के तौर पर पेश किया गया है। इस पत्र के जरिए बताने की कोशिश की गई है कि वाग्देवी प्रतिमा को लेकर जो बात चल रही है, वह भोजशाला की नहीं है।

इसके पहले भी मुस्लिम पक्ष ने दावा किया था कि यह प्रतिमा जो ब्रिटिश म्यूजियम में रखी है वह भोजशाल की जगह उस परिसर के बाहर सिटी पैलेस से मिली थी। अब इसे लेकर नाया दावा किया गया है।

2003 में उच्चायायुक्त ने सीएम दिग्विजय को लिखा था पत्र

यह पत्र 11 फरवरी 2003 का है। यह तत्कालीन ब्रिटिश उच्चायुक्त ने मध्यप्रदेश के तत्कालीन सीएम दिग्विजय सिंह को लिखा था। यह पत्र मूल रूप से वाग्देवी प्रतिमा को लेकर था। इसमें था कि, मैंने 3 फरवरी को एक प्रेस रिपोर्ट देखी। इसमें आपके हवाले से कहा गया था कि बीएचपी को देवी सरस्वती की प्रतिमा को वापस लाने का प्रयास करना चाहिए, जो मूल रूप से भोजशाला मंदिर में थी। मैंने इस मामले की जांच की है। हम ब्रिटिश संग्रहालय के संपर्क में हैं। उन्हें इस मामले की जानकारी है। ब्रिटिश संग्रहालय में एक मूर्ति है लेकिन वह भोजशाला की सरस्वती की नहीं है।
e67b880a-e95
e67b880a-e95


वाग्देवी नहीं बल्कि यह प्रतिमा जैन देवी अंबिका की

पत्र में आगे लिखा गया है कि प्रतिमा को लेकर यह भ्रम 1920 के दशक में रूपम पत्रिका में प्रकाशित एक लेख से उत्पन्न हुआ है। शिलालेख के अपूर्ण पाठ के आधार पर इस लेख ने गलत तरीके से दावा किया कि वह प्रतिमा सरस्वती की है।

स्थिति 1980 के दशक में स्पष्ट हुई जब मुंबई के डॉ. किरित मनकोडी ने पूरे शिलालेख को पढ़ा और प्रकाशित किया था। पूर्ण शिलालेख में सरस्वती, एक त्रिमूर्ति और अंबिका की आकृति के निर्माण का वर्णन है।

यही अंबिका की प्रतिमा ब्रिटिश संग्रहालय में है। इसमें देवी को एक शिशु और एक शेर के साथ दिखाया गया है, जो दोनों अंबिका के प्रतीक हैं। इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं है कि ब्रिटिश संग्रहालय में मौजूद प्रतिमा जैन देवी अंबिका की है।

जैन समाज ने भी लगा रखा है दावा

इस पत्र से जैन समाज के दावे को बल मिलने की संभावना है। कारण है कि जैन समाज ने भी इस परिसर को लेकर दावा किया हुआ है। इसे लेकर उनके द्वार भी हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है, जिस पर सुनवाई होना बाकी है।

मुस्लिम पक्ष का दावा, इसे तो हमने बसाया

उधर अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने तर्क दिया कि राजा भोज की 1055 में मृत्यु के बाद धार कई बार लूटा गया था। गुजरात और दक्षिण के राजाओं ने हमले किए जिससे शहर खंडर हो गया था।

जब 1305 में मुस्लिम आए तब शहर खंडर था और उन्होंने ही इसे बसाया है। धार में हुए आक्रमण धर्म से संबंधित नहीं थे यह पूरी तरह से वर्चस्व और सत्ता की लड़ाई थी। इसमें मंदिर को तोड़कर, मूर्तियां लेकर अपना वर्चस्व बताया जाता था।

याचिकाकर्ता और वकील का पक्ष

याचिकाकर्ता अब्दुल समद और उनके नूर मोहम्मद शेथ ने तर्क रखे थे। वहीं भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की ओर से एडवोकेट अविरल विकास खरे ने कोर्ट को बताया कि, वर्ष 1904 से भोजशाला परिसर संरक्षित स्मारक है। इस पर केंद्र सरकार का अधिकार है। इसलिए निजी स्वामित्व दावा संभव नहीं है।

ये खबरें भी पढ़िए...

धार भोजशाला विवाद: वाग्देवी प्रतिमा या जैन अंबिका? मुस्लिम पक्ष ने रखे ऐतिहासिक पत्र और साक्ष्य

धार भोजशाला में मुस्लिम पक्ष ने HC में रखे राजस्व रिकॉर्ड, पोर्टल पर लिखा यह सरस्वती का मंदिर

भोजशाला केस में सलमान खुर्शीद ने रखी दलील याचिका हाईकोर्ट में चलने योग्य नहीं

धार भोजशाला में नया मोड़, मुस्लिम पक्ष ने कहा, मंदिर पूजा के सबूत नहीं

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • केंद्र सरकार
  • ASI
  • जैन समाज
  • पुरातत्व विभाग
  • धार भोजशाला विवाद
  • धार भोजशाला
  • भोजशाला परिसर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर