भाई ने सच में धीरेन्द्र शास्त्री से तोड़ा रिश्ता? जारी किया नया वीडियो
Raj Singh | Dec 10, 2024, 10:13 IST
U-turn
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनका और धीरेंद्र शास्त्री का अब कोई संबंध नहीं है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनका और धीरेंद्र शास्त्री का अब कोई संबंध नहीं है। हालांकि, कुछ घंटों बाद उन्होंने इस बयान को गलत तरीके से पेश किए जाने का आरोप मीडिया पर लगाया। साथ ही कहा कि उनका उद्देश्य कुछ और था। शालिग्राम ने कहा कि उनका मकसद सनातन हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं था।
शालिग्राम ने बड़े भाई धीरेंद्र शास्त्री से तोड़ा रिश्ता, अब राहें अलग
दरअसल, इससे पहले शालिग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने बड़े भाई धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से सारे रिश्ते खत्म करने की बात कही थी। अब शालिग्राम ने इसे गलत तरीके से पेश किए जाने की सफाई दी है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कोई बयान सामने नहीं आया है। अब यह देखना होगा कि वे इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा, 8 दिन स्कूलों में रहेगी छुट्टी
'वीडियो को गलत तरीके से किया जा रहा पेश'
वीडियो में शालिग्राम कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सोशल मीडिया और कुछ न्यूज चैनलों ने जो वीडियो दिखाया, वह गलत था। हमारा उद्देश्य हमेशा सही करना होता है, लेकिन उसे गलत तरीके से पेश किया गया। कृपया इसे गलत न समझें। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो में जो कुछ भी कहा गया था, वह उनके माफी मांगने और सनातन हिंदुओं, साधु-संतों से क्षमा मांगने का था। शालिग्राम ने लोगों से अपील की कि इस वीडियो को गलत तरीके से न फैलाया जाए और इसके पीछे कोई नकारात्मक भावना न रखी जाए।
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग का U-Turn!, जारी किया नया वीडियो
➡ शालिग्राम गर्ग बोले- 'गलत तरीके से पेश की जा रही हैं बातें'
पूरी जानकारी के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें⬇️https://t.co/OxA6c4o4eI#dhirendrashastri #shaligram… https://t.co/rqRKNgGwuH pic.twitter.com/nsJ2EcvGEn
— TheSootr (@TheSootr) December 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री ने अब तक नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा, 8 दिन स्कूलों में रहेगी छुट्टी
FAQ
- शालिग्राम गर्ग ने अपने बयान में क्या कहा था?
शालिग्राम ने कहा था कि उनका और धीरेंद्र शास्त्री के बीच अब कोई संबंध नहीं है, लेकिन बाद में उन्होंने इसे गलत तरीके से पेश करने का आरोप मीडिया पर लगाया। - शालिग्राम गर्ग ने वीडियो में क्या सफाई दी?
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और न्यूज चैनल्स पर उनका बयान गलत तरीके से पेश किया गया और उनका मकसद सनातन हिंदूओं की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं था। - क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस पर कुछ कहा है?
अभी तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ओर से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। - क्या दोनों भाईयों के रिश्ते अब खत्म हो गए हैं?
इस बारे में अभी कोई स्पष्टता नहीं है, क्योंकि शालिग्राम ने हाल में अपनी सफाई दी है और कहा कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari