पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- व्यापमं से शुरू हुआ घोटाला, अब नीट तक पहुंचा, ऑफलाइन हों सभी परीक्षाएं

Sanjay Gupta | May 16, 2026, 17:40 IST
Share
digvijay-singh-neet-offline-exams-controversy
Photograph: (the sootr)

नीट के मुद्दे पर एक बार फिर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे ऑफलाइन करने की मांग की। सिंह ने कहा कि ऑनलाइन के कारण ही व्यापमं से लेकर नीट तक घोटाले हो रहे हैं। सभी परीक्षाएं ऑफलाइन होना चाहिए।

Indore.नीट पेपर लीक को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मुखर हुए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए के प्रमुख प्रदीप जोशी का इस्तीफा मांगा है। साथ ही कहा कि यदि यह इस्तीफा नहीं देते हैं तो पीएम इन्हें बर्खास्त करें। वहीं फिर से व्यापमं मुद्दा सिंह ने उठाय़ा।

ऑनलाइन के कारण फर्जीवाड़ा, यही व्यापमं में हुआ

सिंह ने कहा कि जब से बीजेपी सरकार आई है, इन्होंने ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू करा दी। इसी के चलते परीक्षा में फर्जीवाड़ा होता है। इसकी शुरूआत व्यापमं मप्र से हुई थी। आज भी व्यापमं के कई केस चल रहे हैं और एसआईटी ने जांच भी पूरी नहीं की।

सभी परीक्षाएं ऑफलाइन होना चाहिए

बीजेपी के ही शासनकाल में पर्चे लीक हो रहे हैं। सभी परीक्षाएं ऑफलाइन होना चाहिए। हमने स्टेंडिंग कमेटी संसद की उच्च शिक्षा पर बैठक की थी। इसमें मैं अध्यक्ष हूं। इसमें 31 सांसद है। सभी ने नीट को लेकर भी सुझाव दिए थे। इसमें था कि सरकार परीक्षा कराए ना कि कोई निजी कंपनी, ब्लैकलिस्टेड को ठेका नहीं दिया जाए। परीक्षा केंद्र शासकीय सेंटर बनें, निजी को नहीं बनाया जाए। लेकिन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए चीफ जोशी ने इसका पालन नहीं किया। सुनियोजित तरीके से पैसा कमाया जा रहा है। नीट का पेपर 2024, 2025 में भी लीक हुआ था।

प्रदीप जोशी भ्रष्टाचार के प्रतिबिंब

प्रदीप जोशी को लेकर सिंह ने कहा कि वह पीएससी मप्र के चेयरमैन बने थे, उनकी योग्यता को लेकर मैंने ही सवाल उठाया था। वह फिर छ्त्तीसगढ़ पीएससी में गए, फिर यूपीएससी में चले गए। कैसे चयन में भ्रष्टाचार होता है जोशी उसके प्रतिबिंब है।

2f822200-305
2f822200-305


सुरजीत सिंह के घर पहुंचे दिग्गी

कांग्रेस के पूर्व शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के घर पर दिग्विजय सिंह, पत्नी अमृता राय के साथ पहुंचे। यहां भोजन का आयोजन था। इसमें कांग्रेस नेता दीपू यादव, राजू भदौरिया, अरविंद बागड़ी, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया, जय हार्डिया, सादिक खान, नासिर खान, रफीक खान, साक्षी शुक्ला व अन्य नेता मौजूद थे।

करीब ढाई घंटे तक सिंह उनके निवास पर रह और परिवार के साथ भोजन किया। इस दौरान सुरजीत के पिता स्वर्गीय उजागर सिंह चड्ढा की यादें ताजा की और कहा कि वह मेरे दोस्त ते और सुरजीत मेरे बेटे जैसा है।

ओबीसी आरक्षण पर बोले बीजेपी नहीं चाहती

ओबीसी आरक्षण सबसे पहले सिंह के कार्यकाल में 2003 में 27 फीसदी हुआ था, लेकिन लागू नहीं हो सका। इस पर सिंह ने कहा कि बीजेपी चाहती नहीं कि यह लागू हो। हाईकोर्ट ने जब स्टे नहीं दिया तो फिर क्यों रोका गया है इसे लागू करना चाहिए

हमे मना करते हैं और खुद विदेशों में घूमते हैं पीएम

सिंह ने महंगाई पर कहा कि पीएम मोदी हमे मना करते हैं लेकिन खुद विदेश घूम रहे हैं। मोहन भागवत असम गए तो वहां 200 गाड़ियां उनके पीछे चली। यह सभी कारकेड कम करना दिखावा भर है। संबित पात्रा के राहुल गांधी पर लगाए गए विदेशी यात्रा के आरोप पर कहा कि वह सबूत दें दें, नहीं तो हम कार्रवाई करेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

दिग्विजय सिंह बोले- मैं घोर सनातनी, विधायक उषा ठाकुर बोलीं- तो हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करो

एमपी में AC बस में आग, जिस बस में पिता बचा रहे थे दूसरों की जान, उसमें जिंदा जला 4 साल का मासूम

तरबूज बना काल: एमपी के श्योपुर में तरबूज खाने के बाद पिता की मौत, बेटा गंभीर

इंदौर में कुत्ते ने की गंदगी तो मालिक पर लगेगा पांच हजार का जुर्माना

Tags:
  • पीएम मोदी
  • राहुल गांधी
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
  • ओबीसी आरक्षण
  • व्यापमं
  • नीट पेपर लीक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब