पब्लिक से सीधे जुड़ने दिग्विजय सिंह का नया दांव, सार्वजनिक किया अपना नंबर, X भी छोड़ा
Jitendra Shrivastava | Updated:
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने X पर अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया। एक नंबर अब सचिव संभालेंगे, दूसरा वाट्सऐप वाला नंबर उनके पास ही रहेगा।
समझें क्या है पूरा मामला...
- दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक किया अपना निजी मोबाइल नंबर।
- दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया का X प्लेटफार्म भी छोड़ा।
- एक नंबर सचिव को सौंपा, दूसरे पर खुद रहेंगे मौजूद।
- पब्लिक से सीधे जुड़ने दिग्विजय सिंह का नया दांव।
- राजनीति छोड़ धर्म रक्षा, अब जनता से सीधा संवाद भी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) से भी दूरी बना ली है। उन्होंने अपना आधिकारिक एक्स अकाउंट अब निजी इस्तेमाल के बजाय कार्यालय के संचालन के लिए सौंप दिया है।
दिग्विजय सिंह ने छोड़ा सोशल मीडिया
दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करने का ऐलान किया है। अब उनके एक्स अकाउंट से पोस्ट और गतिविधियां ऑफिस टीम के जरिए संचालित की जाएंगी।
फिर चर्चा में है पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपना मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया है। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि यह नंबर अब वे खुद उपयोग नहीं करेंगे।
यह नंबर अब उनके सचिव सचिन वत्स के पास रहेगा। उनका दूसरा वाट्सऐप नंबर उनके पास ही बना रहेगा। यह कदम ऐसे समय आया है जब दिग्विजय सिंह सक्रिय राजनीति से दूरी की बात कह चुके हैं।
प्रिय साथियों,
आज से मैं अपना मोबाइल नंबर
+91 81304 09494 उपयोग नहीं करूँगा। अब यह नंबर मेरे सचिव सचिन वत्स द्वारा उपयोग किया जाएगा। इस नंबर पर प्राप्त आपके महत्वपूर्ण संदेशों एवं जानकारियों से वे मुझे समय-समय पर अवगत कराते रहेंगे।
लेकिन मेरा दूसरा नंबर जिस पर ह्वाट्सऐप भी है…
— Office Of Digvijaya Singh (@OfficeOfDVS) July 17, 2026
अब सचिव के पास रहेगा यह नंबर
हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका दूसरा नंबर, जिस पर वाट्सऐप भी चालू है, यानी +91 82694 68621, पूरी तरह उनके पास ही रहेगा। यानी जनता से सीधा संवाद पूरी तरह बंद नहीं होगा, बल्कि एक नया सिस्टम बनाया जा रहा है।
लगातार सुर्खियों में बने रहने का हुनर
दरअसल हाल के हफ्तों में दिग्विजय सिंह लगातार बड़े ऐलानों के चलते चर्चा में रहे हैं। सबसे बड़ा ऐलान यह रहा कि उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने का संकेत दिया। उन्होंने कहा था कि अब वे धर्म की रक्षा का काम करेंगे और जीवन के अंतिम समय तक इसे जारी रखेंगे।
राम मंदिर चढ़ावे को लेकर बड़ा ऐलान
उन्होंने ऐलान किया कि वे 2 अक्टूबर से उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि तक करीब एक हजार किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने इसे पूरी तरह गैर-राजनीतिक यात्रा बताया और मोहन भागवत तथा RSS-VHP से भी इसमें साथ देने की अपील की।
अपने भोपाल स्थित आवास के बाहर उन्होंने "चंदा चोरों का प्रवेश वर्जित" लिखे पोस्टर तक लगवा दिए थे। यह कदम भी उसी दौर में उनकी सक्रियता की एक और मिसाल बना।
राज्यसभा को लेकर भी दी थी सफाई
इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो को लेकर भी उन्होंने सफाई दी थी। उन्होंने बताया कि यह वीडियो ओडिशा के एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर दंपति का था, जो देशभर की यात्रा कर रहे हैं। उन्हें यह विचार रोचक लगा, इसलिए उन्होंने इसे शेयर किया था।
इन तमाम घटनाक्रमों के बीच अब मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने का यह ताजा कदम एक बार फिर दिग्विजय सिंह को चर्चा के केंद्र में ले आया है। साफ है कि दिग्गी राजा भले ही सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने की बात कह रहे हों, लेकिन सुर्खियों से दूरी उन्होंने अभी नहीं बनाई है।
ये खबरें भी पढ़ें...
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- दिग्विजय सिंह 80 साल के युवा, उनसे सीखें कांग्रेसी
80 की उम्र में दिग्विजय सिंह ने छोड़ी सक्रिय राजनीति! धर्म रक्षा में जुटेंगे
ज्ञानेश कुमार के ओंकारेश्वर दर्शन पर दिग्विजय सिंह की नसीहत, कथनी-करनी में अंतर न हो
News Strike: दिग्विजय सिंह की धार्मिक यात्रा: बीजेपी क्यों हुई सतर्क? धर्म या सियासत का नया दांव?
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट
By Arun Tiwari
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
By Ashish Bhardwaj
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
By VINAY VERMA
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
By Jageshwar Prasad
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट
By Sanjay Gupta
आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल
By Mukesh Sharma
मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj