पन्ना के बाद अब MP की इन जगहों पर हीरे की खदान का खुलासा!
Siddhi Tamrakar | Feb 04, 2025, 14:05 IST
diamond-mining-possibility-gwalior-shivpuri-mp
मध्यप्रदेश के ग्वालियर और शिवपुरी जिलों में हीरा मिलने की संभावना को लेकर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने एक बड़ा खुलासा किया है। सर्वे के सर्वेक्षण के दौरान पन्ना जिले की मिट्टी और भूगर्भीय स्थिति जैसी समानताएं इन क्षेत्रों में पाई गईं।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर और शिवपुरी जिलों में हीरे के विशाल भंडार मिलने की संभावना जताई गई है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (Geological Survey of India) ने 421 वर्ग किलोमीटर (square km) क्षेत्र को डायमंड ब्लॉक के रूप में चिन्हित किया है। इन जिलों के 35 गांवों में संभावित खनन क्षेत्र तय किए गए हैं। यहां पहले से सफेद और लाल पत्थर, आयरन ओर (iron ore) , और कांच बनाने वाले खनिज मौजूद हैं। सर्वे टीम ने राजस्व, वन और संरक्षित भूमि की जानकारी मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद खनन के लिए ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो ग्वालियर-शिवपुरी क्षेत्र पन्ना के बाद मध्यप्रदेश में हीरे का दूसरा बड़ा केंद्र बन सकता है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।
खबर यह भी- ये क्या साहब! डायमंड की बोलकर नकली अंगूठी थमा दी
खबर यह भी- अब गुजरात के कारोबारी का बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को चैलेंज- पैकेट के अंदर हीरे बता दें तो 2 करोड़ के डायमंड दे दूंगा
ग्वालियर जिले के खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने बताया कि हीरा खनन के लिए ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। फिलहाल राजस्व, वन और संरक्षित भूमि की जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद शासन को भेजी जाएगी और खनन के लिए ऑक्शन प्रक्रिया शुरू होगी।
खबर यह भी- दमोह SP ने डायमंड सीमेंट के खिलाफ मामला EOW को भेजा, राजस्व विभाग की मिलीभगत से मृतक की जमीन हड़पने में संदिग्धता की पुष्टि
ग्वालियर-शिवपुरी क्षेत्र पहले से ही सफेद और लाल पत्थर, आयरन ओर और कांच निर्माण में काम आने वाले खनिजों के लिए जाना जाता है। अब हीरा खनन की संभावना से यह क्षेत्र और ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है।
खबर यह भी- पन्ना से निकलने वाले हीरों को मिलेगा GI टैग, विभाग द्वारा भेजा गया आवेदन स्वीकृत, दुनिया में पन्ना डायमंड के नाम से बिकेगा
अगर खनन कार्य शुरू होता है तो यह क्षेत्र पन्ना के बाद मध्यप्रदेश में हीरे का दूसरा बड़ा केंद्र बन सकता है। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा। खनन कार्य से आसपास के गांवों में भी समृद्धि आने की संभावना है।
खबर यह भी- ये क्या साहब! डायमंड की बोलकर नकली अंगूठी थमा दी
35 गांवों में चिन्हित खनन क्षेत्र
सर्वे के बाद ग्वालियर और शिवपुरी जिले के 35 गांवों में खनन के संभावित क्षेत्र तय किए गए हैं। ग्वालियर जिले के घाटीगांव और भितरवार ब्लॉक के कई गांवों में हीरा खनन की संभावना है। घाटीगांव ब्लॉक में करई, मोहना, उम्मेदगढ़, सेमरी जैसे गांवों में खनन होगा, जबकि भितरवार ब्लॉक में भितरी, हरसी, रिछारी कला, मुधारी जैसे गांव चिन्हित किए गए हैं।
खनिज अधिकारी ने दी जानकारी
खबर यह भी- दमोह SP ने डायमंड सीमेंट के खिलाफ मामला EOW को भेजा, राजस्व विभाग की मिलीभगत से मृतक की जमीन हड़पने में संदिग्धता की पुष्टि
खनिज संपदा से समृद्ध है अंचल
खबर यह भी- पन्ना से निकलने वाले हीरों को मिलेगा GI टैग, विभाग द्वारा भेजा गया आवेदन स्वीकृत, दुनिया में पन्ना डायमंड के नाम से बिकेगा
रोजगार के नए अवसर मिलेंगे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari