पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें पीएम, NTA प्रमुख जोशी को बर्खास्त करें

Sanjay Gupta | Published:
Share
digvijay singh neet
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. इंदौर दौरे पर शुक्रवार शाम को आए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नीट पेपर लीक कांड पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्हेोंने कहा कि यह बड़ा स्कैम है और इसमें पीएम को तत्काल शिक्षा मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) से इस्तीफा लेना चाहिए।

समझें पूरा मामला...

  • दिग्विजय सिंह ने NEET पेपर लीक को बड़ा स्कैम बताया।
  • पीएम से शिक्षा मंत्री का तत्काल इस्तीफा मांग किया।
  • एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी को बर्खास्त करने की मांग।
  • युवाओं का भविष्य बार-बार पेपर लीक से प्रभावित हो रहा।
  • बड़ी मछलियों की भागीदारी पर चिंता जताई।
इंदौर पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नीट मामले को बड़ा स्कैम बताया। उन्होंने कहा कि यह बार-बार हो रहा है। इससे युवाओं का भविष्य बिगड़ रहा हैं, जो इतनी मेहत करते हैं।

इस पूरे मामले में पीएम को तत्काल शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए और एनटीए प्रमुख जोशी को बर्खास्त करना चाहिए। सिंह के साथ पूर्व शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा व अन्य नेता भी थे।

बड़ी मछलियों को बचाया गया

सिंह ने कहा कि जो लोग पकड़े गए हैं वह जाने-पहचाने चेहरे हैं। वह खुद कह रहे हैं कि हम तो छोटी मछली है, तो कौन ही बड़ी मछली जो छूट रही है। मैं संसद की स्टेंडिंग कमेटी उच्च शिक्षा का अध्यक्ष हूं।

कमेटी ने साल 2024 में विस्तृत रिपोर्ट दी ती और पेपर लीक व अन्य मामलों को लेक सुझाव दिए थे। लेकिन इसे माना नहीं गया। जबकि कमेटी में सभी पार्टी के सदस्य थे। इसमें ठोस कदम उठाने के लिए कहा था।

तेल-गैस के दाम बढ़े, महंगाई से परेशान

तेल के दाम बढ़ने पर सिंह ने कहा कि मोदी जी ने 2014 में वादा किया था अच्छे दिन आएंगे, अब खुद कह रहे हैं कि अच्छे दिन नहीं है। हर तरह का संकट है। महंगाई बढ़ रही है। कहते थे कि कांग्रेस मंगलसूत्र चुरा रही है और कह रहे हैं सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, तेल मत खाओ।

विकसित भारत की बात थी, लेकिन अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है। रुपया गिर रहा है और इतिहास में कभी इतनी गिरावट नहीं आई है। बेरोजगारी, महंगाई से गरीब और गरीब हो रहा है और अमीर और अमीर होता जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

भोजशाला पर बोले दिग्विजय सिंह- ये ASI संरक्षित स्थल, सुप्रीम कोर्ट को तय करना है कि क्या पूजा होगी

डेली कॉलेज चुनाव पर रोक नहीं, सभी याचिकाएं खारिज, 21 मई को वोटिंग और रिजल्ट

भोजशाला पर बोले सीएम मोहन यादव- मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से लाने को राज्य सरकार करेगी प्रयास

भोजशाला; देवी वाग्देवी मंदिर का स्वरूप मान्य, हिंदुओं को पूजा का पूरा अधिकार, नमाज नहीं



Tags:
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • एनटीए
  • उच्च शिक्षा
  • शिक्षा मंत्री
  • NEET पेपर लीक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर