मुस्लिम समाज ने धार कलेक्टर से कहा कमाल मौला दरगाह को सरस्वती लोक बनाने की हो रही बात

Sanjay Gupta | Aug 11, 2026, 17:55 IST
Share
कमाल मौला दरगाह सरस्वती लोक बनाने की बात
Photograph: (THESOOTR)

DHAR. भोजशाला के मामले को लेकर धार में फिर तनाव की स्थिति बन रही है। मुस्लिम समाज ने हिंदूवादी नेताओं पर आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन को लिखित शिकायत की है। इसमें जांच की मांग की गई है।

धार भोजशाला के पास नमाज का मामला सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद फिलहाल तय हो गया है। लेकिन अब नया विवाद पनप गया है। मुस्लिम समाज ने हिंदूवादी नेताओं के खिलाफ धार कलेक्टर राजीव मीणा के साथ ही कोतवाल थाना धार में शिकायत की है।

इसमें हिंदूवादी नेताओं पर आरोप लगाए गए हैं कि कमाल मौला दरगाह को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले काम कर रहे हैं।

सरस्वती लोक बनाने की बात कही

शिकायत में कहा गया है कि दरगाह व दरगाह परिसर के बाहर खड़े होकर हिंदूवादी नेता आशीष बसु, गोपाल शर्मा, सुमित, अशोक जैन व उनके साथी दरगाह को लेकर आपत्तिजनक बातें कहते हैं।

संत बाबा कमालउद्दीन चिश्ती को लेकर अपमानजनक शब्द कहने से मुस्लिम समाज की आस्था को ठेस पहुंचती है। कहा जाता है कि दरगाह व आसपास की जमीन तोड़ी जाएगी और यहां पर सरस्वती लोक बनाएंगे, सरस्वती मंदिर बनाएंगे। साथ ही बेदखल करने की धौंस दी जा रही है।

नहीं तो हम दरगाह के पास धरना देंगे

मुस्लिम समाज के सदर अब्दुल समद ने कहा कि कुछ लोग धार का माहौल गंदा कर रहे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट गया है और वहां हम न्यायिक लड़ाई लड़ रहे हैं।

इसी मामले को लेकर कलेक्टर को हमने कहा है कि हमारी बातों पर ध्यान दिया जाए, ऐसा नहीं होने पर अगले शुक्रवार से दरगाह पर धरने पर बैठेंगे।

वहीं भोजशाला के लिए लड़ाई लड़ने वाले गोपाल शर्मा ने कहा कि सारे आरोप गलत है, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भोजशाला परिसर में नियमित पूजा और कथाएं हो रही है।

सीएम कर चुके हैं घोषणा

वहीं हिंदू पक्ष की ओर से याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने कहा कि हाईकोर्ट में हिंदू पक्ष जीत चुका है। यह मां सरस्वती का मंदिर है। सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है।

वहीं, खुद सीएम डॉ. मोहन यादव 25 मई को कह चुके हैं कि महाकाल लोक की तर्ज पर मां सरस्वती लोक, राजा भोज शोध संस्थान बनेगा। ऐसे में यह बेवजह के आरोप है। सभी की आस्था का सम्मान करते हुए ही हिंदू पक्ष भोजशाला में पूजा कर रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

धार भोजशाला की बाउंड्रीवाल के पास लगी जमीन पर हुई नमाज, रहवासियों की आपत्ति

धार भोजशाला के पास नमाज के लिए दो जगह चिन्हित, 29 जुलाई को केस लिस्ट

धार भोजशाला में सुप्रीम कोर्ट से स्टे नहीं, पास की जमीन पर कर सकेंगे जुमे की नमाज

महाकाल लोक की तर्ज पर सरस्वती लोक: धार भोजशाला परिसर की हो रही ड्रोन से मैपिंग

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मुस्लिम समाज
  • नमाज
  • भोजशाला
  • धार भोजशाला
  • कमाल मौला दरगाह
  • सरस्वती लोक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा