भगवान धारनाथ का मंदिर बनेगा धारेश्वर लोक, जानें पहले फेज में कितना आएगा खर्च

Sandeep Kumar | Oct 30, 2025, 18:48 IST
Share
dhareshwar-lok
dhareshwar-lok

धार शहर के धारनाथ मंदिर को धारेश्वर लोक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए तीन करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। निर्माण थ्रीडी वॉक थू प्रोजेक्ट के अनुसार होगा।

DHAR. धार शहर के भगवान धारनाथ मंदिर को धारेश्वर लोक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए तीन करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। मंदिर के पिछले हिस्से में 1500 क्षमता वाला सत्संग भवन बनेगा।

महाकाल लोक की तर्ज पर धारेश्वर लोक निर्माण होगा। काम अलग-अलग चरणों में पूरा होगा। थ्रीडी वॉक थू प्रोजेक्ट के अनुसार निर्माण होगा। बुधवार को जिला प्रशासन ने समरोह का आयोजन किया। वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए लोक निर्माण की तस्वीर पेश की गई।

धारेश्वर लोक निर्माण की दी गई जानकारी

आयोजित सम्मेलन में धारेश्वर लोक निर्माण की जानकारी वीडियो प्रेजेंटेशन से दी गई। इसे जनता और जनप्रतिनिधियों ने सराहा। बीडी प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसके अनुसार काम होगा। कार्यक्रम में महंत नीलेश भारती, एसडीएम राहुल गुप्ता और अन्य नागरिक मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस : 1 नवंबर को सीएम मोहन यादव देंगे पर्यटन को नई उड़ान

ये भी पढ़ें...सरकारी नौकरी का शानदार मौका, NPCIL Vacancy 2025 में करें आवेदन, सैलरी 50 हजार

कैसा रहेगा मंदिर?

धारेश्वर लोक निर्माण में मुख्य मंदिर पुराने स्वरूप में रहेगा। मंदिर के पिछले हिस्से और पास की जगह पर निर्माण होगा। सुंदर गार्डन, लाइटिंग और अन्य आकर्षण लगाए जाएंगे। इससे भक्तों को आनंद की अनुभूति होगी।

शहर का तेजी से हो रहा विकास: विधायक

धार विधायक नीना वर्मा ने इस दिशा में लगातार प्रयास किए गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष कई बार मांग रखी थी। विधायक ने कहा कि बाबा धारनाथ के आशीर्वाद से शहर का विकास तेज हो रहा है। धारेश्वर मंदिर जन आस्था का केंद्र है। धारेश्वर लोक के निर्माण से शहर को विशेष पहचान मिलेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे निर्माण में सक्रिय भाग लें। इसे जनआस्था का भव्य प्रतीक बनाएं।

ये भी पढ़ें...कितना बढ़ेगा एमपी के विधायकों का वेतन: एक महीने में सरकार की समिति करेगी तय, शीतकालीन सत्र में लगेगी मुहर

धारनाथ मंदिर धार्मिक और जनभावनाओं का केंद्र

पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने कहा कि यह लोक पर्यटन और आध्यात्मिकता का संगम बनेगा। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि धारनाथ मंदिर धार्मिक और जनभावनाओं का केंद्र है। धारेश्वर लोक से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान सशक्त होगी। हर साल भादौ में बाबा का छबीना निकलता है। इस दौरान धारनाथ पालकी में विराजित होकर प्रजा के हाल जानने निकलते हैं।

ये भी पढ़ें...प्रकृति की गोद में छिपा मध्यप्रदेश का सैलानी आइलैंड, शानदार नजारे और एडवेंचर्स का मिलेगा भरपूर मजा

बाबा के दरबार में लगती है सभी की हाजिरी

राजनेता, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। मान्यता है कि भगवान धारनाथ की स्थापना राजा भोज ने की थी। यह मंदिर हजारों साल पुराना है। मुगल आक्रांताओं ने मंदिर पर हमला किया था। उन्होंने तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। भगवान धारनाथ के चमत्कार देखकर मुगल ने भाग खड़े हुए थे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मोहन यादव
  • महाकाल लोक
  • धार
  • धार विधायक नीना वर्मा
  • धारेश्वर लोक
  • धारनाथ मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि