कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र में 150 करोड़ का गेहूं घोटाला: दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, जांच की मांग

Sanjay Dhiman | Apr 15, 2026, 19:40 IST
Share
digvijay-singh-allegations-wheat-scam-agriculture-minister-area
Photograph: (the sootr)

दिग्विजय सिंह ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र में 150 करोड़ के गेहूं घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर EOW जांच की मांग की।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र में 150 करोड़ रुपए के गेहूं घोटाले की बात कही है। इस मामले में दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर ईओडब्ल्यू से जांच कराने की मांग की है। दिग्विजय ने यह आरोप लगाया कि सरकारी गोदामों में रखे गेहूं की देखरेख में भारी लापरवाही हुई, जिससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

घोटाले का लगाया आरोप

दिग्विजय सिंह ने बताया कि इस घोटाले में राज्य के विभिन्न सरकारी गोदामों का इस्तेमाल किया गया। इन गोदामों में रखे गेहूं की देखरेख और किराए में 150 करोड़ रुपए का खर्च हुआ। इसके परिणामस्वरूप 35 करोड़ रुपए की लागत वाले गेहूं सड़ गए। इस घोटाले से सरकार को भारी आर्थिक हानि हुई।

latter 01
latter 01


latter 02
latter 02




मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

दिग्विजय सिंह ने जुलाई 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने "न खाऊं, न खाने दूं" के सिद्धांत को लेकर घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। अब एक बार फिर उन्होंने सीएम मोहन यादव इस मामले की जांच की अपील की है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई

कांग्रेस नेता ने सरकार से यह भी अनुरोध किया कि दोषी अधिकारियों और निजी गोदाम मालिकों के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) से जांच कराई जाए। उनका कहना है कि सरकारी गोदामों में सुरक्षा और निगरानी की कमी ने घोटाले को जन्म दिया और जनता को नुकसान पहुंचाया।

40 हजार टन गेहूं बना कचरा, कौन जिम्मेदार?

सरकारी आंकड़ों और आरोपों की मानें तो करीब 40 हजार टन गेहूं गोदामों में सड़ गया। यह वह अनाज था जो गरीबों के पेट की आग बुझाने के काम आता। अधिकारियों की लापरवाही और निजी गोदाम मालिकों की मिलीभगत ने इसे मिट्टी में मिला दिया। दिग्विजय सिंह ने अब इस पूरे मामले की जांच राज्य आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक बड़ी जांच नहीं होगी, सच सामने नहीं आएगा।

भ्रष्टाचार की जड़ें और निजी गोदामों का खेल

इस पूरे मामले में निजी गोडाउन मालिकों की भूमिका सबसे ज्यादा संदिग्ध मानी जा रही है। आरोप है कि घटिया गेहूं को सुरक्षित दिखाने के लिए कागजों पर हेरफेर की गई। सरकार ने गेहूं की सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान निजी मालिकों को किया। जबकि हकीकत में अनाज गोदामों के अंदर धीरे-धीरे सड़कर पूरी तरह से बर्बाद हो रहा था। यह सीधे तौर पर सरकारी अधिकारियों और निजी माफियाओं के बीच की सांठगांठ को दर्शाता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

वंदे मातरम विवाद में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की इंट्री, सभी के वीडियो और जानकारी ली

TET को लेकर शिक्षकों के पक्ष में उतरे दिग्विजय सिंह, सीएम को लिखा पत्र- सरकार कोर्ट में रखे पक्ष

News Strike: सदन और सोशल मीडिया में शिवराज सिंह चौहान हुए ट्रोल, नप गया सरकारी टीचर, अब कोर्ट जाने की तैयारी

सियासी बयानबाजी से अदालत तक पहुंचा विवाद खत्म, जबलपुर कोर्ट से शिवराज सिंह चौहान सहित तीन नेताओं को राहत

Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • भ्रष्टाचार
  • EOW
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई