इन सरकारी अस्पतालों में नहीं लगानी होंगी लाइन, घर बैठे लें अपॉइंटमेंट
Sandeep Kumar | Dec 26, 2024, 15:15 IST
digital-opd-service Photograph: (digital-opd-service)
भोपाल में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने डिजिटल ओपीडी (Digital OPD) सेवा की शुरुआत की है, जिससे मरीज घर बैठे ही डॉक्टर से अपॉइंटमेंट और जांच की बुकिंग कर सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल भोपाल के कुछ अस्पतालों में उपलब्ध है
भोपाल के मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। अब इलाज के लिए अस्पतालों की लंबी लाइनों में खड़ा होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने डिजिटल ओपीडी (Digital OPD) सेवा की शुरुआत की है, जिससे मरीज घर बैठे ही डॉक्टर से अपॉइंटमेंट और जांच की बुकिंग कर सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल भोपाल के कुछ अस्पतालों में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे सभी सरकारी अस्पतालों में लागू किया जाएगा।
डिजिटल ओपीडी के तहत खून की जांच, एक्स-रे, सीटी स्कैन, यूरिन टेस्ट और सोनोग्राफी जैसी सेवाओं के लिए बुकिंग की जा सकती है। मरीज हेल्पलाइन नंबर 1800-233-2085 पर कॉल करके या क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी आभा आईडी से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
डिजिटल ओपीडी सेवा
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई इस सेवा के तहत, मरीज फोन या क्यूआर कोड के जरिए घर बैठे अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। यह सेवा फिलहाल भोपाल के जेपी अस्पताल, बैरागढ़, कोलार, और गोविंदपुरा सिविल अस्पतालों में शुरू की गई है।
क्या-क्या सेवाएं हैं उपलब्ध?
खबर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
- डिजिटल ओपीडी क्या है ?
डिजिटल ओपीडी एक ऑनलाइन सेवा है जिसके तहत मरीज घर से ही फोन या क्यूआर कोड के माध्यम से डॉक्टर से अपॉइंटमेंट और मेडिकल जांच की बुकिंग कर सकते हैं, जिससे अस्पताल में लंबी लाइनों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ती। - इस सेवा का लाभ कैसे उठाया जा सकता है?
मरीज हेल्पलाइन नंबर 1800-233-2085 पर कॉल करके या क्यूआर कोड स्कैन करके अपनी आभा आईडी का उपयोग कर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। - डिजिटल ओपीडी सेवा किन अस्पतालों में उपलब्ध है?
वर्तमान में यह सेवा भोपाल के जेपी अस्पताल, बैरागढ़, कोलार और गोविंदपुरा सिविल अस्पतालों में उपलब्ध है, और जल्द ही इसे अन्य सरकारी अस्पतालों में भी लागू किया जाएगा। - कौन-कौन सी सेवाएं डिजिटल ओपीडी के तहत उपलब्ध हैं?
डिजिटल ओपीडी सेवा के तहत खून की जांच, एक्स-रे, सीटी स्कैन, यूरिन टेस्ट और सोनोग्राफी जैसी विभिन्न जांचों के लिए बुकिंग की जा सकती है। - क्या मुझे डिजिटल ओपीडी के लिए पंजीकरण कराना होगा?
हां, मरीजों को अपनी आभा आईडी से अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके बाद ही वे डिजिटल ओपीडी सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari