दिवाली पर काल बनी कार्बाइड गन, छीन ली 200 से ज्यादा आंखों की रोशनी

Amresh Kushwaha | Oct 23, 2025, 11:05 IST
Share
diwali-carbide-gun-eye-injury-madhya-pradesh-bhopal
diwali-carbide-gun-eye-injury-madhya-pradesh-bhopal

मध्यप्रदेश में देसी कार्बाइड गन से 200 से ज्यादा लोगों की आंखें झुलस गईं। वहीं, भोपाल में सबसे ज्यादा मामले सामने आए, जहां कई बच्चों की आंखों की रोशनी चली गई।

दिवाली की खुशियां कई परिवारों के लिए गम में बदल गई। मध्यप्रदेश में देसी पटाखा गन यानी कार्बाइड गन (Carbide Gun) से आंखों को नुकसान पहुंचने के 200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, सबसे ज्यादा मामले भोपाल में जहां 150 से ज्यादा लोगों की आंखें झुलस चुकी हैं। इसके साथ ही ग्वालियर (Gwalior) में एक ही दिन में 19 केस दर्ज हुए हैं। यह आंकड़े 19 से 22 अक्टूबर के बीच के हैं।

भोपाल में बच्चों पर कहर

गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC), भोपाल में आंखों की जलन और गंभीर चोट के 36 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 15 की सर्जरी हो चुकी है। 2 बच्चों की आंखों में एमनियोटिक मेम्ब्रेन (Amniotic Membrane) लगाया गया है।

एमनियोटिक मेम्ब्रेन वही झिल्ली होती है जो डिलीवरी के वक्त गर्भ से निकलती है। डॉक्टरों के मुताबिक, यह जीवित पट्टी (Living Bandage) आंखों की पारदर्शिता बनाए रखने और घाव भरने में मदद करती है। इसे इंदौर से मंगवाया गया था। 2-3 हफ्ते में ही यह साफ होगा कि रोशनी कितनी बच पाई है।

ये खबर भी पढ़िए...अब सिर्फ 2 रुपए में मिलेगा भोपाल स्टेशन पर VIP ट्रीटमेंट: SBI क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी

ग्वालियर में तीन दिन में 19 घायल

ग्वालियर में स्थिति और भी चिंताजनक है। बुधवार शाम, गोहद के दो युवक सतेन्द्र और सूरज कार्बाइड गन चलाते समय घायल हुए। दोनों की आंखों का कॉर्निया (Cornea) बुरी तरह जल गया। सतेन्द्र की हालत नाज़ुक होने पर उसे भोपाल एम्स रेफर किया गया।
पिछले 3 दिनों में 19 केस सामने आए हैं। इनमें से 8 का ऑपरेशन हो चुका है। लेकिन डॉक्टर भी यह नहीं कह पा रहे कि आंखों की रोशनी लौटेगी या नहीं।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल न्यूज: बनेगा बी-न्यू मार्केट, 1400 दुकानों के प्रोजेक्ट को मेडिसिन हब बनाने की तैयारी

पूरे प्रदेश में फैला कहर

ग्वालियर और भोपाल के अलावा, विदिशा में 12, इंदौर में 3, और सागर में 3 केस दर्ज हुए हैं। बाकी मामले छोटे शहरों और क्लीनिकों से आए हैं। पीड़ितों में अधिकतर बच्चे हैं। इनकी उम्र 7 से 14 साल के बीच है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रा के सुसाइड का मामला पहुंचा दिल्ली, केरल से कांग्रेस सांसद ने अमित शाह को लिखा पत्र

पटाखा नहीं, केमिकल हथियार है यह गन

100 से 200 रुपए में मिलने वाली यह देसी गन असल में पटाखा नहीं, एक केमिकल हथियार (Chemical Device) है। डॉ. एसएस कुबरे के अनुसार, इसमें कैल्शियम कार्बाइड (Calcium Carbide) डाला जाता है, जो पानी से मिलते ही एसिटिलीन गैस (Acetylene Gas) बनाता है और विस्फोट करता है। यह गैस त्वचा, आंख और चेहरे को कुछ सेकंड में जला देती है।
भोपाल की बीएमएचआरसी डॉ. हेमलता यादव ने चेताया कि जब गन नहीं चलती, तो बच्चे उसमें झांकते हैं और वहीं धमाका हो जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: मुफ्त की जमीन पर भी मेडिकल कॉलेज खोलने से कतरा रहे पूंजीपति

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • गांधी मेडिकल कॉलेज
  • कार्बाइड गन
  • एमनियोटिक मेम्ब्रेन
  • कैल्शियम कार्बाइड
  • अमोनिया गैस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग