धार की ज्योति चौहान ने पाकिस्तान के खिलाफ दागा अपना पहला इंटरनेशनल गोल
Dolly patil | Oct 19, 2024, 13:54 IST
JYOTI CHOUHAN
सैफ महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय टीम उम्दा प्रदर्शन दिखा रही है। भारत की टीम ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की है। भारतीय फुटबॉल टीम में धार जिले की ज्योति चौहान भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और देश के साथ प्रदेश का भी नाम रौशन कर रही हैं।
नेपाल की राजधानी काठमांडू में हो रहे दक्षिण एशियाई फेडरेशन (सैफ) महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय टीम उम्दा प्रदर्शन दिखा रही है। भारत की टीम ने पाकिस्तान पर5-2से जीत हासिल की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी है। भारतीय फुटबॉल टीम में धार जिले की बेटी ज्योति चौहान भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
सरदारपुर की ज्योति ने अपना पहला इंटरनेशनल फुटबॉल मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला और पहला इंटरनेशनल गोल भी दागा है। सैफ तक ज्योति की यात्रा बिल्कुल आसान नहीं रही, 2012 में पिता के निधन के बाद ज्योति को काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। रिश्तेदारों ने खेलने पर रोक भी लगाई, लेकिन ज्योति की मां के सहयोग से आज वे देश भर में अपना नाम रौशन कर रही हैं।
ज्योति ने 6-7 साल की उम्र से ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। साल 2012 में उनके पिता के निधन के बाद घर की स्थिति बदल गई। उनकी मां रेखा चौहान को परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठानी पड़ी। घर चलाने के लिए उन्होंने घरों में झाड़ू-पोछा भी किया। ज्योति पांच बहनों में से तीसरी हैं। उनकी 2 छोटी बहनें भी फुटबॉल खेलती हैं।
ज्योति के पिता के निधन के बाद उनके रिश्तेदारों ने ज्योति के फुटबॉल खेलने का विरोध किया था। सभी का कहना था कि खेल में कुछ नहीं रखा है, इसे पढ़ाओ-लिखाओ। मां रेखा ने संघर्षों के बावजूद ज्योति को खेलने के लिए प्रेरित किया। जब बेटी की प्रसिद्धि बढ़ने लगी तो घर का काम करने की शर्म से बचने के लिए अपनी बहन के यहां झाबुआ में रहकर रेखा काम करती रही। अब ज्योति कमाने लगी हैं तो उनकी मां को घरों में काम नहीं करना पड़ता है।
आसान नहीं रही राह
मां करती थीं घरों में काम
फुटबॉल खेलने का किया विरोध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari