भोजशाला में आज नहीं होगी नमाज, फैसले के बाद पहला शुक्रवार, चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात

Aman Vaishnav | May 21, 2026, 09:25 IST
Share
dhar-bhojshala-security-alert-friday-puja
dhar-bhojshala-security-alert-friday-puja

एमपी हाईकोर्ट द्वारा 15 मई को भोजशाला को मंदिर करार देने का फैसला लिया गया था। इस फैसले के बाद आज, 22 मई को पहला शुक्रवार है। आज परिसर में मुस्लिम समाज जुमे की नमाज नहीं पढ़ेगा। हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक भोजशाला में दिनभर हिंदू समुदाय पूजा-अर्चना करेगा।

धार की भोजशाला में अब मुस्लिम समाज जुम्मे की नमाज नहीं पढ़ सकेगा। हाईकोर्ट ने 15 मई को फैसला सुनाया था कि यह पूरा परिसर मंदिर है। इस फैसले के बाद आज शुक्रवार को पहली बार यहां नमाज नहीं होगी।

इस दिन को देखते हुए धार का जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है।

चूंकि शुक्रवार का दिन दोनों पक्षों (हिंदू और मुस्लिम) के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता है। इसलिए शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां बहुत बड़े स्तर पर की गई हैं। प्रशासन का साफ कहना है कि किसी भी कीमत पर शहर का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

bhojshala
bhojshala


भोजशाला में अभी भी एक रुपए प्रवेश शुल्क, बंद करने और मुस्लिम चिह्न हटाने की मांग

हिंदू संगठनों का सामूहिक पूजा का आह्वान

हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद हिंदू संगठनों में काफी उत्साह है। इसी के चलते हिंदू संगठनों ने इस शुक्रवार को भोजशाला मंदिर परिसर में एक बड़ी और सामूहिक अखंड पूजा करने का आह्वान किया है।

दूसरी तरफ पुलिस और जिला प्रशासन ने भी अपनी स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वे हाई कोर्ट के आदेश का पूरी तरह से पालन करवाएंगे।

इसके साथ ही प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि परिसर में किसी भी तरह की नई परंपरा को शुरू करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो व्यवस्था पहले से तय है चीजें उसी के दायरे में रहेंगी।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम समाज

वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समाज ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है। लोगों से कहा है कि जुम्मे की नमाज मोहल्लों की मस्जिदों में पढ़ें। वहीं हिंदू समाज ने धानमंडी में होने वाला सभा कार्यक्रम रद्द कर दिया है और अब लोग सीधे भोजशाला जाकर पूजा-अर्चना करेंगे।

bhojshala mahavijay
bhojshala mahavijay


धार भोजशाला में ऐतिहासिक जश्न: हाईकोर्ट के फैसले के बाद 365 दिन पूजन का मिला अधिकार

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पूरी धार नगरी को एक तरह से छावनी में बदल दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की गई है।

पहले जहां सुरक्षा के लिए 1200 जवान तैनात किए गए थे। वहीं अब संवेदनशीलता को देखते हुए जवानों की संख्या बढ़ाकर दो हजार कर दी गई है।

भोजशाला परिसर और उसके आस-पास के जितने भी संवेदनशील इलाके हैं। उन सभी पर आसमान से ड्रोन कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी।

प्रशासन ने धार में बिल्कुल वैसी ही सुरक्षा व्यवस्था लागू की है, जैसी हर साल बसंत पंचमी के मौके पर आने वाले शुक्रवार को की जाती है। यानी सुरक्षा का स्तर सबसे ऊंचा रखा गया है।

dhar bhojshala (4)
dhar bhojshala (4)


हाईकोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में बदले नियम, ASI ने बदले सभी बोर्ड

मां वाग्देवी की प्रतिकृति भी स्थापित

बता दें कि धार भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के बाद वहां पूजन शुरू हो गया है। साथ ही मां वाग्देवी की प्रतिकृति की भी स्थापित हो गई है। वहीं याचिकाकर्ता हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने कुछ मांगे सामने रखी हैं।

मुख्य याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने एएसआई को पत्र लिखकर कई मांगे रखी हैं। साथ ही हाईकोर्ट के फैसले को अभी तक पूरी तरह लागू नहीं होने की बात कही है।

bhojshala
bhojshala


धार की भोजशाला विवाद: गंगाजल और गोमूत्र से भोजशाला का शुद्धिकरण, मां वाग्देवी की विधिवत पूजा

अभी भी एक रुपए शुल्क लग रहा है

जानकारी के अनुसार श्रद्धालु और दर्शनार्थियों से अभी भी एक रुपए का टिकट लिया जा रहा है, जो आदेश की अवहेलना है। सभी को नि:शुल्क पूजा और प्रवेश का अधिकार हो।

Bhojshala
Bhojshala


कमरा खोला जाए, यह मंदिर

भोजशाला में दक्षिण पूर्व दिशा में कमरे को खोलने की मांग भी पत्र की गई है। बताया गया है कि वह मूल रूप से मंदिर है। सर्वे में सामने आए सभी अवशेषों के दर्शन की व्यवस्था करने की मांग की गई। साथ ही हिंदू धर्म के अवशेषों को परिसर में स्थापित करने कि मांग की गई।

मुस्लिम धर्म के चिह्न हटाए जाएं

साथ ही मांग की गई है कि इंदौर हाईकोर्ट ने अब इसे मंदिर घोषित किया है। इसके चलते यहां अनधिकृत रूप से लगाए गए मुस्लिम धर्म के प्रतीक चिह्न की जगह नहीं बनती है। इन्हें तत्काल हटाया जाए।

जो भी देवी देवताओं की प्रतिमाएं, धार्मिक चिह्न धार म्यूजियम में हैं, उन्हें भी परिसार में स्थापित किया जाए। श्रद्धालुओं को नियमित पूजा की मंजूरी दी जाए।



Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • हिंदू धर्म
  • धार की भोजशाला
  • धार की भोजशाला विवाद
  • भोजशाला
  • धार भोजशाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा