दिग्विजय सिंह ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को फोन कर दिया धन्यवाद, मामला सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी का
Sanjay Gupta | Jun 13, 2026, 15:59 IST
दिग्विजय ने किया महापौर को फोन
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय की सुप्रीम कोर्ट पर की गई टिप्पणी से विवाद मचा हुआ है। इस मामले में इंदौर महापौर भार्गव ने सिंह पर कार्रवाई के लिए सॉलिसिटर को पत्र लिखा। इस पर अब सिंह ने महापौर को फोन कर धन्यवाद दिया।
Indore: राज्यसभा के लिए कांग्रेस की प्रत्याक्षी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फार्म रद्द होने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की टिप्पणी बवाल मचा रही है।
इस मामले में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को पत्र लिखकर सिंह पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की थी। अब इस पत्र के बाद सिंह ने महापौर भार्गव को शनिवार दोपहर में फोन किया और करीब एक मिनट तक बात की।
दिग्विजय सिंह ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे फोन किया। उन्होंने महापौर से कहा कि आपका आभार, धन्यवाद जो आपने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से कार्रवाई के लिए कदम उठाया। इसके चलते मुझे सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रखने का मौैका मिलेगा।
इस पर महापौर ने उनसे कहा कि आप अपनी बात किसी भी कोर्ट में चाहें तो इंटरनेशनल कोर्ट पऱ भी रख सकते हैं। वैसे भी कोर्ट किसी का पक्ष सुने बिना कोई आदेश जारी नहीं करता है। आपकी बात भी सुनी जाएगी। इस पर दिग्विजय सिंह ने फिर उनका आभार जताया।
पूर्व सीएम गुरुवार 11 जून को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं होने पर नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि - चोरी हुई है तो सभी शामिल है। राज्य, केंद्र भी, चुनाव आयोग भी मुझे कहना पड़ रहा है सुप्रीम कोर्ट भी।
जब कोर्ट को मालूम था कि चार बजे बाद याचिका का मतलब नहीं रहेगा तो फिर कल (शुक्रवार) की तारीख क्यों लगाई। यह मिली-जुली चोरी है। मीनाक्षी पर कोई आपराधिक केस नहीं है।
इस पर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि एक पूर्व सीएम का इस तरह से सर्वोच्च संस्था के खिलाफ शब्दों का प्रयोग करना बेहद दुखद है। वह खुद अपने उम्मीदवार का फार्म सही नहीं भरवा सके।। उनके पास इतने विद्वान वकील है, लेकिन वह दो दिन तक सोते रहे। नियम के अनुसार चुनाव आयोग के पास अपील सुनने का प्रावधान ही नहीं है और चुनाव याचिका 30 दिन बाद लगती है। फिर वह दो दिन सोते क्यों रहे, सुप्रीम कोर्ट पहले क्यों नहीं गए। अब ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है यह सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है। वहीं महापौर ने सालिसिटर जनरल तुषार मेहृता को पत्र लिखकर इसमें सिंह पर आपराधिक अवमानना कार्रवाई की मांग रखी।
सुप्रीम कोर्ट पर दिग्विजय की टिप्पणी, कार्रवाई के लिए पुष्यमित्र ने लिखा पत्र
SC पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी से बवाल, इंदौर महापौर बोले- अवमानना का केस कराएंगे
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र, क्या बिना तैयारी बदल रहा है बच्चों का सिलेबस?
दिग्विजय सिंह का खुलासा : CBSE ने OSM के लिए रोबोटिक स्कैनर का प्रस्ताव ही बदला
इस मामले में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को पत्र लिखकर सिंह पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की थी। अब इस पत्र के बाद सिंह ने महापौर भार्गव को शनिवार दोपहर में फोन किया और करीब एक मिनट तक बात की।
फोन पर महापौर और सिंह में यह हुई बात
इस पर महापौर ने उनसे कहा कि आप अपनी बात किसी भी कोर्ट में चाहें तो इंटरनेशनल कोर्ट पऱ भी रख सकते हैं। वैसे भी कोर्ट किसी का पक्ष सुने बिना कोई आदेश जारी नहीं करता है। आपकी बात भी सुनी जाएगी। इस पर दिग्विजय सिंह ने फिर उनका आभार जताया।
सुप्रीम कोर्ट पर यह थी दिग्विजय सिंह की टिप्पणी
जब कोर्ट को मालूम था कि चार बजे बाद याचिका का मतलब नहीं रहेगा तो फिर कल (शुक्रवार) की तारीख क्यों लगाई। यह मिली-जुली चोरी है। मीनाक्षी पर कोई आपराधिक केस नहीं है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव यह बोले थे
ये भी पढ़ें...
SC पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी से बवाल, इंदौर महापौर बोले- अवमानना का केस कराएंगे
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र, क्या बिना तैयारी बदल रहा है बच्चों का सिलेबस?
दिग्विजय सिंह का खुलासा : CBSE ने OSM के लिए रोबोटिक स्कैनर का प्रस्ताव ही बदला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari