क्या राजनीति छोड़ रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह? सोशल मीडिया पर शेयर किया रिटायरमेंट प्लान

Aman Vaishnav | Published:
Share
digvijaya singh retirement plan rajya sabha tenure ends
digvijaya singh retirement plan rajya sabha tenure ends

मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का अप्रैल में राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने भविष्य के संकेत दिए हैं। उनके इस कदम से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

News In Short

  • 10 अप्रैल को दिग्विजय सिंह का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल पूरा हो रहा है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट प्लान से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।
  • दिग्विजय सिंह पहले ही कह चुके हैं कि वे तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाना चाहते।
  • राजनीतिक गलियारों में उनके सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने की चर्चाएं काफी तेज हैं।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान कांग्रेस नेतृत्व पर दबाव बनाने की रणनीति हो सकती है।

News In Detail

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक अहम मोड़ आने वाला है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल महीने में खत्म होने वाला है। उनका मौजूदा कार्यकाल 10 अप्रैल को समाप्त होगा। इसके बाद उनके भविष्य को लेकर सियासी हलकों में कई तरह की चर्चााएं हो रही हैं।

दिग्विजय सिंह का वीडियो

पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपना रिटायरमेंट प्लान बताया है। दिग्विजय ने एक्स पर रिटायरमेंट के बाद भारत यात्रा करने निकले सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी शिवानंद भंजा का वीडियो पोस्ट किया है।

साथ ही अंग्रेजी में लिखा है कि माय रिटायरमेंट प्लान? मे बी. व्हाई नॉट? वीडियो में भंजा रिटायरमेंट के बाद एक नई गाड़ी खरीदकर भारत के कई हिस्सों की यात्रा पर निकल पड़े हैं।

c29ddc52-3a4
c29ddc52-3a4


राज्यसभा नहीं जाना चाहते दिग्विजय

जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह पहले ही यह कह चुके हैं कि, वे तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाना चाहते हैं। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी और उनके समर्थकों में एक सवाल उठने लगा है। अब उनकी राजनीतिक भूमिका क्या होगी? दिग्विजय सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उनका यह फैसला पार्टी की रणनीति और मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।

विश्लेषकों का मानना है कि यदि दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव में खुद को अलग कर लिया, तो यह उनके सार्वजनिक जीवन के नए दौर की शुरुआत हो सकती है। कुछ लोग इसे उनकी सक्रिय राजनीति से रिटायरमेंट के संकेत के रूप में भी देख रहे हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह ने राजनीति छोड़ने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं उनके इस बयान से ऐसी संभावना की चर्चाएं जरूर शुरू हो गई है।

दिग्विजय का बयान, रणनीति का हिस्सा

दूसरी तरफ कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिग्विजय सिंह का यह बयान किसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। कई बार बड़े नेता ऐसे बयान देकर पार्टी के नेतृत्व पर दबाव डालते हैं, ताकि उन्हें नए जिम्मेदारियां दी जाएं या पार्टी में कोई बड़ा रोल दिया जाए। इसलिए यह भी हो सकता है कि राज्यसभा के चुनाव के बाद कांग्रेस उन्हें कोई नई जिम्मेदारी दे।

अब सबकी नजरें 10 अप्रैल के बाद दिग्विजय सिंह की राजनीति की दिशा पर लगी हैं। आने वाले समय में ही यह साफ होगा कि वे सच में सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखेंगे या फिर किसी नई भूमिका में नजर आएंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

राज्यसभा में दिग्विजय-शिवराज की तीखी बहस: कृषि मंत्री बोले- मेरे क्षेत्र की बहुत चिंता हो रही है

अदालत ने खारिज की दिग्विजय सिंह की अर्जी, RSS मानहानि केस खारिज करने से किया इनकार

लक्ष्मी वर्मा होंगी बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवार, दिल्ली के फैसले ने फिर चौंकाया

एमपी न्यूज: क्या बीजेपी विधायक गौतम टेटवाल ने फर्जी दस्तावेजों से जीता चुनाव?

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • राज्यसभा
  • राज्यसभा चुनाव
  • सांसद दिग्विजय सिंह
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर