कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल के भाई पर शराब दुकान से लूट के आरोप, MLA ने दी सफाई

मध्य प्रदेश के धार कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के भाई पर शराब दुकान से जबरन बोतलें ले जाने का आरोप लगा है। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद विधायक ने सफाई दी है।

author-image
Amresh Kushwaha
New Update
dhar congress mla honey baghel brother liquor shop loot allegation

मध्यप्रदेश के धार जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के चचेरे भाई अर्जुन सिंह बघेल पर एक शराब दुकान में जबरन घुसकर बोतलें ले जाने का आरोप लगा है।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

सरेआम गुंडागर्दी या कुछ और? क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 4 फरवरी को हुई थी। वायरल वीडियो में पांच लोग शराब दुकान के बाहर खड़े थे। एक युवक दुकान की खिड़की से अंदर घुसता है। वह महंगी शराब की बोतलें निकालकर बाहर खड़े साथियों को देता है। बताया जा रहा है कि इनके साथ विधायक के भाई अर्जुन सिंह बघेल भी थे।

बेखौफ रसूख के आगे बेबस कर्मचारी

वीडियो में सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह था, जहां एक बुजुर्ग कर्मचारी हाथ जोड़कर खड़ा था। वह बार-बार आरोपियों से विनती कर रहा था, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। आरोपी युवक आराम से बोतलें निकालकर पास खड़ी कार में भर रहे थे। फिर वापस आकर और बोतलें ले गए।

अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं

इस मामले में दही पुलिस स्टेशन के प्रभारी दिलीप कुमार ताड़ीवाला ने कहा कि जानकारी सोशल मीडिया से मिली है। पुलिस का कहना है कि अब तक दुकान मालिक या कर्मचारी ने कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

लूट नहीं, पैसे देकर लिया सामान- विधायक

मामला तूल पकड़ते ही कुक्षी कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल ने अपने भाई का बचाव किया है। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए सफाई दी है कि कोई लूट नहीं हुई है।

विधायक का कहना है कि दुकानदार को शराब के पैसे दे दिए गए थे। पैसे लेने के बाद ही दुकानदार ने अंदर से सामान ले जाने को कहा था।

ये खबर भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती: फिजिकल टेस्ट की तारीखें घोषित, जानें कब से कब तक होंगे टेस्ट

CM डॉ.मोहन यादव डीजीपी मकवाना से नाराज, मध्यप्रदेश के नौ IPS अफसरों की ट्रेनिंग अधर में

MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 18 को पेश होगा बजट

द सूत्र सर्वे: मध्यप्रदेश के 83 फीसदी लोगों ने माना कि उनके जिले का कलेक्टर भ्रष्ट है...

MP News मध्यप्रदेश वायरल वीडियो कुक्षी कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल
Advertisment