सरकारी अस्पताल में डिलीवरी में बड़ी लापरवाही, डॉक्टरों ने महिला के पेट से छोड़ा कपड़ा
Vikram Jain | Feb 21, 2025, 16:29 IST
सांकेतिक फोटो
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एक महिला की डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने पेट में कपड़ा छोड़ दिया। अब प्राइवेट हॉस्पिटल में सर्जरी कर कपड़ा निकाला गया है। जानें पूरा मामला
राज मालवीय@Narmadapuram
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही सामने आया है। यहां शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में कपड़ा छोड़ दिया। इससे महिला को गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। महिला को पेट में असहनीय दर्द हुआ और उसे रक्तस्राव की समस्या भी शुरू हो गई। अब भोपाल के अस्पताल में डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से कपड़ा निकाला है। मामले में परिवार ने पिपरिया अस्पताल के डॉक्टर्स पर लापरवाही के आरोप लगाए है।
दरअसल, यह घटना 18 जनवरी को हुई, जब पिपरिया शासकीय अस्पताल में एक प्रसूता का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन कुछ समय बाद उसे पेट में दर्द और ब्लीडिंग की समस्या उत्पन्न हुई। इसके बाद, उसे नर्मदापुरम जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर महिला को भोपाल रेफर किया गया। लेकिन सही इलाज नहीं मिलने से परिवार के लोग भोपाल में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
ये खबर भी पढ़ें...
इंजीनियर की रहस्यमयी मौत : 12 दिन बाद उसकी शादी के दिन घर आया शव, पत्नी को बताई थी परेशानी
निजी अस्पताल में जांच में यह खुलासा हुआ कि महिला के पेट में ऑपरेशन के दौरान कपड़ा या टीसू पेपर जैसा कोई वस्तु रह गई थी, जो उसे गंभीर परेशानी का कारण बन रही थी। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद, भोपाल के डॉक्टरों ने महिला की सर्जरी की और पेट से कपड़ा निकाल लिया, जिससे महिला की हालत में सुधार हुआ। वहीं घटना के सामने के आने के पिपरिया में सनसनी फैल गई है।
![Narmadapuram news]()
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में सीएम संजीवनी क्लीनिक में लापरवाही, एनेस्थीसिया देने में महिला की मौत
पेट में कपड़ा रह जाने के मामले में महिला के परिवार ने पिपरिया शासकीय अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन में वरिष्ठ डॉक्टर अनीता साहू पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही अस्पताल के प्रशासन के खिलाफ गंभीर सवाल उठाए हैं। महिला के परिवार वालों ने इस लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये खबर भी पढ़ें...
दुष्कर्म का आरोपी आसाराम जिस इंदौर आश्रम से हुआ था गिरफ्तार, उसी में आराम के लिए पहुंचा
इधर, मामला सामने आने के बाद पिपरिया शासकीय अस्पताल में हड़कंप मच गया। बीएमओ ऋचा कटकवार ने इस मामले को संज्ञान में लिया और बताया कि घटना के समय डॉक्टर अनीता साहू छुट्टी पर थीं। उन्होंने जांच के आदेश दिए और जिला अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
रतलाम में जहरीली चाय पीकर छह लोग बीमार, मासूम बच्ची की मौत
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही सामने आया है। यहां शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में कपड़ा छोड़ दिया। इससे महिला को गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। महिला को पेट में असहनीय दर्द हुआ और उसे रक्तस्राव की समस्या भी शुरू हो गई। अब भोपाल के अस्पताल में डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से कपड़ा निकाला है। मामले में परिवार ने पिपरिया अस्पताल के डॉक्टर्स पर लापरवाही के आरोप लगाए है।
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें...
इंजीनियर की रहस्यमयी मौत : 12 दिन बाद उसकी शादी के दिन घर आया शव, पत्नी को बताई थी परेशानी
डॉक्टरों ने सर्जरी कर पेट से निकाल कपड़ा
Narmadapuram news
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में सीएम संजीवनी क्लीनिक में लापरवाही, एनेस्थीसिया देने में महिला की मौत
शासकीय अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
ये खबर भी पढ़ें...
दुष्कर्म का आरोपी आसाराम जिस इंदौर आश्रम से हुआ था गिरफ्तार, उसी में आराम के लिए पहुंचा
बीएमओ ने दिए जांच के आदेश
रतलाम में जहरीली चाय पीकर छह लोग बीमार, मासूम बच्ची की मौत
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari