अतिथि शिक्षिकाओं के साथ भेदभाव का आरोप, नहीं दी जाती Maternity Leave
Dolly patil | Published:
गेस्ट टीचर्स
मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की शिक्षिकाओं के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप है। दरअसल यहां की गेस्ट टीचर्स को गेस्ट ही माना जा रहा है। आपको बता दें कि दावा है कि यहां स्कूलों में गेस्ट टीचर्स को मातृत्व अवकाश नहीं दिया जाता है।
मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की शिक्षिकाओं के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप है। दरअसल यहां की गेस्ट टीचर्स को गेस्ट ही माना जा रहा है। आपको बता दें कि दावा है कि यहां स्कूलों में गेस्ट टीचर्स को मातृत्व अवकाश ( Maternity Leave ) नहीं दिया जाता है। आइए आपको बताते हैं ऐसा ही एक किस्सा
अतिथि शिक्षकों पर गोली चलाने की चेतावनी का पुलिस ने लगाया पोस्टर, नियमितीकरण की मांग को लेकर अड़े
राजधानी भोपाल के नागदा संकुल स्थित रंगाराखेड़ी स्कूल में अंग्रेजी की अतिथि शिक्षिका अंशिता परमार ने स्कूल शिक्षा विभाग से नियमित शिक्षिकाओं की तरह मातृत्व अवकाश मांगा है, लेकिन शिक्षा विभाग ने उन्हें अवकाश देने से इनकार कर दिया। हालांकिअंशिता अकेली नहीं हैं, प्रदेश में ऐसी कई अतिथि शिक्षिकाएं हैं, जो मातृत्व अवकाश मांग रही हैं, पर किसी के आवेदन पर कोई निर्णय नहीं हो रहा है। इसी के साथसंचालक, लोक शिक्षण केके द्विवेदी का कहना है कि अतिथि शिक्षकों के सेवा नियमों में मातृत्व अवकाश का प्रविधान नहीं है और इसे लेकर कोई प्रस्ताव भी नहीं है।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में नियमित शिक्षिकाओं को 180 दिनों का मातृत्व अवकाश दिया जाता है। अतिथि शिक्षक संघ की ओर से इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को मांग पत्र भी भेजा गया है। कहा गया है कि नियिमत शिक्षिकाओं की तरह अतिथि शिक्षिकाएं भी महिला हैं, उन्हें भी मातृत्व अवकाश की आवश्यकता पड़ती है।
स्कूल - कॉलेज की पढ़ाई अतिथि शिक्षकों के जिम्मे फिर भी झेल रहे सौतेला व्यवहार
संगठन के अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार का कहना है कि मातृत्व अवकाश न मिलने पर अतिथि शिक्षिकाओं को कई बार नौकरी तक छोड़नी पड़ती है। सुनील ने बताया कि यह प्रस्ताव भी दिया गया है कि अतिथि शिक्षिकाओं को अवैतनिक मातृत्व अवकाश ( Unpaid Maternity Leave) ही दे दिया जाए, पर इस पर भी कोई निर्णय नहीं अभी तक नहीं लिया गया है।
अतिथि शिक्षकों पर गोली चलाने की चेतावनी का पुलिस ने लगाया पोस्टर, नियमितीकरण की मांग को लेकर अड़े
अतिथि शिक्षिका ने मांगा था अवकाश
180 दिनों का दिया जाता है अवकाश
स्कूल - कॉलेज की पढ़ाई अतिथि शिक्षकों के जिम्मे फिर भी झेल रहे सौतेला व्यवहार
छोड़नी पड़ती है नौकरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma